Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
बुकिंग रद्द करने पर लगेगा जुर्माना, जानिए नए नियम मारुति सुजुकी और SMFG इंडिया क्रेडिट की साझेदारी से कमर्शियल वाहन फाइनेंसिंग होगी आसान ब्लू एनर्जी LNG ट्रकों का दमदार प्रदर्शन, 5 करोड़ किमी चलकर 14,000 टन CO₂ की बचत! महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत
Montra Electric Eviator
2 अगस्त 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 : 32,944 कमर्शियल वाहन बेचे

By News Date 02 Aug 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 : 32,944 कमर्शियल वाहन बेचे

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट : HCV में 14% और पैसेंजर कैरियर्स की बिक्री में 24% की वृद्धि

टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की जुलाई माह में हुई बिक्री की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस रिपोर्ट को घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़ों के साथ साझा किया है। जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, टाटा को जुलाई की घरेलू बिक्री में 1% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने जुलाई 2023 में घरेलू बिक्री में 31,216 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीनें में 31,473 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम टाटा मोटर्स को जुलाई 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें गिरावट का सामना करना पड़ा है इसकी जानकारी आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं।

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023

Tata Sales Report July 2023
Category July 2023 July 2022

Growth % (Y-O-Y)

HCV 8,502 7,473 14.00%
ILMCV 4,899 5,524 -11.00%
Passenger Carriers 4,292 3,454 24.00%
SCV Cargo and Pickup 13,523 15,022 -10.00%
Total CV Domestic 31,216 31,473 -1.00%
CV Exports 1,728 2,681 -36.00%
Total CV 32,944 34,154 -4.00%

HCV सेगमेंट

कंपनी द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में HCV यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 14% की ग्रोथ दर्ज की है। टाटा ने इस जुलाई माह में 8,502 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में केवल 7,473 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। 

ILMCV सेगमेंट

इंटरमीडिएट लाइट एंड मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी को 11% की कमी का सामना करना पड़ा है। टाटा मोटर्स ने इस साल जुलाई में 4,899 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि जुलाई 2023 में 5,524 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया था

पैसेंजर कैरियर्स

टाटा मोटर्स द्वारा जारी की गई जुलाई 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जुलाई 2023 में पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 24% की वृद्धि हासिल की है। टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट के 4,292 कमर्शियल वाहनों को जुलाई में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,454 यूनिट्स ही भारत में बेचे गए थे।

SCV कार्गो और पिकअप

कंपनी को स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 10% की गिरावट मिली है। टाटा मोटर्स ने जुलाई 2023 में अपने इस सेगमेंट के 13,523 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में SCV कार्गो और पिकअप के 15,022 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे।

निर्यात बिक्री

जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने जुलाई में कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 36% की गिरावट का सामना किया है। जुलाई 2023 में कंपनी ने अपने 1,728 कमर्शियल वाहनों को देश से बाहर बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 2,681 यूनिट्स की ही निर्यात बिक्री की गई थी।

घरेलू + निर्यात बिक्री

टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, कंपनी को जुलाई 2023 में कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री में 4% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। टाटा मोटर्स ने जुलाई माह में अपने 32,944 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 34,154 यूनिट्स बेचे गए थे।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks