Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
14 जून 2023

भारत में छाये हुऐ है ये टॉप 5 दमदार ऑटो रिक्‍शा जो मचा रहे है धूम

By News Date 14 Jun 2023

भारत में छाये हुऐ है ये टॉप 5 दमदार ऑटो रिक्‍शा जो मचा रहे है धूम

जानें, भारत के टॉप 5 ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

कम से कम खर्च में यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए ऑटो रिक्शा सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। देश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऑटो-रिक्शा शहर, कस्बों और गांवों में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहे हैं। इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। यदि आपको भी एक अच्छे व सस्ते ऑटो रिक्शा की तलाश है, तो इस आर्टिकल में आज आपकी ये खोज पूरी होने वाली है। क्योंकि हम भारत के 5 सबसे बेस्ट ऑटो रिक्शा की जानकारी आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं। इन टॉप 5 पॉपुलर ऑटो रिक्शा में अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा, पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा, बैक्सी एक्सप्रेस ऑटो रिक्शा, टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा शामिल है। आइये जानें, भारत के बेस्ट 5 दमदार ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत। 

1. अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा

अतुल कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 198.6 cc , BS6, Four Stroke, Single Cylinder इंजन देखने को मिल जाता है, जो 9.85 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 14.7 NM है। अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 490 किलोग्राम है और यह थ्री व्हीलर 810 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 40 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक है। अतुल कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को 1925 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका 255 MM ग्राउंड क्लीयरेंस है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में Handle Bar के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस ऑटो रिक्शा में Constant Mesh with Wet Multiplate Clutch ट्रांसमिशन दिया गया है। अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा को Helical Compression Spring and Damper फ्रंट सस्पेंशन और Helical Compression Spring Rubber Spring and Damper रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर सीट्स आती है। इस थ्री व्हीलर में 4.5-10-8 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। Atul Auto ने अपने इस अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.08 लाख से 2.50 लाख रुपये रखा है।

2. पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा

पियाजियो कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में 230cc, फोर्स्ड एयर कूल्ड इंजन, 4 स्ट्रोक बीएस 6 इंजन आता है, जो 10 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 16.30 NM है। पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 480 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 780 किलोग्राम है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 45 km/kg का माइलेज देखने को मिल जाता है, और इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 40 लीटर है। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा को 1920 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 MM रखा गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में हैंडल बार के साथ 4 Forward + 1 Reverse कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स आता है। इस थ्री व्हीलर में मल्टी डिस्क वेट टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक आते हैं। पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा को हेलिकल कम्प्रेशन स्प्रिंग और डैम्पर के साथ हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन और रबर कम्प्रेशन स्प्रिंग और डैम्पर के साथ हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 4.50-10,8 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट मिलती है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे मेट्रो सीएनजी ऑटो रिक्शा की कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की है।

3. बैक्सी एक्सप्रेस ऑटो रिक्शा

बैक्सी एक्सप्रेस ऑटो रिक्शा में आपको G400 WG VI Bi Fuel CNG इंजन देखने को मिल जाता है, जो 9.38 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 23.6 NM है। बैक्सी कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 34 km/Kg का माइलेज देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में Handle Bar और Manual ट्रांसमिशन आता है। बैक्सी कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स आते हैं। इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर / 5 पैसेंजर के लिए सीट्स आती है। Baxy Auto ने अपने इस बैक्सी एक्सप्रेस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.06 लाख से 2.26 लाख रुपये रखी है।

4. टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा



टीवीएस मोटर्स के इस थ्री व्हीलर में 4 Stroke, Single Cylinder Air Cooled, Si इंजन आता है, जो 10.46 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 15.5 NM है। टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 356 किलोग्राम है। इस ऑटो रिक्शा में आपको 42.34 km/kg का माइलेज मिलता है, और इसमें 8.5 ± 0.5 litre (Petrol) लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 63 ± 2 KMPH रखी गई है। टीवीएस का यह थ्री व्हीलर 1990 MM व्हीलबेस और 169 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ निर्मित किया गया है। इस ऑटो रिक्शा में हैंडल बार के साथ 4 Forward +1 Reverse गियरबॉक्स आता है। इसमें आपको Constant Mesh, Fork & Cam Type Shift Mechanism ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। टीवीएस के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum, Hydraulic ब्रेक्स आते हैं। टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा को Swing Arm with Hydraulic damper & Coil Spring फ्रंट और रियर सस्पेंशन में पेश किया है। टीवीएस के इस थ्री व्हीलर में 4.00 – 8,76F 6 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स मिल जाती है। TVS Motors ने अपने इस टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा का प्राइस 1.20 लाख से 1.35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है।

5. महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा



महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में 395 सीसी, 395 cm3 water-cooled, Single cylinder BS6 इंजन आता है, जो 9.5 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 23 NM है। महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा का माइलेज 40.2 km/Kg है। इसमें आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा को Hydraulic Telescopic फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा की कीमत 2.85 लाख से 2.90 लाख रुपये रखी है।

यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद अपनी जरूरत के अनुसार “भारत के टॉप 5 ऑटो रिक्शा” में से किसी एक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks