Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
05 Jun 2023
Automobile

थ्री व्हीलर सेल्स मई 2023 : 78.57% की धमाकेदार वृद्धि के साथ 79,433 थ्री व्हीलर्स बेचे

By News Date 05 Jun 2023

थ्री व्हीलर सेल्स मई 2023 : 78.57% की धमाकेदार वृद्धि के साथ 79,433 थ्री व्हीलर्स बेचे

बजाज ऑटो ने 131.19% की वृद्धि के साथ, मई में बेचे 27,085 थ्री व्हीलर्स

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (फाडा ) ने थ्री व्हीलर वाहनों की मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में मई के महीने में अलग अलग कंपनियों द्वारा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री के आंकड़े पेश किए गए हैं। मई 2023 में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 78.57% की भारी बढ़त देखने को मिली है। भारत में इस साल के मई में 79,433 थ्री व्हीलर्स की यूनिट्स को बेचा गया है, जबकि मई 2022 में 44,482 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, भारत में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में किसे मिली है वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना।

FADA सेल्स रिपोर्ट : मई 2023 में थ्री व्हीलर की बिक्री

Three-Wheeler Retail Sales Report May 2023
3W Brands May 2023 May 2022 Difference %YoY Growth
Bajaj 27,085 11,715 15,370 131.19%
Piaggio 5,427 4,530 897 19.80%
Y.C. Electric 3,244 2,044 1,200 58.70%
Mahindra 4,648 1,872 2,776 148.29%
Mayuri 2,061 1,416 645 45.55%
Atul Auto 1,568 1,272 296 23.27%
Citylife 2,078 1,061 1,017 95.85%
Saarthi 1,218 940 278 29.57%
TVS Motors 1,261 1,229 32 2.60%
Mini Metro 1,202 752 450 59.84%
J.S. Auto 960 638 322 50.47%
Others Including EV 28681 17013 11668 68.58%
Total 79,433 44,482 34,951 78.57%
Disclaimer: 1- The above numbers do not have figures from TS & LD.

 

बजाज ऑटो 

भारत की शीर्ष थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने मई 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 131.94% की बड़ी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल मई में 27,085 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि मई 2022 में 11,715 यूनिट्स ही बेचे गए थे

पियाजियो

फाडा द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, पियाजियो कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 19.80% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2022 में केवल 4,530 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस साल मई में पियाजियो ने 5,427 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है

वाई.सी. इलेक्ट्रिक 

वाई.सी. इलेक्ट्रिक कंपनी ने मई 2023 में थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 58.70% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल मई में अपने 3,244 यूनिट्स को बेचा है, जबकि मई 2022 में 2,044 थ्री व्हीलर्स की ही बिक्री की गई थी।

महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस साल मई माह में अपने 4,648 थ्री व्हीलर्स की बिक्री के साथ 148.29% की ग्रोथ दर्ज की है। जबकि महिंद्रा ने मई 2022 में केवल 1,872 यूनिट्स को ही बेचा था।

मयूरी

मई 2023 में मयूरी कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 45.55% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,416 थ्री व्हीलर बेचे थे, जबकि इस साल मई माह में 2,061 यूनिट्स की बिक्री की है।

अतुल ऑटो 

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, अतुल ऑटो ने अपने 3 व्हीलर्स की बिक्री में 23.27% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मई 2023 में 1,568 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल मई के महीने में 1,272 यूनिट्स बेचे गए थे।

सिटीलाइफ 

सिटीलाइफ ने मई 2023 में 3 व्हीलर्स की बिक्री में 95.85% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2022 में थ्री व्हीलर की केवल 1,061 यूनिट्स को ही बेचा था, जबकि इस साल मई में 2,078 थ्री व्हीलर्स की बिक्री कंपनी ने की है।

सारथी

जारी की गई इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सारथी कंपनी ने मई माह में 29.57% की ग्रोथ दर्ज की है। मई 2023 में ब्रांड ने अपने 1,218 थ्री व्हीलर्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में सिर्फ 940 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

टीवीएस मोटर्स

मई 2023 में टीवीएस मोटर्स ने 3 व्हीलर्स की सेल्स में 2.60% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई 2022 में 1,229 तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी, जबकि इस साल मई में 1,261 यूनिट्स को बेचा गया है।

मिनी मेट्रो

फाडा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, थ्री व्हीलर निर्माता मिनी मेट्रो कंपनी ने मई माह में थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 59.84% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 में अपने 1,202 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 752 यूनिट्स को ही बेचा था।

जे.एस. ऑटो

जे.एस. ऑटो कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 50.47% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मई 2022 में अपने 638 यूनिट्स की ही बिक्री की थी, जबकि मई 2023 में 960 थ्री व्हीलर्स को बेचा गया है।

अन्य और इलेक्ट्रिक

Fada की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने मई 2023 में थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 68.58% की ग्रोथ दर्ज की है। मई 2023 में 28681 यूनिट्स को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 17013 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us