Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Jun 2023
Automobile

टाटा योद्धा VS महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी : बेस्ट परफॉर्मेंस पिकअप

By News Date 03 Jun 2023

टाटा योद्धा VS महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी : बेस्ट परफॉर्मेंस पिकअप

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी vs टाटा योद्धा पिकअप की संपूर्ण तुलना

अगर आप भी कम से कम खर्च में अपना खुद का प्रॉफिटेबल बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए पिकअप सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें, पिकअप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने कमर्शियल वाहनों में से एक है, जो कम से कम खर्चे में बेहतर कारोबार करते हैं और सेविंग का भी ख्याल रखते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई पिकअप मौजूद हैं लेकिन किफायती दाम में शानदार परफॉर्मेंस और अधिक माइलेज देने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा कपनी का कोई जबाव नहीं। कई वर्षों से दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षित और लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों को पेश करते आए हैं। वहीं अगर हम इनके कम बजट में अधिक पेलोड वाले पिकअप की बात करें, तो इसमें टाटा योद्धा पिकअप और महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप का नाम सबसे पहले आता है। टाटा और महिंद्रा के ये दोनों ही पिकअप आपको कमाल के माइलेज और अधिक पेलोड कैपेसिटी के साथ देखने को मिल जाते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम टाटा योद्धा पिकअप और महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम भारत के इन लोकप्रिय पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स का कम्पेरिजन करें, तो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला m2Di BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 200 NM है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप 4 सिलेंडर के साथ TATA 2.2L BS6 DI इंजन में आता है, जो 100 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 250 NM है। महिंद्रा के इस पिकअप में 1500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी आती है और इसका जीवीडब्ल्यू 3120 किलोग्राम है। वहीं टाटा पिकअप की पेलोड क्षमता 1700 किलोग्राम रखी गई है और यह 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 17.2 kmpl माइलेज के साथ आता है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप में आपको 13 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 45 लीटर है। दोनों ही पिकअप 80 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आते हैं। 

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप के बॉडी लुक

टाटा और महिंद्रा ने अपने इन दोनों ही पिकअप को ग्राहकों की सुविधा और उनकी जरूरत के अनुसार पेश किया है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप को 4940 MM लंबाई, 1755 MM चौड़ाई और 1880 MM ऊंचाई के साथ 3265 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप 5350 MM लंबाई, 1860 MM चौड़ाई, 1810 MM ऊंचाई और 3150 MM व्हीलबेस में आता है। देखने में लगभग दोनों एक जैसे ही लगते हैं, अधिकतर लोग इन्हें पहली नजर में ही पंसद कर लेते हैं। दोनों पिकअप के फ्रंट में आपको बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा के इस बोलेरो पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट आती है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप ड्राइवर सीट के अलावा सिंगल पैसेंजर सीट में आता है। दोनों ही पिकअप 4 चक्का में आते हैं, लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। महिंद्रा के इस पिकअप को 215 /75 R15 LT फ्रंट और रियर टायर में पेश किया गया है। वहीं टाटा के इस योद्धा पिकअप में 215/75 R 16 Radial फ्रंट और रियर टायर आते हैं। 

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप के फीचर्स

अगर हम इन पॉपुलर पिकअप के फीचर्स की तुलना करें, तो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 5 forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप Power Steering के साथ GBS-76-5/4.49 mark 2, 5 forward + 1 reverse गियरबॉक्स में आता है। महिंद्रा के इस पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और Single Dry Plate क्लच दिया गया है। वहीं टाटा पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और Single Plate dry Friction type 260 mm Dia क्लच आता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप को Leaf Spring फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं टाटा योद्धा पिकअप Semi elliptical leaf springs - 6 leaves फ्रंट सस्पेंशन और Innovative Two stage Semi elliptical leaf springs -9 leaves रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की ये दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए किफायती दाम में दमदार परफॉर्मेंस और कमाल का माइलेज देने वाले वाहनों को पेश करती आई है। कंपनियों ने अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की कीमत को कम रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप का एक्स शोरूम प्राइम 7.85 लाख से 8.64 लाख रुपये रखा है। वहीं Tata Motors ने अपने टाटा योद्धा पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपये रखी है। यदि आपने इस तुलना के बाद इनमें से किसी एक पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं। 

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप के वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप में आपको 9 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.3 एलएक्स सीबीसी 2825 ₹ 7.85 - 8.34 लाख 
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.5 वीएक्सआई 3120 ₹ 7.85 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.5 एलएक्स सीबीसी 3120 ₹ 8.22 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.3 एलएक्स 2825 ₹ 7.95 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.3 वीएक्सआई 2825 ₹ 7.95 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.4 एलएक्स 2995 ₹ 8.34 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.4 एलएक्स सीबीसी 2995 ₹ 8.22 - 8.34 लाख
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.4 वीएक्सआई 2995 ₹ 8.64 - 8.64 लाख 
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 1.5 एलएक्स 3120 ₹ 7.85 - 8.34 लाख

टाटा योद्धा पिकअप में आपको 5 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा योद्धा 2825/क्रू केबिन 4x4 2990 ₹ 9.66 - 10.71 लाख
टाटा योद्धा 2825/4x4(1200) 2990 ₹ 9.51 - 10.01 लाख
टाटा योद्धा 3150(1500) 3260 ₹ 9.52 - 10.02 लाख
टाटा योद्धा 3150/क्रू केबिन 4x2 2990 ₹ 9.52 - 10.02 लाख
टाटा योद्धा 3150(1200) 2950 ₹ 9.51 - 10.01 लाख
टाटा योद्धा सिंगल केबिन 4x4 2990 ₹ 10.24 - 10.74 लाख

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी Vs टाटा योद्धा पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और टाटा योद्धा में सस्ता पिकअप कौनसा है?

Ans इनमें सस्ता महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.85 लाख से 8.64 लाख रुपये है।
 
Q.2 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और टाटा योद्धा में अधिक पेलोड वाला पिकअप कौनसा है?

Ans इनमें अधिक पेलोड वाला टाटा योद्धा पिकअप है, इसमें 1700 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी आती है।
 
Q.3 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और टाटा योद्धा में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?

Ans इनमें अधिक GVW वाला टाटा योद्धा पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 3490 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और टाटा योद्धा में अधिक माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?

Ans इनमें अधिक माइलेज वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप है, इसमें 17.2 kmpl माइलेज आता है। 

Q.5 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और टाटा योद्धा में बड़े व्हीलबेस वाला पिकअप कौनसा है?

Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी पिकअप है, इसका 3265 MM व्हीलबेस है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us