सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला बेहतरीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर
भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को दैनिक आवागमन में इस्तेमाल किया जाता है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में पैसेंजर वाहन हो अथवा कमर्शियल वाहन सभी की मांग भारत में तेज हुई है। ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम आपको टॉप 5 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी रेंज बेहतरीन है।
चूंकि एक तरफ जहां लास्ट माइल मोबिलिटी सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहन आने से यात्रियों को सुविधा हुई और उन्हें कॉस्ट इफेक्टिव व क्विक यात्रा सेवा प्राप्त हुई। वहीं इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर से छोटी दूरी के सामानों का परिवहन भी बेहद लागत प्रभावी हो पाया है। हालांकि अभी भी चार्जिंग स्टेशन की भारत में भारी कमी है, जिससे यह जरुरी हो जाता है कि आप जो भी थ्री व्हीलर वाहन खरीदें उसमें अच्छी खासी रेंज मिल जाए जिससे कभी काम में किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना न पड़े।
1. महिंद्रा ट्रेओ जोर
महिंद्रा ट्रेओ जोर इलेक्ट्रिक वाहन भारत का बेहद लोकप्रिय कार्गो व्हीकल के तौर पर जाना जाता है। यह 80 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज प्रदान करता है। यह महिंद्रा थ्री व्हीलर 7.37 Kwh की बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें हाई टॉर्क आउटपुट 42 न्यूटन मीटर प्रदान किया गया है। इस कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 550 किलोग्राम है। साथ ही महिंद्रा इस वाहन पर 3 साल या 80,000 किलोमीटर तक की वारंटी प्रदान करता है।
2. यूलर हाईलोड ईवी
यूलर हाईलोड इलेक्ट्रिक कार्गो बेहद शक्तिशाली कार्गो थ्री व्हीलर है, जो 12.4 KWH बैटरी क्षमता से लैस है। यह 151 KM की रेंज प्रदान करता है। साथ ही 88.55 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी पैदा करता है। यह कार्गो थ्री व्हीलर तीन चार्जिंग वेरिएंट में आता है। यह 3 साल या 80000 KM की गारंटी भी प्रदान करता है।
3. काइनेटिक सफर जंबो थ्री व्हीलर
काइनेटिक सफर जंबो थ्री व्हीलर भारत का लोकप्रिय थ्री व्हीलर है जो 120 किलोमीटर का रेंज प्रदान करता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 500 किलोग्राम है। इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 990 KG है।
4. ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर
ओएसएम रेज प्लस 120 किलोमीटर की रेंज में ओमेगा सेकी का एक बेहतरीन बैटरी क्षमता से लैस थ्री व्हीलर है। यह वाहन 500 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता से युक्त है। 3 से 4 घंटे में यह पूरी तरह चार्ज हो जाता है। इसकी अधिकतम टॉर्क 625 न्यूटन मीटर है।
5. पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा
पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा भारत का लोकप्रिय पैसेंजर वाहन है जो प्रति चार्ज 68 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। इसकी GVW 689 किलोग्राम है और इसका व्हीलबेस 1920 MM है। इस वाहन की बैटरी क्षमता 4.5KWH है। पियाजिओ आपे ई सिटी इलेक्ट्रिक ऑटो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 29 NM का टॉर्क पैदा करता है। इसकी अधिकतम स्पीड 45KMPH है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT