जानें, टाटा योद्धा पिकअप की सभी खासियतें, जिनसे आपको होगा बिजनेस में फायदा
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले वाहनों को निर्मित करती आई है। देश में सबसे अधिक टाटा के ही कमर्शियल वाहन उपयोग में लिए जाते हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स के दम पर इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी अच्छी खासी जगह बनाई है। भारत में पिकअप सेगमेंट के अंदर टाटा योद्धा पिकअप को काफी पंसद किया जाता है। कंपनी का यह पिकअप जानदार पावर, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कमाई के लिए पहचाना जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा योद्धा पिकअप की उन सभी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको बिजनेस में काफी ज्यादा लाभ हो सकता है।
दमदार परफॉर्मेंस
टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला TATA 2.2L BS6 DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 100 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 250 NM है, जिससे यह कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली है। टाटा योद्धा पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। टाटा के इस 4 चक्का पिकअप में 215/75 R 16 Radial फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर भी आराम दायक सफर का अनुभव देते हैं।
शानदार कमाई
टाटा योद्धा पिकअप में 1700 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई करके डबल कमाई कर सकते हैं। इस पिकअप में 13 kmpl का माइलेज आता है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत से ही सेविंग्स करने लगते हैं। योद्धा सीरीज वाला यह पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है, इसे आप सिलेंडर, दूध की कैन, फल, सब्जियां और लॉजिस्टिक्स गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में ले सकते हैं।
अधिक मजबूती
टाटा मोटर्स के इस पिकअप को 5350 MM लंबाई, 1860 MM चौड़ाई और 1860 MM ऊंचाई के साथ 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी का यह पिकअप 210 MM व्हीलबेस में आता है। योद्धा पिकअप का 6250 MM मिनिमम टर्निंग रेडियस रखा गया है। जिससे इसे घुमाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इस पिकअप में डुअल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर आते हैं।
बेहतरीन फीचर्स
टाटा के इस पिकअप में आपको Power स्टीयरिंग के साथ GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और Single Plate dry Friction type 260 mm Dia क्लच दिया गया है। टाटा योद्धा पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ 296 Dia, twin pot Caliper Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस पिकअप को Semi elliptical leaf springs - 6 leaves फ्रंट सस्पेंशन और Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है।
बेस्ट प्राइस
इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्कट में टाटा मोटर्स कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस वाले वाणिज्यिक वाहन अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च करती आई है। कंपनी ने लगभग अपने सभी कमर्शियल वाहनों का प्राइस किफायती ही रखा है। Tata Motors ने अपने इस टाटा योद्धा पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।
टाटा योद्धा पिकअप वेरिएंट्स
टाटा योद्धा पिकअप में आपको 6 वेरिंट्स देखने को मिल जाते है।
टाटा योद्धा क्रू केबिन 4x4 | ₹ 9.66 - 10.71 लाख |
टाटा योद्धा 1200 4x4 | ₹ 9.51 - 10.01 लाख |
टाटा योद्धा 1500 | ₹ 9.52 - 10.02 लाख |
टाटा योद्धा क्रू केबिन 4x2 | ₹ 9.52 - 10.02 लाख |
टाटा योद्धा 1200 | ₹ 9.51 - 10.01 लाख |
टाटा योद्धा सिंगल केबिन 4x4 | ₹ 10.24 - 10.74 लाख |
टाटा योद्धा पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 - टाटा योद्धा पिकअप का प्राइस क्या है?
Ans - भारत में टाटा योद्धा पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये है।
Q.2 - टाटा योद्धा पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans - कंपनी के इस पिकअप में आपको 13 kmpl का माइलेज मिल जाता है।
Q.3 - टाटा योद्धा पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans - टाटा का यह पिकअप 1700 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है।
Q.4 - टाटा योद्धा पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans - टाटा मोटर्स का यह शानदार पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 - टाटा योद्धा पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans - कंपनी के इस पिकअप को 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT