जानें, 2023 में भारत के लोकप्रिय मिनी ट्रक कौन से है और इनकी खासियतें क्या है?
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में आने वाले मिनी ट्रकों को खास पंसद किया जाता है। मिनी ट्रक शहरी इलाकों में अधिक लोड को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंचा सकते है। देश में मिनी ट्रकों का लोकप्रिय होने की मुख्य वजह इनकी कीमत भी है। बता दें, मिनी ट्रक आपको बड़े ट्रकों और पिकअप्स के मुकाबले काफी सस्ते मिल जाते हैं। इनमें उपयोग किया जाने वाला छोटा टर्निंग रेडियस और कॉम्पैक्ट साइज भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन्हें बिना किसी परेशानी के चलने की क्षमता प्रदान करता है। मिनी ट्रक डीजल, सीएनजी, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में आपको देखने को मिल जाते हैं। मिनी ट्रक 1 टन से 10 टन के जीवीडब्ल्यू रेंज में आते हैं। मिनी ट्रकों की मेंटीनेंस कोस्ट कम होती और इन्हें फास्ट लोडिंग - अनलोडिंग के लिए सबसे बेस्ट व्हीकल माना जाता है। कॉम्पैक्ट ट्रक आपकी कमाई को बढ़ाते हैं और कम से कम ईंधन में आपके सफर को पूरा करते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको आज हम भारत के टॉप 5 मिनी ट्रकों की जानकारी देने जा रहे हैं।
2023 में भारत के सबसे लोकप्रिय 5 मिनी ट्रक
1. टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक
2. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक
3. महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक
4. मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक
5. महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक में आपको 2 cylinder, 694 cc multipoint gas injection BS6 इंजन आता है, जो 26 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 51 NM है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 610 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है, और यह कॉम्पैक्ट ट्रक 1630 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस टाटा मिनी ट्रक का कर्ब वेट 990 किलोग्राम है। ऐस सीरीज वाले इस मिनी ट्रक में आपको 21.4 km/Kg माइलेज मिल जाता है और इस व्हीकल में 105 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक को 2250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 160 MM रखा गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Mechanical स्टीयरिंग के साथ GBS 65-5/5.6 गियरबॉक्स आता है। टाटा के इस मिनी ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और Single-plate, dry-friction diaphragm type क्लच दिया गया है। इस टाटा ऐस मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Front - Disc brakes, Rear - Drum ब्रेक्स आते हैं। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Semi - Elliptical leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट आती है। टाटा के इस 4 चक्का मिनी ट्रक में 145 R12 LT 8PR Radial फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Tata Motors ने अपने इस टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये रखा है।
मॉडल | टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस मिनी ट्रक |
माइलेज | 21.4 Km/Kg |
पेलोड | 610 KG |
जीवीडब्ल्यू | 1630 KG |
व्हीलबेस | 2250 MM |
टायर | 145 R12 LT 8PR Radial |
प्राइस | 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये |
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक
अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन आता है, जो 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 105 NM है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है और यह मिनी ट्रक 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रक के साथ सिंगल फ्यूल रिफ्यूलिंग पर 320 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है, इस मिनी ट्रक में 120 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 MM रखा गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और Diaphragm, Single Dry Plate, Pot type, Mechanical Cable Operated क्लच दिया गया है। यह मिनी ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इस मिनी ट्रक में Day Cabin आता है, जिसमें Driver + 1 Passenger के लिए सीट मिल जाती है। अशोक लेलैंड के इस 4 चक्का मिनी ट्रक में 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखी है।
मॉडल | अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक |
माइलेज | 320 Km/Filling |
पेलोड | 1208 KG |
जीवीडब्ल्यू | 2545 KG |
व्हीलबेस | 2350 MM |
टायर | 185 R14 LT 8 Radial |
प्राइस | 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये |
महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक
महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 2 सिलेंडर वाला Positive Ignition CNG BS6 इंजन आता है, जो 27 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 60 NM है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 750 किलोग्राम की पेलोड क्षमता मिल जाती है और यह मिनी ट्रक 1850 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस मिनी ट्रक में 23.35 km/kg माइलेज आता है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 75 लीटर है। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक को 1950 MM व्हीलबेस और 158 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Manual स्टीयरिंग के साथ 4 Forward and 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। महिंद्रा मिनी ट्रक में Vacuum Assisted Hydraulic with Auto Adjuster ब्रेक्स दिए गए हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रक को 8 Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और 7 Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इस मिनी ट्रक में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट आती है। महिंद्रा के 4 चक्का मिनी ट्रक में 145 R12, 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक का प्राइस 6.32 लाख से 6.52 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है।
मॉडल | महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक |
माइलेज | 23.35 Km/Kg |
पेलोड | 750 KG |
जीवीडब्ल्यू | 1850 KG |
व्हीलबेस | 1950 MM |
टायर | 145 R12, 8PR |
प्राइस | 6.32 लाख से 6.52 लाख रुपये |
मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक
मारुति सुजुकी के इस मिनी ट्रक में आपको 4 सिलेंडर वाला Multi point fuel injection G12B BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 65 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 85 NM है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 23.24 km/Kg माइलेज मिल जाता है और इस व्हीकल में 70 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक 1600 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है इसकी पेलोड कैपेसिटी 625 किलोग्राम है। सुपर कैरी मिनी ट्रक का कर्ब वेट 975 किलोग्राम है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को 2110 MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Manual - Rack and Pinion Gear स्टीयरिंग और 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस मिनी ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और Single Plate dry friction क्लच दिया गया है। मारुति सुजुकी मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Ventilated Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रक को MacPherson Strut with Coil Spring फ्रंट सस्पेंशन और Leaf spring with Rigid axle रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इस मिनी ट्रक में ड्राइवर + 1 पैसेंजर सीट के साथ Day केबिन आता है। मारुति सुजुकी के इस 4 चक्का मिनी ट्रक में 155 R13 LT8PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। Maruti Suzuki ने अपने इस मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक का प्राइस 5.60 लाख से 6.05 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।
मॉडल | मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक |
माइलेज | 23.24 Km/Kg |
पेलोड | 625 KG |
जीवीडब्ल्यू | 1600 KG |
व्हीलबेस | 2110 MM |
टायर | 155 R13 LT8PR |
प्राइस | 5.60 लाख से 6.05 लाख रुपये |
महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक
महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक में 1 सिलेंडर वाला Four Stroke, Positive Engine Ignition, CNG BS6 इंजन आता है, जो 20 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 44 NM है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 650 किलोग्राम है और यह व्हीकल 1485 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 35 km/Kg माइलेज मिल जाता है, और इसमें 68 (40+28) लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक को 2500 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 MM है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में Manual, Rack or Pinion स्टीयरिंग के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक में Manual synchromesh ट्रांसमिशन और Dry Single Plate क्लच दिया गया है। इस मिनी ट्रक में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 145 R12LT 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक की कीमत 4.38 लाख से 5.08 लाख रुपये रखी है।
मॉडल | महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 400 मिनी ट्रक |
माइलेज | 35 km/Kg |
पेलोड | 650 KG |
जीवीडब्ल्यू | 1485 KG |
व्हीलबेस | 2500 MM |
टायर | 145 R12LT 8PR |
प्राइस | 4.38 लाख से 5.08 लाख रुपये |
यदि आपने भी अपनी आवश्यकता के अनुसार भारत के सबसे लोकप्रिय 5 मिनी ट्रकों में से किसी एक को पंसद कर लिया है और अब आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस मिनी ट्रक को आसानी के खरीद सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT