Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
19 जून 2023

टाटा प्राइमा 5530.एस : 55 टन जीवीडब्ल्यू में सबसे शक्तिशाली ट्रेलर

By News Date 19 Jun 2023

टाटा प्राइमा 5530.एस  : 55 टन जीवीडब्ल्यू में सबसे शक्तिशाली ट्रेलर

जानें, इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी

भारतीय ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार अलग-अलग कैटेगरी के ट्रकों पर टिका है। इनमें चार चक्के के पिकअप, मिनी ट्रक और मध्यम आकार के ट्रकों से लेकर टिपर्स, ट्रेलर आदि श्रेणी के ज्यादा जीवीडब्ल्यू और पेलोड कैपेसिटी वाले बड़े ट्रक शामिल हैं। वहीं भारत में डेढ़ दर्जन से ज्यादा कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता कंपनियां ट्रकों का निर्माण करती हैं। इनमें टाटा मोटर्स का नाम सर्वोपरि है। टाटा समूह सभी कैटेगरी में अलग-अलग सेगमेंट के शानदार ट्रकों का उत्पादन करता है। वाणिज्यक वाहन कैटेगरी में टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित ट्रेलर भी असाधारण गुणवत्ता के साथ आते हैं। इसका लेटेस्ट ट्रेलर मॉडल टाटा प्राइमा 5530.एस है। यह 55 टन जीवीडब्ल्यू में 10 चक्के का बेहतरीन ट्रेलर है। इसका दमदार इंजन 300 हॉर्स पावर प्रदान करता है। यह ट्रेलर टाटा हाउस से आने के कारण एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेस्ट फीचर्स एवं तकनीकी स्पेसिफिकशंस के साथ निर्मित है। इसे खरीद कर आप ज्यादा पेलोड कैपेसिटी प्राप्त करेंगे और इससे आपके ट्रक व्यवसाय में दिन-दोगुनी और रात चौगुनी वृद्धि होगी।  टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की 2023 में सबसे ज्यादा डिमांड चल रही है। इसके बॉडी लुक और अन्य विशेषताओं के कारण ग्राहक इसे देखते ही पसंद करते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पोस्ट में आपको टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

इंजन

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का इंजन Cummins ISBe 6.7L BS6 इंजन है। यह 1100 NM टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन की कैपेसिटी 6700 cc है। पावरफुल इंजन के कारण यह ट्रेलर अधिक पेलोड कैपेसिटी  प्रदान करता है।

बडी विंडशील्ड, गुड लुकिंग

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की फ्रंट बॉडी लुकिंग काफी आकर्षक है। इसकी विंडशील्ड बड़ी और अधिक चौड़ाई वाली है। इस पर स्क्रीन को साफ करने के लिए दो वाइपर लगे हैं। मध्य भाग में टाटा का लोगों और बैजिंग है। इसका बंपर मजबूत एवं थ्री पीस वाला है, सामने की हेलोजेन के साथ स्टाइलिश डिजायन में इंडीकेटर्स आते हैं।

कंफर्टेबल केबिन

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से कंफर्टेबल है। इसमें एयर कंडीशन की सुविधा मिलती है। यह केबिन PRIMA SLEEPER CABIN टाइप है। इसमें ड्राइवर के लिए आर्म रेस्ट भी मिलता है। इससे ड्राइवर को लंबी यात्रा के बाद भी थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा केबिन में आपको नेविगेशन सिस्टम, टेलिमैटिक्स, हिल होल्ड, ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के अलावा 2 अन्य पैसेंजर की सीट मिलती है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर में G1150, 9 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स आता है। इसमें Tilt & Telescope Power स्टीयरिंग दिया गया है। कंपनी के इस ट्रेलर में Synchromesh ट्रांसमिशन और 430 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच आता है।

ब्रेक और सस्पेंशन

यह ट्रेलर पार्किंग ब्रेक के अलावा Fully Air S-Cam with auto slack adjuster ब्रेक्स के साथ आता है।  इसके साथ ही इसमें एबीएस सिस्टम भी दिया गया है। इसका फ्रंट एक्सल TATA Heavy Duty 7T Reverse Elliot Type और रियर एक्सल TATA Single Reduction 21T RA109 SRT Tandem Axle आता है। टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का फ्रंट सस्पेंशन Parabolic leaf at front Bogie suspension और रियर सस्पेंशन- Bell Crank Suspension टाइप है।

माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का माइलेज 2.5 से 3.5 kmpl है, जो एक ट्रेलर के लिए काफी शानदार मानी जाती है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 557 लीटर है, इससे इस गाडी को ब्रेफिक्र होकर लांग रूट पर चलाया जा सकता है। बेहतर माइलेज और बेहतर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के कारण यह ईंधन की बचत करने वाला बेस्ट ट्रेलर है।

व्हीलबेस एवं टायर साइज  

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का व्हीलबेस 3890 mm है। यह हाई बेलैंस ड्राइविंग में खासा मददगार है। यह ट्रेलर 10 व्हीलर का है। इसमें 295/90R20 Radial Tube फ्रंट और रियर टायर आते हैं। इन टायरों की सड़क पर अच्छी पकड़ है।

कीमत

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की कीमत 44.36 लाख से 51.36 लाख रुपये है। यदि आप अपने शहर में इस ट्रेलर की ऑनरोड प्राइस जानना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन आपको यह सुविधा उपलब्ध कराता है। ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके आप ऑन रोड प्राइस  जान सकते हैं।

टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर के बारे में एफएक्यू इस प्रकार है।

Q-1. टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- टाटा मोटर्स का यह ट्रेलर 55,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q-2. टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर के इंजन से कितनी पावर मिलती है?

Ans- इस ट्रेलर का इंजन 300 hp पावर प्रदान करता है।

Q-3. टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की माइलेज क्या है?

Ans- टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की माइलेज 2.5 से  3.5 kmpl है।

Q-4. टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर का व्हीलबेस क्या है?

Ans- टाटा कंपनी के इस ट्रेलर को 3890 MM  व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q-5. टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की कीमत क्या है?

Ans- टाटा प्राइमा 5530.एस ट्रेलर की कीमत 44.36 लाख से 51.36 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us