Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
8 सितंबर 2023

भारत में अशोक लेलैंड के टॉप 3 माल ढुलाई ट्रक

By News Date 08 Sep 2023

भारत में अशोक लेलैंड के टॉप 3 माल ढुलाई ट्रक

अशोक लेलैंड के टॉप 3 ट्रक्स जो भारतीय बाजार में मचाते है धूम 

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम अशोक लेलैंड का भी है। ये हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी है और यह हमेशा से ही अपने ग्राहकों की सुविधा और उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखती आई है। आज देश के अलग-अलग इलाकों और छोटे गांवों में कंपनी के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, ट्रैक्टर, टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आसानी से देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड हमेशा ही पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाती आई है। माल ढुलाई के लिए कंपनी के ट्रक्स हमेशा ही काफी मजबूत और शानदार परफॉर्मेंस वाले रहे हैं। आज हम ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको अशोक लेलैंड के टॉप 3 माल ढुलाई करने वाले ट्रकों की जानकारी देने जा रहे हैं।

ये है अशोक लेलैंड के टॉप 3 माल ढुलाई ट्रक

  1. अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक
  2. अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक
  3. अशोक लेलैंड 1922 4X2 सीएनजी ट्रक

1. अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको H Series BS6 – 6 cylinder CRS with i-Gen6 technology BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 200 हॉर्स पावर और 700 NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 3.5 से 4 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है, और इसमें 375 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक का जीवीडब्ल्यू 40,500 किलोग्राम है और यह 14 चक्का ट्रक है। इस ट्रक में आपको 295/90R20 Radial Tube फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक को 6000 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक में Power स्टीयरिंग और 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। इस ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Air Brake मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में Synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm dia – Single dry plate, ceramic clutch with air assisted hydraulic booster क्लच दिया गया है। वहीं इस पावरफुल ट्रक को Parabolic leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और NRS Semi-elliptic and bogie रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। भारत में Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 32.50 लाख से 34.51 लाख रुपये रखा है।

2. अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक

अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक

अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक में आपको 6 सिलेंडर वाला H series CRS iGen-6 technology BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 200 HP पावर के साथ 700 NM की टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 12,000 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और यह 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में काफी अच्छा माइलेज आता है और इसमें 375 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का यह 6 चक्का ट्रक 295/90R20 (Tube) फ्रंट और रियर टायर में आता है। अशोक लेलैंड का यह ट्रक 4750 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक में आपको MT S6 36,6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रक में Synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm dia Organic With clutch booster क्लच आता है। कंपनी के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air Brake दिए गए हैं। अशोक लेलैंड का यह ट्रक Semi elliptical leaf springs फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। भारत में अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक का प्राइस अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

3. अशोक लेलैंड 1922 4X2 सीएनजी ट्रक

अशोक लेलैंड 1922 4X2 सीएनजी ट्रक

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको H6 CNG Engine BS6 इंजन देखने को मिल जाता है। यह इंजन 220 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 700 NM है, जिससे यह चुनौतीपूर्ण रास्तों पर काफी आसानी से चल सकता है। अशोक लेलैंड अपने इस ट्रक के साथ सिंगल रिफ्यूलिंग में 1150 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने का दावा करती है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 570 से 1200 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस 6 ट्रक में आपको काफी मजबूत और बड़े टायर देखने को मिल जाते हैं, जो साइज में काफी बड़े हैं और आसानी से खराब से खराब रास्तों पर चल सकते हैं। Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड 1922 4X2 सीएनजी ट्रक का प्राइस अभी सार्वजनिक नहीं किया है।

यदि आपने अशोक लेलैंड के टॉप 3 माल ढुलाई ट्रकों में से किसी एक ट्रक को अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। साथ ही यहां आप अपने बजट के अनुसार इस ट्रक को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर फाइनेंस भी करवा सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks