पैसेंजर कैरियर्स में 29.90% और HCV की बिक्री में 14.40% की वृद्धि
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की अगस्त 2023 में हुई बिक्री की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस रिपोर्ट को घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़ों के साथ सार्वजनिक किया है। कंपनी द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स को अगस्त की घरेलू बिक्री में 4.90% की ग्रोथ हासिल हुई है। कंपनी ने अगस्त 2023 में 30,748 कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीनें में 29,313 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे। आइये जानें, टाटा मोटर्स को अगस्त 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना।
टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023
कैटेगरी
|
अगस्त 2023 | अगस्त 2022 | ग्रोथ% (Y-O-Y) |
एचसीवी ट्रक्स | 9,000 | 7,865 | 14.40% |
आईएलएमसीवी ट्रक्स | 5,207 | 4,968 | 4.80% |
पैसेंजर कैरियर्स | 2,986 | 2,299 | 29.90% |
एससीवी कार्गो और पिकअप | 13,555 | 14,181 | -4.40% |
कुल सीवी घरेलू | 30,748 | 29,313 | 4.90% |
सीवी निर्यात | 1,329 | 2,179 | -39.00% |
कुल सीवी | 32,077 | 31,492 | 1.90% |
HCV सेगमेंट
टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, अगस्त 2023 में कंपनी ने HCV यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 14.40% की वृद्धि दर्ज की है। टाटा ने अगस्त माह में 9,000 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में केवल 7,865 यूनिट्स की बिक्री की थी।
ILMCV सेगमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, इंटरमीडिएट लाइट एंड मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी को 4.80% की ग्रोथ मिली है। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में 5,207 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में 4,968 कमर्शियल वाहनों को ही बेचा गया था।
पैसेंजर कैरियर्स
टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 29.90% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस सेगमेंट के 2,986 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,299 यूनिट्स बेचे गए थे।
SCV कार्गो और पिकअप
स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 4.40% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने इस सेगमेंट के 13,555 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में SCV कार्गो और पिकअप के 14,181 यूनिट्स को भारत में बेचा गया था।
निर्यात बिक्री
इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 39% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने इस साल अगस्त में अपने 1,329 कमर्शियल वाहनों को देश से बाहर बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में 2,179 यूनिट्स की ही निर्यात बिक्री की गई थी।
घरेलू + निर्यात बिक्री
जारी किए आकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स को अगस्त 2023 में कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री में 1.90% की वृद्धि मिली है। कंपनी ने अगस्त माह में अपने 32,077 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 31,492 यूनिट्स को बेचा गया था।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT