Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
3 अक्टूबर 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 13% की वृद्धि

By News Date 03 Oct 2023

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 13% की वृद्धि

HCV वाहनों की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स ने दर्ज की 45% वृद्धि

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। कंपनी ने अपनी सेल्स रिपोर्ट 2023 में घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। टाटा मोटर्स ने सितंबर माह की घरेलू बिक्री में 13% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में 37,214 वाणिज्यिक वाहनों को भारत में बेचा है। जबकि पिछले साल इसी महीने 32,979 यूनिट्स बेचे गए थे। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, टाटा मोटर्स को सितंबर 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें गिरावट का करना पड़ा है सामना।

टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 आकड़ें

कैटेगरी सितंबर 2023 सितंबर 2022 ग्रोथ% (Y-O-Y)
एचसीवी 12,867 8,889 45%
आईएलएमसीवी 6,377 6,238 2.00%
पैसेंजर कैरियर्स 3,344 2,287 46.00%
एससीवी कार्गो और पिकअप 14,626 15,565 -6.00%
कुल घरेलू बिक्री 37,214 32,979 13.00%
सीवी निर्यात बिक्री 1,850 1,911 -3.00%
कुल सीवी बिक्री 39,064 34,890 12.00%

HCV सेगमेंट

टाटा मोटर्स की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में कंपनी ने अपने हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 45% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने सितंबर माह में 12,867 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में केवल 8,889 यूनिट्स बेचे गए थे।

ILMCV सेगमेंट

ILMCV यानी इंटरमीडिएट लाइट एंड मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 2% की ग्रोथ मिली है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने 6,377 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,238 यूनिट्स की भारत में बिक्री की गई थी।

पैसेंजर कैरियर्स

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 में पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 46% वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने सितंबर माह में इस सेगमेंट के 3,344 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की हैं, जबकि सितंबर 2022 में 2,287 यूनिट्स ही बेचे पाई थी।

SCV कार्गो और पिकअप

सितंबर 2023 में टाटा मोटर्स ने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 6% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने इस सेगमेंट के 14,626 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट के 15,565 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे।

निर्यात बिक्री

सितंबर 2023 सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स की सितंबर माह में कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 3% की गिरावट आई है। कंपनी ने इस साल सितंबर में अपने 1,850 कमर्शियल वाहनों को ही भारत से बाहर बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 1,911 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

घरेलू + निर्यात बिक्री

आकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 में कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री में 12% की बेहतरीन वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने 39,064 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 34,890 यूनिट्स बेचे गए थे।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks