Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
29 अक्टूबर 2021

थ्री व्हील्स यूनाइटेड कंपनी ने पियाजियो के साथ की साझेदारी 

By News Date 29 Oct 2021

थ्री व्हील्स यूनाइटेड कंपनी ने पियाजियो के साथ की साझेदारी 

कार्गो चालकों को मिलेगी ईवी पर स्विच करने की सुविधा 

बंगलुरू स्थित हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के तकनीकी-सक्षम फाइनेंसर थ्री व्हील्स यूनाइटेड ने देश में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को अपनाने में तेजी लाने के उद्देश्य से पियाजियो कंपनी के साथ साझेदारी की है। इससे थ्री व्हील्स यूनाइटेड और पियोजियो संयुक्त रूप से इन वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। वहीं आपको बता दें कि थ्री व्हील्स यूनाइटेड तिपहिया यात्री वाहन और कार्गो वाहन चालकों को पुराने वाहनों से ईवी पर स्विच करने की सुविधा भी देगी। इसके थ्री व्हील्स यूनाइटेड इन ड्राइवरों को एग्रीगेेटर प्लेटफार्म से जोड़ेगा। पियाजियो वाहनों के रखरखाव और उनकी सर्विसिंग के लिए आवश्यक समर्थन की पेशकश करेगा। आइए, जानते हैं थ्री व्हील्स यूनाइटेड और पियाजियो के बीच हुए इस समझौते से और क्या-क्या लाभ इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को मिल सकते हैं। 

थ्री व्हील्स यूनाइटेड सीईओ ने यह कहा 

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को अपनाने में तेजी लाने के लिए थ्री व्हील्स यूनाइटेड कंपनी और पियाजियो के साथ हुए समझौते के बाद टीडब्ल्यूयू  के सीईओ और सह संस्थापक सेड्रिक टंडोंग ने कहा कि हम ऑटो रिक्शा चालकों के लिए स्थायी अंतिम मील परिवहन पर स्विच करना आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करना जारी रखते हैं। इनका कहना है कि वे पियाजियो के साथ समझौता करने से उत्साहित हैं। वे पियोजियो के साथ एप ई सिटी और एप ई एक्स्ट्रा को अपनाने एवं इनका संचालन करने से खुश हैं। वहीं इस साझेदारी के तहत भारत के विभिन्न क्षेत्रों में टीडब्ल्यूयू जल्द ही 500 पियाजियो आपे ई सिटी और आपे ई एक्स्ट्रा वाहनों की तैनातगी करेगा। 

पियाजियो और टीडब्ल्यूयू के समझौते से होगा यह फायदा 

बता दें कि थ्री व्हील्स यूनाइटेड और पियाजियो के बीच हुए समझौते से कई तरह के फायदे ई वाहन चालकों को मिल सकते हैं। खास तौर पर ऐसे थ्री व्हीलर मालिकों को अपने वाहन इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बदलवाने में आसानी रहेगी जो ज्यादा प्रदूषण फैला रहे थे। इन वाहनों को इलेेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील किया जा सकेगा। पियोजियो वाहन के अध्यक्ष और एमडी डिएगो ग्रैफी ने कहा कि पियाजियो लास्ट माइल  कनेक्टिविटी में सहायक समाधानों के लिए जाना  जाता है। पियाजियो ने हाल ही लांच किए गए यात्री वाहन  ऐप ई सिटी और कार्गो वेरिएंट एप ई एक्स्ट्रा को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इनका मानना हैकि दो बड़ी कंपनियों के बीच हुए इस समझौत से पर्यावरण के अनुकूल लास्ट माइल कनेक्टिविटी बनाने की दिशा में प्रयास आगे किए जाते रहने चाहिए। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top