तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने का निर्णय
राजस्थान की सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। हाईवे पर बढ़ती वाहनों की संख्या और दुर्घटनाओं के कारण आए दिन जाम के हालात देखने को मिलते हैं। अब महसूस होने लगा है कि सड़कों का विस्तार किया जाना चाहिए। ऐसे में राज्य सरकार ने तीन प्रमुख राजमार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। सरकारकी इस पहल का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और सड़क सुरक्षा में सुधार करना है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में राजस्थान में बनने वाले 3 नए फोरलेन हाईव के बारे में जानते हैं।
ये तीन प्रमुख हाईवे बनाए जाएंगे फोरलेन
राजस्थान में जो हाईवे फोरलेन में परिवर्तित किए जाएंगे, उनकी सूची इस प्रकार है :
- लालसोट से कोथून (एनएच 23)
- मनोहरपुर से दौसा (एनएच 148)
- सालासर से नागौर (एनएच 58)
उपरोक्त हाईवे दो लेन के हैं, अब फोरलेन में बदले जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इन बदलावों के बारे में विस्तृत योजना बनाई।
लालसोट से कोथून (एनएच 23)
यह हाईवे राजस्थान का एक प्रमुख राजमार्ग है और वर्तमान में दो लेन का है और वाहनों के दबाव के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है। इस राजमार्ग के फोरलेन बनने से वाहनों की आवाजाही में आसान होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
मनोहरपुर से दौसा (एनएच 148)
यह राजमार्ग भी बेहद व्यस्त है और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यहां ट्रैफिक की भारी समस्या को देखते हुए फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। इस कदम से यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ सफर को सुरक्षित बनाया जा सकेगा और समय की बचत भी होगी।
सालासर से नागौर (एनएच 58)
क्षेत्रीय परिवहन की दृष्टि से इस राजमार्ग का बड़ा महत्व है। यहां पर ट्रैफिक का दबाव कम करने व सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए फोरलेन बनाने की योजना है।
बाईपास को फोरलेन में नहीं किया जाएगा शामिल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। फोरलेन निर्माण के लिए ठेकेदारों से निविदाएं मांगी जा रही है। यह ट्रेडर प्रक्रिया दिसंबर 2025 से पहले होने की उम्मीद है। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। एनएचएआई के दौसा प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार फिलहाल, निविदा प्रक्रिया के पहले चरण पर काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत बाईपास को फोरलेन में शामिल नहीं किया जाएगा।
राजस्थान में 3 नए फोरलेन हाईवे बनाने से मिलेंगे कई फायदे
क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है और यहां पर सड़कों का बड़ा जाल बिछा हुआ है। ये सड़कें न केवल राज्य के आतंरिक इलाकों को आपस में जोड़ती है।बल्कि बाहरी राज्यों को भी जोड़ती है। राज्य में दो लेन वाले राज मार्गों पर यातायात का दबाब बढ़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए दो लोन वाले हाईवे को 4 लेन में बदला जाएगा, इससे न केवल यातायात का प्रवाह बेहतर होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। साथ ही, व्यापार और परिवहन की गति में वृद्धि से राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT