जानें सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भारत के टॉप 5 किफायती मिनी ट्रक, जो बढ़ाए कमाई
भारत में सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए मिनी ट्रक की काफी मांग है। संरचना निर्माण में सीमेंट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए स्पेसिफिक मिनी ट्रक की मांग लगातार बढ़ी है। भारत की विभिन्न कंपनियां जैसे टाटा, अशोक लेलैंड, आयशर आदि सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन मिनी ट्रक का निर्माण करती है। ऐसे में ग्राहक के लिए सबसे बेहतरीन मिनी ट्रक का चुनाव कर पाना मुश्किल होता है, जो उनकी जरूरत के हिसाब से बेहद सटीक हो।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम भारत के टॉप 5 सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन मिनी ट्रक की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
भारत में टॉप 5 सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन मिनी ट्रक
ट्रक जंक्शन पर भारत के टॉप 5 सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन मिनी ट्रकों की जानकारी उपलब्ध है। जिसमें से सबसे ज्यादा बिकने वाला सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन मिनी ट्रक टाटा इंट्रा वी10, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त, टाटा इंट्रा वी30 आदि शामिल है। चलिए इन सभी टॉप 5 मिनी ट्रकों की विशेषताओं को एक्सप्लोर करते हैं।
1. टाटा ऐस एचटी प्लस
टाटा ऐस एचटी प्लस की कीमत 6.69 लाख रुपए से 7.19 लाख रुपए के बीच है। यह हमारे टॉप 5 श्रृंखला का सबसे सस्ता मिनी ट्रक है, जो अपने सेगमेंट में काम के मामले में बेहतरीन है। यह 800 सीसी के पावरफुल इंजन से लैस है। इस मिनी ट्रक की पावर कैपेसिटी 35 एचपी प्रदान की गई है। इस मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1950 किलोग्राम है और इसका व्हीलबेस 2250MM है। टाटा ऐस एचटी प्लस की पेलोड कैपेसिटी 900 किलोग्राम है और यह 16 से 18 KMPL का माइलेज प्रदान करता है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 30 लीटर है, जिससे इस वाहन की रेंज 480 किलोमीटर से 540 किलोमीटर के बीच है।
2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त मिनी ट्रक की कीमत 8.72 लाख रुपए से 9.47 लाख रुपए के बीच है। यह वाहन 1478 सीसी इंजन क्षमता से लैस है और यह 80 एचपी पावर के साथ आता है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 3490 किलोग्राम है। इसकी व्हीलबेस 2590 MM है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त मिनी ट्रक की माइलेज 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 1860 किलोग्राम है। इस वाहन की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर है, जिससे इस मिनी ट्रक की रेंज 650 km से 750 km तक हो जाती है।
3. टाटा इंट्रा वी30
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की कीमत 8.11 लाख रुपए से 8.61 लाख रुपए के बीच है। टाटा का यह बेहतरीन मिनी ट्रक सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बेहद उपयुक्त है। यह मिनी ट्रक 1496 सीसी इंजन से युक्त है। टाटा इंट्रा वी30 की पावर कैपेसिटी 70 एचपी है और इसका ग्रॉस व्हीकल वेट 2565 किलोग्राम है। टाटा के इस मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है और इसका व्हीलबेस 2450MM है। टाटा इंट्रा वी30 का माइलेज 14 KMPL है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 35 लीटर है। जिससे इसकी रेंज 440 KM तक की हो जाती है।
4. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 भारत का बेहद लोकप्रिय पिकअप है, जो 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपए की कीमत के बीच है। इस मिनी ट्रक की इंजन क्षमता 1478 सीसी है और यह 70 एचपी पावर से लैस है। इसका जीवीडब्ल्यू 2880 किलोग्राम है और व्हीलबेस 2510 MM है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 40 लीटर है और इसकी माइलेज 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर है।
5. टाटा इंट्रा वी10
टाटा इंट्रा वी10 भारत के लोकप्रिय पिकअप में से एक है। इसकी कीमत 7.28 लाख रूपए से 7.78 लाख रुपए के बीच है। इसमें 798 सीसी का पावरफुल इंजन प्रदान किया गया है। टाटा इंट्रा वी10 की पावर कैपेसिटी 44 एचपी है और यह 2120 किलोग्राम की ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है। इस वाहन की व्हीलबेस 2250 MM है और यह 30 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता से लैस है। टाटा इंट्रा वी10 की माइलेज 17 KMPL है जिससे इस वाहन की रेंज 510 km तक की हो जाती है। इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1000 किलोग्राम तक है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT