जानें क्या रहा मई 2024 में टाटा कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा
टाटा मोटर्स ने मई 2024 की कमर्शियल वाहन बिक्री का डाटा रिलीज किया है। बता दें कि कंपनी का प्रदर्शन इस माह 2% ग्रोथ के साथ सकारात्मक रहा। हालांकि बेहद सामान्य ग्रोथ के बावजूद टाटा मोटर्स भारत की अग्रणी वाहन निर्माता एवं विक्रेता कंपनियों के तौर पर काबिज है। कई श्रेणी के वाहनों की बिक्री में कंपनी को नकारात्मक ग्रोथ का सामना करना पड़ा है। वहीं कुछ सेगमेंट में कंपनी प्रदर्शन काफी पॉजिटिव भी रहा है। टाटा मोटर्स की सीवी सेल्स रिपोर्ट के हिसाब से कंपनी ने टोटल सीवी सेल में 2% की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं इस माह भी टाटा ने पैसेंजर कैरियर श्रेणी के वाहनों और आईएलएम सीवी के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में जहां कंपनी ने 22% की सुपर ग्रोथ हासिल की, वहीं कंपनी ने घरेलू बिक्री के मामले में 3% की साधारण वृद्धि हासिल की है। बता दें कि साल 2024 के मई में कंपनी ने 29,691 यूनिट वाहनों की बिक्री की।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में टाटा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट मई 2024 के बारे में पूरी डिटेल प्रदान कर रहे हैं।
टाटा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 ( श्रेणी वाइज आंकड़ा )
मई 2024 में टाटा मोटर्स ने 2% की वृद्धि के साथ कुल 29,691 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा 28,989 यूनिट रहा। श्रेणी वाइज टाटा कमर्शियल वाहनों की बिक्री का कुल आंकड़ा इस प्रकार है -
श्रेणी | मई 2024 | मई 2023 | ग्रोथ % |
एचसीवी | 7924 | 8160 | -3% |
आईएलएमसीवी | 4478 | 3450 | 30% |
पैसेंजर कैरियर | 4737 | 3874 | 22% |
एससीवी कार्गो एवं पिकअप | 11,337 | 12,086 | -6% |
कुल घरेलू सीवी | 28,476 | 27,570 | 3% |
सीवी एक्सपोर्ट्स | 1,215 | 1,419 | - 14% |
कुल सीवी | 29,691 | 28,989 | 2% |
एचसीवी श्रेणी (भारी वाणिज्यिक वाहन)
मई 2024 में टाटा मोटर्स ने हैवी कमर्शियल व्हीकल्स यानी एचसीवी श्रेणी के वाहनों की बिक्री में 3% की कमी दर्ज की गई है। कंपनी ने जहां मई 2023 में 8,160 यूनिट हेवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, वहीं मई 2024 में कंपनी ने 7924 यूनिट की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी ने इस सेगमेंट में नकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया है।
आईएलएमसीवी श्रेणी (इंटरमीडिएट, हल्के और मध्यम वाणिज्यिक वाहन)
आईएलएमसीवी यानी इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल श्रेणी में कंपनी का प्रदर्शन बेहद सकारात्मक रहा है। कंपनी ने इस सेगमेंट में काफी अच्छा ग्रोथ दर्ज किया है। मई 2024 में इस सेगमेंट में कंपनी ने 4478 यूनिट वाहन बेचे, जबकि मई 2023 में कंपनी ने 3450 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। इस प्रकार कंपनी ने आईएलएमसीवी श्रेणी में 30% की ग्रोथ दर्ज की।
पैसेंजर कैरियर (पीसी) श्रेणी
पैसेंजर कैरियर कैटेगरी में कंपनी की ग्रोथ 22% रही है। टाटा मोटर्स ने मई 2024 में जहां 4737 यूनिट पैसेंजर वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने मई 2023 में 3,874 यूनिट वाहन बेचे। कंपनी की इस सेगमेंट में 22% की ग्रोथ रही है।
एससीवी कार्गो और पिकअप
एससीवी यानी स्मॉल कमर्शियल व्हीकल, कार्गो और पिकअप सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन नकारात्मक रहा है। कंपनी ने मई 2024 में 11,337 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में कंपनी का प्रदर्शन 12,086 यूनिट की बिक्री का था। इस प्रकार कंपनी ने 6% का नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है।
सीवी एक्सपोर्ट्स
कमर्शियल वाहनों के निर्यात के आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने मई 2024 में जहां 1215 यूनिट कमर्शियल वाहन निर्यात किए। वहीं कंपनी का मई 2023 में निर्यात का आंकड़ा 1419 यूनिट का रहा था। इस प्रकार कंपनी ने सीवी एक्सपोर्ट्स के मामले में 14% कमी दर्ज की।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT