इन सवालों के जवाबों से जानें, छोटा हाथी की सभी खासियतें
भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स है। यह सभी कैटेगरी और अलग-अलग सेगमेंट में बेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करती है। यूं तो टाटा मोटर्स के लगभग सभी कमर्शियल व्हीकल बेहतर गुणवत्ता और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के कारण ग्राहकों की पहली पसंद होते हैं लेकिन मिनी ट्रक कैटेगरी में टाटा हाउस से आने वाले टाटा ऐस गोल्ड का कोई मुकाबला नहीं है। यह मिनी ट्रक 1615 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। यह शक्तिशाली इंजन के साथ निर्मित किया गया है जो 26 हॉर्स पावर प्रदान करता है। वहीं इसमें काफी अच्छी ग्रेडेबिलिटी के कारण यह चढ़ाई और ढलान वाले ऊबड़-खाबड़ रास्तों को बड़ी आसानी से पार कर लेता है।
यही वजह है कि छोटा हाथी के नाम से लोकप्रिय इस मिनी ट्रक की सीवी मार्केट में जबरदस्त डिमांड हमेशा ही रहती है। वर्ष 2023 में भी इसके प्रति ग्राहकों का क्रेज लगातार बना हुआ है। टाटा ऐस की बेहतर परफॉर्मेंस और मजबूत बॉडी के कारण इसका नाम छोटा हाथी इतना प्रचलित हो गया है कि देश भर के ट्रक मालिकों और उद्योग जगत में इस गाडी की चर्चा होती रहती है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में आपको टाटा ऐस गोल्ड के बारे में अक्सर गूगल पर पूछे जाने 10 सवालों के आधार पर इसकी फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
1. टाटा ऐस गोल्ड किस फ्यूल टाइप में आता है?
टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक आपको डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में देखने को मिल जाता है। छोटे हाथी के इस वेरिएंट में 2 cylinder, 700 CC Naturally Aspirated DI BS6 इंजन आता है। जबकि इसके पेट्रोल वाले वेरिएंट में Tata 275 Gasoline MPFI BS6, 4 stroke water cooled BS6 इंजन दिया गया है। इसके अलावा इस मिनी ट्रक के सीएनजी वेरिएंट में Water cooled, multipoint gas injection 694 cc CNG BS6 इंजन दिया गया है। टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक के सभी वेरिएंट्स में अलग स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हैं। आप जिस भी विकल्प को पसंद करते हैं वह चुन सकते हैं। ये सभी वेरिएंट आपके व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं।
2. टाटा ऐस गोल्ड की इंजन कैपेसिटी कितनी है?
टाटा ऐसे गोल्ड मिनी ट्रक डीजल वेरिएंट में 2 सिलेंडर, 700 cc इंजन कैपेसिटी का एस्पिरेटेड DI इंजन मिलता है, यह 20 hp पावर एवं 45 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसी तरह पेट्रोल वेरिएंट में टाटा 275 गैसोलीन MPFI" BS-VI, 4-स्ट्रोक वॉटर-कूल्ड 694cc इंजन मिलता है। यह इंजन 30 HP और 55 NM टार्क जनरेट करता है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में वॉटर-कूल्ड, मल्टीपॉइंट गैस इंजेक्शन, 694cc CNG इंजन आता है। यह 26 hp पावर एवं 50 NM टार्क जनरेट करता है। इस तरह तीनो ही वेरिएंट में दमदार इंजन दिए गए हैं जो ग्राहकों की सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।
3. टाटा ऐस गोल्ड की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक के अलग अलग वेरिएंट में आपको विभिन्न पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। जिसमें इसके डीजल और पेट्रोल वेरिएंट वाले मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है। वहीं इस मिनी ट्रक के सीएनजी वेरिएंट की पेलोड कैपेसिटी 640 किलोग्राम रखी गई है।
4. टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मॉडल के बीच क्या अंतर है?
टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मॉडल के बीच जो खास अंतर आता है, वह इनके इंजन, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का है। टाटा ऐस गोल्ड का डीजल वेरिएंट 1670 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट का जीवीडब्ल्यू 1615 किलोग्राम है। टाटा ऐस गोल्ड का सीएनजी वेरिएंट का जीवीडब्ल्यू 1630 किलोग्राम है।
5. टाटा ऐस गोल्ड का प्राइस क्या है?
टाटा ऐस गोल्ड की प्राइस आपके द्वारा पसंद किए गए वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होती है। यह एक्स शोरूम कीमत 4.21 लाख रुपये से शुरू होती है और 6.69 लाख रुपये तक जाती है। इसके डीजल वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइस 5.99 लाख से 6.49 लाख रुपये है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 5.01 लाख से 5.51 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में उपलब्ध है। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 6.15 लाख से 6.65 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में आता है।
6. टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक में कौनसा गियरबॉक्स आता है?
टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक के सभी वेरिएंट में अलग अलग गियरबॉक्स दिया गया है। ऐस गोल्ड के डीजल वेरिएंट में आपको GBS 65-4/6.31 गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में GBS 65, 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इसके अलावा इसका सीएनजी वेरिएंट GBS 65-5/5.6, 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ देखने को मिल जाता है।
7. टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक की माइलेज कितनी है?
यह मिनी ट्रक ईंधन की बचत करने के साथ साथ ज्यादा माइलेज भी प्रदान करता है। इस व्हीकल की मेंटीनेंस लागत भी काफी कम आती है। इसके डीजल वेरिएंट 22 kmpl के माइलेज के साथ आता है। वहीं इसका पेट्रोल वेरिएंट 21 से 22 kmpl का माइलेज देता है। इसके अलावा इस मिनी ट्रक के सीएनजी वेरिएंट में आपको 21.4 km/kg का माइलेज देखने को मिल जाता है।
8. टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी के फ्यूल टैंक की क्या कैपेसिटी आती है ?
टाटा मोटर्स के इस छोटे हाथी मिनी ट्रक के अलग अलग वेरिएंट में फ्यूल टैंक कैपेसिटी विभिन्न है। टाटा ऐस गोल्ड डीजल मिनी ट्रक में 30 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। वहीं इसके पेट्रोल से चलने वाले वेरिएंट में 26 लीटर कैपसिटी वाला ईंधन टैंक दिया गया है। छोटे हाथी के सीएनजी वेरिएंट में 70 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है।
9. टाटा ऐस गोल्ड पर कंपनी क्या वारंटी प्रदान करती है ?
टाटा मोटर्स अपने Tata Ace Gold मिनी ट्रक के सभी वेरिएंट्स पर 72,000 किलोमीटर या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।
10. टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस क्या है?
टाटा ऐस गोल्ड के सभी वेरिएंट का ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm रखा गया है। इससे यह सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन करता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT