Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
13 Jul 2022
Automobile

भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स, पेट्रोल-डीजल की बचत से ज्यादा कमाई

By News Date 13 Jul 2022

भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स, पेट्रोल-डीजल की बचत से ज्यादा कमाई

5 दमदार इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल जानें, फीचर्स और कीमत 

देश-दुनिया में डिजिटल युग के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल का युग शुरू हो चुका है। दुनिया के प्रमुख देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण और बिक्री शुरू हो गई है। भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जारी करके 2030 तक देश में सभी वाहन इलेक्ट्रिक में चलाने पर फोकस किया है। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमत कारण इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। देश में पैसेंजर व्हीकल व कमर्शियल व्हीकल इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध है। अगर इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो 125 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल ट्रक जंक्शन पर लिस्टेड है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल रेंज में थ्री व्हीलर्स, मिनी ट्रक, ऑटो रिक्शा, ट्रक आदि आते हैं। देश की कई ईवी निर्माता कंपनियोंं ने अब बेहतर डिजायन और हाई बैटरी क्षमता से भरपूर इलेक्ट्रिक सीवी निर्मित कर दिए हैं। आप भी यदि थ्री व्हीलर से लेकर छह पहियो वाले इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदना चाहते हैं तो देर किस बात की। यहां आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इनके भारत के 5 टॉप इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स और इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत  आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और शेयर एवं लाइक करें। 

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली प्रमुख कंपनियां

 ये है भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक, पियाजियो, अतुल इलेक्ट्रिक,ओएसएम और यूलर,  ग्रीव्स कमर्शियल व्हीकल्स.

जीवीडब्ल्यू

भारत में अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन स्माल कमर्शियल व्हीकल (एससीवी) रेंज में आते हैं। जबकि कुछ इलेक्ट्रिक वाहन लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) रेंज में आते हैं। एससीवी इलेक्ट्रिक व्हीकल 320 किलो जीवीडब्ल्यू से 1920 किलो जीवीडब्ल्यू में आते हैं। एलसीवी इलेक्ट्रिक वाहन 7490 किलो जीवीडब्ल्यू में उपलब्ध है। 

कीमत

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल की कीमत 91 हजार से शुरू होती है। सबसे महंगा इलेक्ट्रिक ट्रक करीब 17 लाख रुपए में आता है। 

ये हैं भारत के 5 पॉपुलर इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन 

यहां आपको बता दें कि जिन पांच शीर्ष इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बात की जा रही है, उन मॉडलों के नाम इस प्रकार हैं- : 

1. महिंद्रा ट्रियो 
2. टाटा अल्ट्रा टी- 7 
3. यूलर हाईलोड ईवी 
4. पियाजियो आपे ई सिटी
5. महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो वैन 

जानें, सभी 5 टॉप मॉडलों के बारे में यहां अलग-अलग जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। 

1. महिंद्रा ट्रेओ 

महिंद्रा ट्रेओ 
 

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की श्रृंखला में महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के ब्रांड महिंद्रा इलेक्ट्रिक से आता है। यह एक उन्नत ऑटो रिक्शा है जो उच्च गतिशीलता के साथ निर्मित है। इसकी हाई पावर मोटर बैटरी से संचालित होती है जो उच्च टार्क उत्पन्न करती है। बैटरी की क्षमता 150एएच है, वहीं यह 48 वोल्ट की बैटरी होती है। यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बचत करने वाला है। इसकी रनिंग कास्ट 50 पैसे प्रति किलोमीटर है। इस हिसाब से यह आपको 45,000 रुपये की ईधन बचत का फायदा देता है। इस वाहन के तीन टायर हैं। केबिन की बात करें तो इसका केबिन आरामदायक और डे केबिन है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। इसकी अन्य स्पेसिफिकेशंस में एक अच्छा हेलिकल स्प्रिंग डेम्पनर हाइड्रोलिक शॉक एब्जार्बर, फ्रंट सस्पेंशन एवं एक रिजिड एक्सल लीफ स्प्रिंग एवं शॉक एब्र्जबर रियर सस्पेंशन शामिल है। इसके ब्रेक मैकेनिकल हैं जो फिसलन और दुर्घटनाओं से बचाते हैं। 

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की कीमत : एक्स शोरूम कीमत 1.69 लाख से शुरू हाेकर 2.79 लाख रुपये तक है। 

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी  ₹ 1.69 - 2.75 लाख
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एचआरटी  ₹ 1.69 - 2.76 लाख
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एसएफटी ₹ 1.69 - 2.77 लाख
महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एचआरटी ₹ 1.69 - 2.78 लाख


2. टाटा अल्ट्रा टी- 7 

टाटा अल्ट्रा टी- 7 

बता दें कि यह ट्रक टाटा हाउस से आता है और अपनी शानदार माइलेज, फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन्स में सबसे श्रेष्ठ है। इसमें आपको  सिलेंडर और इंजन के 98 हॉर्स पावर क्षमता मिल सकती है। टाटा अल्ट्रा टी 7 इलेक्ट्रिक ट्रक उच्च टार्क उत्पन्न करता है। इसकी पेलोड क्षमता 3692 किलोग्राम है जबकि 7490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। इस ट्रक में बीएस-6 एमिशन नार्म्स हैं। इसके व्हीलबेस की बात की जाए तो 3550 एमएम है। कंपनी ने इसे बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। इसके छह टायर हैं। माइलेज शानदार है। स्टियरिंग टाइप गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग है। इसके अलावा टाटा अल्ट्रा टी 7 इलेक्ट्रिक ट्रक एंटीरोलबार फ्रंट सस्पेंशन के साथ पैराबोलिक स्प्रिंग और सहायक रियर सस्पेंशन के साथ सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग के साथ आता है। इसका केबिन बॉडी केबिन है, वहीं केबिन विद चेचिस है। इसका निर्माण डे केबिन से किया जाता है। इसके 6 टायर हैं। फ्रंट टायर 235/ 75 आर , 17.5 और इसी साइज मेें रियर टायर हैं। यह ईंधन की बचत करने वाला इलेक्ट्रिक ट्रक है। 

टाटा अल्ट्रा टी- 7 इलेक्ट्रिक ट्रक की कीमत : एक्स शोरूम कीमत 15.29 से 16.82 लाख रुपए। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक 3900/एचएसडी    8750   ₹ 15.29 - 16.81 लाख
टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक 3550/सीबीसी  7490   ₹ 15.29 - 16.00 लाख
टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक 3900/सीएलबी  8750       ₹  15.29 -   16.78 लाख

 

3. यूलर हाईलोड ईवी 

यूलर हाईलोड ईवी 

भारत के श्रेष्ठ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स में यूलर हाईलोड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भी एक है। यह वाहन यूलर ब्रांड से आता है। इसी तकनीकी  विशिष्टता और उच्च गुणवत्ता ग्राहकों से छुपी नहीं है। इसकी बैटरी क्षमता 12.4 किलोवाट है। चार्ज होने में यह 3.5 से 4 घंटे लेता है। इसकी पेलोड क्षमता 688 किलोग्राम है और जीवीडब्ल्यू 1413 किलोग्राम है। व्हीलबेस 2200 एमएम है। यह पावरफुल मोटर और टार्क उत्पन्न करता है जिससे वाहन को उच्च प्रदर्शन की शक्ति मिलती है। माइलेज 42 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह तीन टायर में आता है। इसमें मजबूत हाइड्रोलिक ब्रेक हैं जो चालक को दुर्घटना से बचाते हैं। वहीं कुशल ऑटोमोटिव ट्रांसमिशन है। पिछले और आगे के टाय का साइज 55.12 है। इस थ्री व्हीलर में एक आरामदायक रेनिफोस्र्ड शीट मेटल केबिन और 21 ग्रेडेबिलिटी है। सवारी के दौरान आराम प्रदान करने के लिए यूलर हायलोड ईवी केबिन में एक समायोज्य सीट है। 

यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर की कीमत : एक्स शोरूम कीमत 3.50 से 3.55 लाख रुपये है। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
यूलर हायलोड ईवी डीवी 1413  ₹ 3.50 - 3.55 लाख
यूलर HiLoad EV PV 1413   ₹ 3.50 - 3.55 लाख
यूलर हायलोड ईवी एफबी   1413  ₹ 3.50 - 3.55 लाख
यूलर हायलोड ईवी एचडी    1413  ₹ 3.50 - 3.55 लाख

 

4. पियाजियो आपे ई सिटी फिक्स बैटरी 

पियाजियो आपे ई सिटी फिक्स बैटरी 

भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में पियाजियो आपे सिटी फिक्स बैटरी ऑटो रिक्शा अपना अलग स्थान रखता है। यह एक उन्नत और आधुनिकतम तकनीक से निर्मित ई- थ्री व्हीलर है। इसकी बैटरी में 7.5 बैटरी द्वारा संचालित एक मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर है। वाहन की लिथियम लोन 48V/3000W  बैटरी करीब पौने चार घंटे में चार्ज हो जाती है। बैटरी की परफोर्मेंस की बात की जाए तो यह पावरफुल मोटर हाईपावर टार्क उत्पन्न करता है। इससे यह वाहन उच्च प्रदर्शन  करता है। इस ऑटो में 689 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। यह 3 टायर वाला वाहन है। पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स्ड बैटरी थ्री व्हीलर में डम्मर फ्रंट सस्पेंशन के साथ हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग के साथ एक अच्छा हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक शॉक एब्र्जार्बर और डंपर रियर सस्पेंशन के साथ रबर कंप्रेशन स्प्रिंग सहित एक हाइड्रोलिक टेलिस्काप शॉक एब्जार्बर शामिल है। इसमें ड्रम ब्रेक हैं। इंट्रीग्रेटेड डिफरेंशियल कॉन्स्टेंट ट्रांसमिशन है। इस गाडी का केबिन आरामदायक है। इसमें 19 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी है। 

पियाजियो आपे ई सिटी फिक्स बैटरी ऑटो रिक्शा की कीमत : एक्स शोरूम कीमत 1.97 लाख से 2.00 लाख रुपये है। 

वेरिएंट  जीवीडब्ल्यू  कीमत
पियाजियो ऐप ई सिटी/फिक्स्ड बैटरी स्वैपेबल 689 ₹ 1.97 - 2.00 लाख

 

 5. महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो वैन 


महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो वैन 

महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो वैन एक मॉडर्न टैक्नॉलॉजी से निर्मित वैन है। यह महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह से आता है। यह मिनी ट्रक उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं से भरा हुआ है। इस वैन में 200 केवी की बैटरी क्षमता है। वहीं एक शक्तिशाली 3-पीएच इंडक्शन मोटर है। गाडी की बैटरी 8 घंटा30 मिनट में चार्ज होती है। महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति प्रदान करती है। इस मिनी ट्रक में 1920 केजी जीवीडब्ल्यू है। यह वाहन चार टायर में आता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन एक अच्छा मैकफर्सन स्ट्रट और लीफ स्प्रिंग रियर सस्पेंशन शामिल है। इसके रियर और फ्रंट टायर का साइज 155/ 80 आरआई 3 है। इसमें डिस्क और ड्रम बे्रक होने से यह सडक़ दुर्घटनाओं टला देता है। इसकी ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। कुल मिला कर महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कम से कम खर्चीला और जानदार एवं शानदार वाहन है। 

महिंद्रा ई सुप्रो कार्गो वैन की कीमत : एक्स शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये से 8.75 लाख रुपये है। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
महिंद्रा ई-सुप्रो कार्गो वैन 1950/इलेक्ट्रिक 1920  ₹ 8.45 - 8.74 लाख

 
आपको यहां भारत के शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के फीचर्स, इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशंस और वेरिएंट्स के बारे में ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उम्मीद है आपको यह पसंद आई होगी? आप इसे अधिक से अधिक शेयर और लाइक करें।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us