Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
24 जून 2023

भारत के टॉप 5 CNG मिनी ट्रक : कम कीमत में ज्यादा कमाई

By News Date 24 Jun 2023

भारत के टॉप 5 CNG मिनी ट्रक : कम कीमत में ज्यादा कमाई

जानें, लोकप्रिय सीएनजी मिनी ट्रकों के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत

भारत में ट्रक व्यवसाय से लाखों लोग बेहतर आमदनी के साथ अपनी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ाते हुए चल रहे हैं। ट्रक कारोबार में सोच-समझ कर निर्णय लेने वाले व्यक्ति हमेशा कामयाब होते हैं। आप यदि इस कारोबार से जुड़कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको ईंधन की बचत करने वाले वाहनों का चुनाव करना चाहिए। ईंधन की बचत के मामले में सीएनसी ट्रकों को प्रमुखता दी जाती है। महंगाई के इस दौर में भारत में सीएनजी मिनी ट्रकों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ये ट्रक ज्यादा ईंधन बचत प्रदान करते हैं। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको भारत के ऐसे टॉप 5 सीएनजी मिनी ट्रक मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे है जो सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हैं। आइये जाने, देश के टॉप 5 सबसे लोकप्रिय सीएनजी मिनी ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि की पूरी जानकारी। 

भारत के टॉप 5 सीएनजी मिनी ट्रक : ईंधन की ज्यादा बचत 

भारत के सबसे ज्यादा ईंधन बचत प्रदान करने वाले टॉप 5 मिनी ट्रक मॉडल इस प्रकार हैं -

  • टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक
  • अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक
  • महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक  
  • मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक
  • महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक

1. टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक

टाटा मोटर्स हाउस से आने वाला यह सीएनजी मिनी ट्रक लेटेस्ट फीचर्स और एडवांस्ड तकनीक के साथ निर्मित किया गया है। इस मिनी ट्रक का इंजन 2 cylinder, 694 cc multipoint gas injection टेक्निक के साथ आता है, जो 26 HP जनरेट करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 51 NM है। इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 105 लीटर है और यह चार चक्के में आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 1630 kg और पेलोड कैपेसिटी 610 kg आती है। इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 70 KMPH और माइलेज 21.4 km/Kg है। वहीं टाटा मोटर्स के इस मिनी ट्रक का कर्ब वेट 990 kg है। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक का केबिन डेक बॉडी केबिन के रूप में आता है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन टाइप है। इसका व्हीलबेस 2250 mm है। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस मिनी ट्रक में मैकेनिकल टाइप स्टीयरिंग के साथ GBS 65-5/5.6 गियरबॉक्स आता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Leaf Spring और रियर सस्पेंशन Semi - Elliptical leaf spring है। इस मिनी ट्रक में फ्रंट ब्रेक डिस्क और रियर ब्रेक ड्रम टाइप आते हैं। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये है।

2. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक लेटेस्ट तकनीक के साथ निर्मित है। इसका शक्तिशाली 1478 cc कैपेसिटी इंजन 1.5L 3-Cylinder CNG तकनीक के साथ आता है जो अधिक परफॉर्मेंस प्रदान करता है, इसकी पावर 45 hp है। कंपनी के इस मिनी ट्रक से 105 NM टॉर्क जनरेट होता है। इस इंजन को Diaphragm, Single Dry Plate, Pot type, Mechanical Cable Operated क्लच के साथ लिंक किया गया है। इस मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू 2545 किलोग्राम और इसकी पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम रखी गई है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 120 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। चार चक्के का यह मिनी ट्रक अधिकतम स्पीड 80 kmph प्रदान कर सकता है। वहीं इसकी शानदार माइलेज 320 kM Filling है, यानी एक बार सीएनजी टैंक फुल होने पर यह 320 km तक की रेंज प्रदान करता है।  इसका व्हीलबेस 2350 mm आता है। यह सीएनजी मिनी ट्रक डेक बॉडी केबिन ऑप्शन में आता है। इसमें आपको डे केबिन देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक कई स्पेशल फीचर्स के साथ कंपनी ने निर्मित किया है। इसमें  5 Forward + 1 Reverse स्पीड का गियरबॉक्स आता है। यह मैन्युअल स्टीयरिंग और मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इस मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Leaf Spring, 2 Nos और रियर सस्पेंशन Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper में आता है। इस ट्रक में 185 R14 LT 8 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।


3. महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक

महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक कई तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इसका इंजन मजबूत और बेस्ट परफॉर्मेंस प्रदान करने वाला है। साथ ही इस मिनी ट्रक में आपको ईंधन की बचत भी देखने को मिल जाती है। इसका इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। कपंनी का यह सीएनजी मिनी ट्रक 60 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है और यह 27 HP पावर प्रदान करता है। यह ट्रक 750 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें आपको 23.35 km/kg का शानदार माइलेज देखने को मिलता है। महिंद्रा का यह मिनी ट्रक 75 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। इसका केबिन कंफर्टेबल और मजबूत बॉडी ऑप्शन वाला है।  महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक के फीचर्स बेस्ट क्वालिटी के आते हैं। इसमें इफेक्टिव क्लच दी गई है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में 145 R12, 8PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 6.32 लाख से 6.52 लाख रुपये है।

4. मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक

मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक फ्यूल एफिशिएंट सीएनजी मिनी ट्रकों में एक बेहतर मॉडल है। इसे छोटे हाथी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी ये दोनो ईंधन बॉय फ्यूल के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं। बाजार में इसकी जबरदस्त मांग हमेशा ही देखने को मिलती है। कंपनी का यह मिनी ट्रक Multi point fuel injection G12B BS6 इंजन में आता है, जो 65 हॉर्स पावर जनरेट करता है। मारुति के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 85 nm है। वहीं इसका इंजन 1196 cc कैपेसिटी के साथ आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू 1600 किलोग्राम और पेलोड कैपेसिटी 625 किलोग्राम है। वहीं इस मिनी ट्रक का कर्ब वेट 975 किलोग्राम रखा गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को 2110 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें आपको 23.24 km/Kg का जबरदस्त माइलेज देखने को मिल जाता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक के कई शानदार फीचर्स आते हैं। इसमें एक बड़ा और लाइट स्टीयरिंग व्हील भी है, जो कार के जैसा गियर शिफ्ट एडवाइजर प्रदान करता है। इसमें Ventilated Disc/Drum ब्रेक्स और पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन MacPherson Strut with Coil Spring और रियर सस्पेंशन Leaf spring with Rigid axle है। यह सीएनजी मिनी ट्रक 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर में आता है। इसका  स्टीयरिंग Manual - Rack and Pinion Gear के साथ और ट्रांसमिशन मैन्युअल आता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 5.60 लाख से 6.05 लाख रुपये रखी गई  है। 

5.महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक 

महिंद्रा कंपनी का यह सीएनजी मिनी ट्रक फ्यूल बचत करने वाले बेहतरीन मॉडल्स में से एक है। इसके कई बेस्ट स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इसे भारत के टॉप 5 सीएनजी मिनी ट्रक्स की लिस्ट में लाते हैं। इसमें 909 cc कैपेसिटी वाला 2 सिलेंडर के साथ Positive Ignition CNG engine or SI (Spark Ignition) BS6 इंजन आता है, जो 27 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 55 NM है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी 1850 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है और ये 750 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। कंपनी के इस सीएनजी मिनी ट्रक को 1950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर देखने को मिलती है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 23.35 km/kg माइलेज दिया गया है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी के शानदार फीचर्स हैं। इसमें 4 स्पीड के साथ गियरबॉक्स आता है। इसका स्टीयरिंग और ट्रांसमिशन दोनो मैन्युअल टाइप में आते हैं। इसमें 145 R12,8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी की कीमत 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks