Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
01 Jun 2023
Automobile

टाटा सिग्ना 5530.एस : 40 टन पेलोड कैपेसिटी वाला 10 चक्का ट्रेलर

By News Date 01 Jun 2023

टाटा सिग्ना 5530.एस : 40 टन पेलोड कैपेसिटी वाला 10 चक्का ट्रेलर

जानें, टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में शानदार फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी वाले वाहनों के लिए टाटा मोटर्स को पहचाना जाता है। टाटा मोटर्स ने भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी अपने व्हीकल्स के दम पर नाम कमाया है। आपको बता दें, देश में टाटा मोटर्स के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, टिपर, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर का बड़ी संख्या में उपयोग किया जाता है। कंपनी के वाहन आपको दमदार माइलेज और मजबूत बॉडी में देखने को मिल जाते हैं। भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई ट्रेलर मौजूद है लेकिन देश में सबसे चर्चित टाटा सिग्ना ट्रेलर है। कंपनी का यह 10 चक्के में आने वाला ट्रेलर है, जिसका जीवीडब्ल्यू 55 टन है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में आपको 6 सिलेंडर वाला Cummins ISBe 6.7L CRDI TCIC BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 300 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रेलर की अधिकतम टॉर्क 1100 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करती है। टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर में आपको 40,000 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। कंपनी का यह ट्रेलर 55,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में आपको 365 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। कंपनी अपने इस ट्रेलर के साथ 2.25 से 3.25 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। इस ट्रेलर की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर को 3890 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस ट्रेलर को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में अधिकतर देखने वाले लोग इसे पंसद कर लेते हैं। टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में डे केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। साथ ही स्लीपर केबिन का ऑप्शन भी मिलत है। इस 10 चक्का टाटा ट्रेलर में 295/90R20 Radial Tube Tyres फ्रंट और रियर टायर आते हैं।
 टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर के फीचर्स
कंपनी के इस ट्रेलर में Power स्टीयरिंग के साथ G1150 8F +1C + 1R Manual Synchromesh गियरबॉक्स आता है। इसमें Manual ट्रांसमिशन और 430 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच दिया गया है। टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में TATA heavy duty 7T reverse elliot type फ्रंट एक्सल और TATA Single reduction 21T RA109 SRT Tandem axle रियर एक्सल दिए गए हैं। कंपनी के इस ट्रेलर में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है। इसके फ्रंट में ड्यूल हेडलैम्प्स और इंडिकेटर्स आते है। टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर को Parabolic leaf  फ्रंट सस्पेंशन और Bogie suspension | Bell Crank Suspension रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रेलर में इलेक्ट्रॉनिक एंटी फ्यूल थेफ्ट, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर और न्यू जनरेशन टेलीमैटिक्स समेत कई तरह के लेटेस्ट फीचर्स मिल जाते हैं, जो इसे कम्फर्टेबल ट्रेलर बनाने के साथ साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।

टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर की कीमत

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाले कमर्शियल वाहनों को पेश करती आई है। कंपनी ने अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की तरह इस ट्रेलर का प्राइस भी सबसे बेस्ट रखा है। Tata Motors ने अपने इस टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर की एक्स शोरूम कीमत 43.51 लाख से 50.51 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस ट्रेलर को खरीदने का मन लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर को आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर के वेरिएंट और प्राइस

टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा सिग्ना 5530.एस कैब/3890 55000 ₹ 37.45 - 42.72 

टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर की कीमत क्या है?

Ans. भारत में टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर का प्राइस 43.51 लाख से 50.51 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर का माइलेज क्या है?

Ans. कंपनी के इस ट्रेलर में आपको 2.25 से 3.25 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans. टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में 40,000 किलोग्राम पेलोड क्षमता आती है।

Q.4. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans. टाटा मोटर्स का यह ट्रेलर 55,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.5. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans. टाटा सिग्ना 5530.एस ट्रेलर को 3890 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us