M&HCV सेगमेंट की बिक्री में 10% की वृद्धि, टाटा मोटर्स ने बेची 15,963 यूनिट्स
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कंपनी ने अपनी घरेलू और निर्यात बिक्री की आकड़े सांझा किए हैं। कंपनी ने अपने पिछले महीने की सेल्स को अलग-अलग सेगमेंट में जारी किया है। टाटा मोटर्स ने मार्च माह की घरेलू बिक्री में 2% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने भारत में 45,307 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 44,425 यूनिट्स ही बेच पाई थी। चलिए जानें, आकड़ों में टाटा मोटर्स को मार्च 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में मिली है वृद्धि और किसमें गिरावट।
M&HCV सेगमेंट
मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स ने 10.00% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में इस सेगमेंट की 15,963 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी इस सेगमेंट के 14,499 वाहन ही बेच पाई थी।
I&LCV सेगमेंट
टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, I&LCV यानी इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी ने 13.03% की भारी गिरावट का सामना किया है। मार्च 2022 में इस सेगमेंट के 7,555 कमर्शिल व्हीकल बेचे गए थे, जबकि मार्च 2023 में 6,570 यूनिट्स की कुल बिक्री हुई है।
पैसेंजर कैरियर्स
टाटा मोटर्स की पैसेंजर केरियर्स सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। कंपनी ने मार्च 2023 में इस सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 47% की वृद्धि के साथ 3,973 कमर्शियल वाहन बेचे है। जबकि मार्च 2022 में टाटा ने इल सेगमेंट की कुल 2,703 यूनिट्स ही बेचे थे।
SCV कार्गो और पिकअप
स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 4% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। मार्च 2023 में टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट मे 18,801 यूनिट्स की ही बिक्री की है, जबकि पिछले साल मार्च महीने में 19,668 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।
निर्यात बिक्री
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स को मार्च 2023 की निर्यात बिक्री में 42% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। मार्च में कंपनी ने विदेशों में अपने 1,516 कमर्शियल व्हीकल ही बेचे है, जबकि मार्च 2022 में टाटा मोटर्स ने 2,625 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की थी।
घरेलू + निर्यात बिक्री
यदि हम टाटा मोटर्स की कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर देखे, तो कंपनी की टोटल बिक्री में 0.48% की गिरावट आई है। कंपनी ने मार्च 2023 में 46,823 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल के इसी महीने में 47,050 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT