Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
बुकिंग रद्द करने पर लगेगा जुर्माना, जानिए नए नियम मारुति सुजुकी और SMFG इंडिया क्रेडिट की साझेदारी से कमर्शियल वाहन फाइनेंसिंग होगी आसान ब्लू एनर्जी LNG ट्रकों का दमदार प्रदर्शन, 5 करोड़ किमी चलकर 14,000 टन CO₂ की बचत! महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत
Montra Electric Eviator
27 अगस्त 2023

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स 3 व्हीलर के टॉप 5 हाईलाइट्स

By News Date 27 Aug 2023

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स 3 व्हीलर के टॉप 5 हाईलाइट्स

जानें, पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स 3 व्हीलर के मुख्य 5 खासियत 

भारतीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के अंतर्गत जहां माल परिवहन के लिए अलग-अलग कैटेगरी के ट्रकों का उपयोग किया जाता है। वहीं हल्के कमर्शियल वाहनों में कार्गो थ्री व्हीलर सबसे उपयुक्त व्हीकल है। यह अंतिम मील कार्गों वाहन के रूप में जाना जाता है।थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा और कार्गो 3 व्हीलर आजकल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ज्यादा चल रहे हैं। भारत में बेस्ट थ्री व्हीलर निर्माताओं में पियाजियो व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी प्रमुख है। इसके कई थ्री व्हीलर मॉडल इतने अधिक लोकप्रिय हो गए हैं और उनका नाम लोगों की जुबां पर अक्सर सुनने को मिल जाता है। इन्ही में एक है पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स 3 व्हीलर। जी, हां यह सबसे बेस्ट कार्गो थ्री व्हीलर है। कंपनी ने इसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर तरीके से डिजायन किया है। इसकी लिथियम ऑयन बैटरी और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर इसे हाई परफॉर्मेंस प्रदान करने वाला थ्री व्हीलर बनाते हैं। इसका जीवीडब्ल्यू 975 किलोग्राम है। वहीं इसमें अधिक भार वहन की अद्भुत क्षमता देखने को मिलती है। बेस्ट तकनीकी समाधान वाले स्पेसिफिकेशन्स के अलावा इसमें शानदार फीचर्स आते हैं जो इसके कुशल प्रदर्शन में सहायक है। ग्राहकों में इस थ्री व्हीलर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। यही कारण है कि वर्ष 2023 में भी इसकी भारी डिमांड बनी हुई है। यहां ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में आपको पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स  3 व्हीलर के टॉप 5 फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप भी यदि इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर को खरीदना चाहते हैं तो पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर के बढ़िया फीचर्स को देखकर जरूर इसे ही अपने बिजनेस का साथी बनाना चाहेंगे।

क्या हैं पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स के टॉप 5 फीचर्स?

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर भारत सर्वाधिक लोकप्रिय कार्गो तिपहिया वाहन है। यह इंटरसिटी डिलीवरी के लिए बेहतर विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके टॉप 5 फीचर्स के साथ इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जो इस प्रकार है-:

1.बेस्ट परफॉर्मेंस

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर बहुत शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी मजबूत मोटर 5.44 kw की आती है। जो 3500 आरपीएम पर 12.7 hp पावर प्रदान करती है। वहीं इससे 45 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 17 प्रतिशत होने से यह ढलान वाले मार्गों पर भी आसानी से ड्राइव होता है। यह कार्गो थ्री व्हीलर 48 वॉल्ट लिथियम-ऑयन की पावरफुल फिक्स्ड  बैटरी के साथ आता है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 8 kwh है। बैटरी को 3 घंटा 45 मिनट के अल्प समय में चार्ज किया जा सकता है।

2. हाई रेंज, ज्यादा बचत

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की हाई रेंज है। यह सिंगल बैटरी चार्ज में 90 km तक की रेंज प्रदान करता है। इससे ईंधन की बचत होती है और सही समय पर माल की डिलीवरी करने का वायदा पूरा होता है। इसकी अधिकतम स्पीड 45 kmph है। इससे ईंधन की बचत होती है और प्रॉफिट बढ़ता है। इसके अलावा इसका पेलोड एरिया भी ज्यादा आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 506 किलोग्राम है। कार्गो बॉडी 6 फीट लंबी है।

3.कंफर्टेबल और स्पेसियस केबिन

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर का केबिन पर्याप्त हैडरूम और लेगरूम के साथ आता है। इसमें अच्छा स्पेस होने से ड्राइवर को जरा भी थकान नहीं होती। वहीं यह एर्गोनोमिक केबिन है। इसमें आरामदायक ड्राइवर सीट आती है। इसका स्टीयरिंग हैंडलबार टाइप है। इसके अलावा इसमें हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं एडवांस्ड टेलीमैटिक्स फीचर्स भी हैं।

4. कम लागत के साथ ऑनरशिप

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर को खरीदने के बाद आपको कम लागत के साथ इसका स्वामित्व मिल जाता है। इसमें गियर और क्लच नहीं होने से इनके रखरखाव का पैसा बचता है। वहीं यह कार्गो थ्री व्हीलर कंपनी की ओर से 3 साल या 1 लाख km की सुपर वारंटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों के लिए किसी प्रकार का रोड टैक्स भुगतान करने की जरूरत नहीं है। यह सबसे उत्तम जीरो एमिशन वाला स्वच्छ परिवहन का लोडिंग थ्री व्हीलर है।

5. अफोर्डेबल कीमत

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.12 लाख रुपये से 3.20 लाख रुपये है जो पूरी तरह से अफोर्डेबल है। इसकी ऑनरोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर पता कर सकते हैं।

पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 975 kg है।

Q.2 - पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह कार्गो थ्री व्हीलर 506 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता  है।

Q.3 - पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- इसकी बैटरी कैपेसिटी 8 Kwh है।

Q.4 - पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की रेंज सिंगल बैटरी चार्ज में 90 km है।

Q.5-  पियाजियो आपे ई- एक्स्ट्रा एफएक्स थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans- इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.12 लाख से 3.20 लाख रुपये है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks