महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने वर्ष 23 की पहली छमाही में 36,816 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बेचे
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी तेजी से अपनाया जा रहा है, ऐसे में कई बड़ी व छोटी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर को मार्केट में पेश किया है। वर्ष 2023 की पहली छमाही में ओरिजिनल इक्विपमेंट मनुफक्चरर्स (ओईएम) द्वारा विनिर्माण में 123 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 से जून माह के बीच 16,552 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का निर्माण किया गया, जबकि 2022 के जनवरी और जून के बीच 7,522 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का निर्माण किया गया था। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइए जानें, भारत में कलेंडर ईयर 2023 की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का उत्पादन कितना बढ़ा है।
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने FY23 में 36,816 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बेचे
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की तेजी से बढ़ती मांग के कारण, ओईएम एडंवास फीचर्स के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। 14.6% की बाजार हिस्सेदारी के साथ, महिंद्रा की लास्ट माइल मोबिलिटी (LMM) ने वित्त वर्ष 23 में 36,816 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि FY22 में व्हीकल निर्माता ने 17,522 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स ही बेचे थे। LMM के CEO सुमन मिश्रा ने कहा कि, "जून में, हम एक लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री के मील के पत्थर तक भी पहुंच गए, जो इस क्षेत्र में हमारे गहरे अनुभव और नेतृत्व को दर्शाता है।"
बजाज ई-थ्री व्हीलर की मांग में लगातार वृद्धि
बजाज ऑटो ने अभी हाल ही में चुनिंदा बाजारों में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को पेश किया है और इसके बाद कंपनी के ई-थ्री व्हीलर की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कंपनियों ने अपनी तिमाही नतीजों से पहले उत्पादन में बढ़ोतरी पर टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।
साल-दर-साल 78% और महीने-दर-महीने 7% तक बढ़ी ई 3 व्हीलर की बिक्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री साल-दर-साल 78 प्रतिशत और महीने-दर-महीने 7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन का हिस्सा 55 प्रतिशत था। इसके अलावा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में महीने-दर-महीने सबसे तेज इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की वॉल्यूम में वृद्धि देखी गई है। लेकिन अभी थ्री व्हीलर सेगमेंट के मार्केट लीडर बजाज ऑटो के इस क्षेत्र में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं।
FY30 तक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री 40 प्रतिशत तक बढ़ेगी
माना जा रहा है कि, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की पहुंच वित्त वर्ष 2025 तक 8% से बढ़कर 16% हो जाएगी। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 40 प्रतिशत तक हो जाएगी। आईसीआरए लिमिटेड के कॉर्पोरेट रेटिंग, समूह प्रमुख और उपाध्यक्ष, किंजल शाह ने कहा कि, “पूंजीगत लागत कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के साथ-साथ पंजीकरण शुल्क, रोड टैक्स और परमिट आवश्यकताओं में कमी या छूट के साथ एक अनुकूल नियामक वातावरण, इलेक्ट्रिक ऑटो को अपनाने में सहायक बना हुआ है। स्वाभाविक रूप से कम चलने वाली लागत के साथ, इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक डीजल या सीएनजी तिपहिया वाहनों की तुलना में स्वामित्व की कुल लागत बहुत कम (40-45 प्रतिशत) होती है, जिससे इलेक्ट्रिक ऑटो में रूपांतरण एक आकर्षक प्रस्ताव बन जाता है।
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर फाइनेंस पहले से आसान
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ाने के लिए कई कंपनियां आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन भी अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा रही है। आपकी जानकारी के लिए बात दें, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जीईएमपीएल) ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के फाइनेंसिंग के लिए बाइक बाजार फाइनेंस के साथ एक समझौता किया है। यदि आप भी किसी ऑटो रिक्शा को फाइनेंस करवाना चाहते है, तो भारत की बड़ी ऑनलाइन मार्केट ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से किसी भी कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI ऑप्शन के साथ फाइनेंस करवा सकते है। यहां आपको Loan ऑप्शन देखने को मिल जाता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT