ये ट्रक आपके बिजनेस को भी पहुंचा सकते हैं ऊंचाइयों पर
भारत में एससीवी ट्रकों का उपयोग सबसे अधिक होता है, क्योंकि लास्ट माइल डिलीवरी में इन वाहनों को सबसे उपयुक्त माना जाता है। SCV ट्रक शहरी इलाकों में आसानी से भारी लोड को डिलीवर करने में मदद करते हैं और इनसे माल की लोडिंग-अनलोडिंग काफी आसान हो जाती है। यदि आप भी भीड़भाड़ या किसी बड़े शहर में एक बेहतरीन माइलेज देने वाले ट्रक की तलाश में है, तो आज हमारा यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपके लिए भारत के 5 ऐसे बेस्ट माइलेज ट्रक्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप भी अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानें, Top 5 best mileage trucks in India की इस लिस्ट में कौन-कौन से ट्रक्स शामिल है।
ये है भारत के 5 बेस्ट माइलेज ट्रक
- महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक
- महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी
- मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक
- अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप
- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप
1. महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक
भारत के सबसे बेस्ट माइलेज देने वाले ट्रकों की लिस्ट में पहला नाम महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक का आता है। महिंद्रा कंपनी का यह मिनी ट्रक 35.94 kmpl का शानदार माइलेज देता है और इसमें आपको 10.5 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक है। इस मिनी ट्रक में 600 किलोग्राम की पेलोड क्षमता मिलती है, और इसका जीवीडब्ल्यू 1345 किलोग्राम है। इस मिनी ट्रक का उपयोग फल, सब्जियां, व्हाइट्स गुड्स, लॉजिस्टिक्स, पानी की बोतल और सिलेंडर समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जा सकता है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक में Single cylinder, Water Cooled BS6 इंजन आता है, जो 16 HP की पावर और 38 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। इस जीतो मिनी ट्रक को 2250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ Drum/disc ब्रेक्स दिए गए हैं। भारत में महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 4.29 लाख से 4.99 लाख रुपये रखा गया है।
व्हीकल | महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक |
माइलेज | 35.94 kmpl |
फ्यूल टैंक | 10.5 लीटर |
इंजन | Single cylinder, Water Cooled BS6 |
पावर | 16 HP |
टॉर्क | 38 NM |
व्हीलबेस | 2250 MM |
फ्रंट सस्पेंशन | Mc-Pherson strut with coil spring |
रियर सस्पेंशन | Semi-trailing arm |
ब्रेक्स | Drum/disc |
टायर | 145 R 12LT 8 |
एक्स शोरूम प्राइस | 4.29 लाख से 4.99 लाख रुपये |
2. महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी
Top 5 बेस्ट माइलेज ट्रकों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हमने महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी को रखा है। यह मिनी ट्रक 23.30 kmpl का शानदार माइलेज देता है और इसमें 30 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 900 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 1802 किलोग्राम है। महिंद्रा सुप्रो सीरीज का यह मिनी ट्रक को आप फल, सब्जियां, लॉजिस्टिक्स, व्हाइट्स गुड्स, दूध की कैन और पानी की बोतलें समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल में ले सकते है। इस मिनी ट्रक में 2 सिलेंडर वाला Direct Injection Diesel BS6 इंजन आता है, जो 26 हॉर्स पावर के साथ 55 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। इस मिनी ट्रक की हाई स्पीड 70 KMPH रखी गई है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में 1950 MM व्हीलबेस आता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी का प्राइस 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये रखा है।
व्हीकल | महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी |
माइलेज | 23.30 kmpl |
फ्यूल टैंक | 30 लीटर |
इंजन | 2 Cylinder, Direct Injection Diesel BS6 |
पावर | 26 HP |
टॉर्क | 55 NM |
व्हीलबेस | 1950 MM |
फ्रंट सस्पेंशन | 7 Leaf spring |
रियर सस्पेंशन | 7 Leaf spring |
ब्रेक्स | Vaccuum Assisted hydraulic with auto adjuster Disc/Drum |
टायर | 145 R12, 8 |
एक्स शोरूम प्राइस | 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये |
3. मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक
मारूति सुजुकी के इस मिनी ट्रक में आपको 23.24 km/Kg माइलेज देखने को मिल जाता है, और इसमें 70 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। इस मिनी ट्रक की 625 किलोग्राम पेलोड क्षमता रखी गई है और यह 1600 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस मारूति सुजुकी मिनी ट्रक को 2110 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को मार्केट लोड, फल, सब्जियां और लॉजिस्टिक्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक में 4 सिलेंडर के साथ Multi point fuel injection G12B BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 65 हॉर्स पावर और 85 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस मिनी ट्रक की हाई स्पीड 80 KMPH रखी है । Maruti Suzuki ने अपने इस मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 5.60 लाख से 6.05 लाख रुपये रखी है।
व्हीकल | मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक |
माइलेज | 23.24 km/Kg |
फ्यूल टैंक | 70 लीटर |
इंजन | 4 Cylinder, Multi point fuel injection G12B BS6 |
पावर | 65 HP |
टॉर्क | 85 NM |
व्हीलबेस | 2110 MM |
फ्रंट सस्पेंशन | MacPherson Strut with Coil Spring |
रियर सस्पेंशन | Leaf spring with Rigid axle |
ब्रेक्स | Ventilated Disc/Drum |
टायर | 155 R13 LT8PR |
एक्स शोरूम प्राइस | 5.60 लाख से 6.05 लाख रुपये |
4. अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप
अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का माइलेज मिल जाता है और यह 40 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। इस पिकअप की पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 2805 किलोग्राम है। इस अशोक लेलैंड पिकअप को फल, सब्जियां, मार्केट लोड, लॉजिस्टिक्स, व्हाइट्स गुड्स और कृषि समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। दोस्त सीरीज वाले इस पिकअप में आपको 1.5 L, 3 Cylinder Diesel (BS6) इंजन आता है, जो 80 हॉर्स पावर और 190 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। इस पिकअप में Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। अशोक लेलैंड ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये रखा है।
व्हीकल | अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप |
माइलेज | 19.6 kmpl |
फ्यूल टैंक | 40 लीटर |
इंजन | 1.5 L, 3 Cylinder Diesel (BS6) |
पावर | 80 HP |
टॉर्क | 190 NM |
व्हीलबेस | 2510 MM |
फ्रंट सस्पेंशन | Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber |
रियर सस्पेंशन | Semi elliptical leaf spring with double-acting shock absorber |
ब्रेक्स | Hydraulic |
टायर | 195 R15 LT 8 |
एक्स शोरूम प्राइस | 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये |
5. महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप
महिंद्रा बोलेरो सीरीज के इस पिकअप में आपको 17.2 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है, और इसमें 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। इस पिकअप की 1200 KG पेलोड क्षमता है और यह 2700 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप को मार्केट लोड, कृषि, लॉजिस्टिक्स, दूध की कैन, पानी की बोतल और सिलेंडर समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। इस पिकअप को 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस महिंद्रा पिकअप में 4 सिलेंडर वाला m2DiCR 2.5L TB BS6 इंजन आता है, जो 65 HP पावर के साथ 195 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप का प्राइस 7.49 लाख से 7.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
व्हीकल | महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप |
माइलेज | 17.2 kmpl |
फ्यूल टैंक | 45 लीटर |
इंजन | m2DiCR 2.5L TB BS6 |
पावर | 65 HP |
टॉर्क | 195 NM |
व्हीलबेस | 3150 MM |
फ्रंट सस्पेंशन | Rigid Leaf spring suspension |
रियर सस्पेंशन | Rigid Leaf spring suspension |
ब्रेक्स | Disc/Drum |
टायर | 195/80 R15 LT |
एक्स शोरूम प्राइस | 7.49 लाख से 7.89 लाख रुपये |
भारत के 5 सबसे बेस्ट माइलेज ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 भारत में सबसे सस्ता बेस्ट माइलेज ट्रक कौनसा है?
Q.2 सबसे अच्छा माइलेज किस ट्रक में मिलता है?
Ans इनमें सबसे अच्छा माइलेज महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक का है, इसमें 35.94 kmpl का माइलेज आता है।
Q.3 बेस्ट माइलेज में अधिक पेलोड क्षमता वाला ट्रक?
Ans बेस्ट माइलेज में अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसकी पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम है।
Q.4 बेस्ट माइलेज में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ट्रक?
Ans इनमें अधिक जीवीडब्ल्यू वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 2805 किलोग्राम है।
Q.5 बेस्ट माइलेज में बड़े व्हीलबेस वाला ट्रक?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस पिकअप है, इसे 3150 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT