Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी
Montra Electric Eviator
1 मई 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 : कमर्शियल वाहनों के निर्यात में 3% की वृद्धि

By News Date 01 May 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 : कमर्शियल वाहनों के निर्यात में 3% की वृद्धि

अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स की कुल सीवी बिक्री में 27% की गिरावट दर्ज

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपनी अप्रैल 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी है। कंपनी ने इस रिपोर्ट में अपनी घरेलू और निर्यात बिक्री के सेगमेंट वाइस आकड़े सावर्जनिक किए हैं। टाटा मोटर्स द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को अप्रैल 2023 की घरेलू बिक्री में 28% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2022 में कंपनी ने 29,880 कमर्शियल वाहन बेचे थे, जबकि इस साल अप्रैल में टाटा मोटर्स ने भारत में 21,507 यूनिट्स ही बेचे है। चलिए जानें, अप्रैल 2023 में कंपनी को किस सेगमेंट की बिक्री में मिली है वृद्धि और किसमें गिरावट।

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023

Tata Sales Report April 2023
Category April 2023 April 2022 Growth % (Y-O-Y)
HCV 6,984 7,425 -6.00%
ILMCV 2,148 5,607 -62.00%
Passenger Carriers 2,061 2,137 -4.00%
SCV Cargo and Pickup 10,314 14,711 -30.00%
Total CV Domestic 21,507 29,880 -28.00%
CV Exports 985 958 3.00%
Total CV 22,492 30,838 -27.00%

HCV सेगमेंट

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2023 में हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री 6% की गिरावट का सामना किया है। इस सेगमेंट में कंपनी के 6,984 कमर्शियल वाहन ही बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 7,425 यूनिट्स को भारत में बेचा गया था।

ILMCV सेगमेंट

ILMCV यानी इंटरमीडिएट मीडियम लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 62% की गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 2,148 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,607 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था।

पैसेंजर कैरियर्स

अप्रैल 2023 के जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स को पैसेंजर केरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 4% की कमी का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अप्रैल में इस सेगमेंट के कुल 2,061 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2022 में 2,137 यूनिट्स इस सेगमेंट में बेचे गए थे।

SCV कार्गो और पिकअप

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी को 30% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2022 में टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट के 14,711 कमर्शियल वाहनों को बेचा था, जबकि इस साल अप्रैल में कंपनी SCV कार्गो और पिकअप के 10,314 यूनिट्स ही बेच पाई है।

निर्यात बिक्री

टाटा मोटर्स द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में कंपनी को निर्यात बिक्री में 3% की वृद्धि हासिल हुई है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने विदेशों में अपने 985 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में टाटा मोटर्स ने 958 यूनिट्स की ही निर्यात बिक्री की थी।

घरेलू + निर्यात बिक्री

अगर हम टाटा मोटर्स की कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर देखें, तो अप्रैल 2023 में कंपनी की कुल बिक्री में 27% की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स ने अप्रैल में 22,492 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि अप्रैल 2022 में कंपनी ने 30,838 यूनिट्स की बिक्री की थी।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks