इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में तेजी से बढ़ते वाहन निर्माता
भारत में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की लगातार डिमांड बढ़ रही है, ग्राहक अब तेजी से इन हरित वाहनों को खरीद कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इन्होंने भारतीय पारंपरिक थ्री व्हीलर कैटेगरी के लिए मार्केट को उलट दिया है, ऐसे में नए टॉप ब्रांड्स उभर रहे हैं। यात्री और कार्गो दोनों सेगमेंट में मजबूत स्थानीय रूप से निर्मित पूर्ण-इलेक्ट्रिक बैटरी चालित ऑटो-रिक्शा की पेशकश करते हैं। भारत में अधिक से अधिक ब्रांड इस नए सेगमेंट में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धा काफी तीव्र है। इसके अलावा भारत में कुछ ऐसे भी ब्रांड है, जिनकी मुख्य प्राथमिकता ग्राहकों के लिए जबरदस्त ई-ऑटो पेश करना है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको भारत के टॉप 5 ई रिक्शा ब्रांड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ये है भारत के टॉप 5 ई-रिक्शा ब्रांड्स
1. बजाज ऑटो
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बजाज के इलेक्ट्रिक तिपहिया और ऑटो रिक्शा, पूरे देश में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। बजाज के पोर्टफोलियो में धीरे धीरे बैटरी से चलने वाले थ्री व्हीलर वाहनों को पेश किया जा रहा है। कंपनी के कई इलेक्ट्रिक यात्री और कार्गो ऑटो रिक्शा मार्केट में अपनी जगह बना रहे हैं। बता दें, थ्री व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो अच्छी मजबूती, शक्तिशाली और हाई पेलोड क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। बजाज के नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मॉडल अंतिम-मील के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जा रहे हैं।
2. महिंद्रा एंड महिंद्रा
भारत के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मार्केट में कदम रखने के बाद से ही महिंद्रा के बैटरी द्वारा संचालित वाहनों का चलन तेज हो गया है। मार्केट में कंपनी के कार्गो और यात्री दोनों ही सेगमेंट में थ्री व्हीलर्स देखने को मिल जाते हैं। बता दें, महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहन अंतिम-मील डिलीवरी में मजबूत और विश्वसनीय परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं। इसके अलावा महिंद्रा के इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स में मिलने वाली हाई रेंज के चलते भी इस ब्रांड की बाजार में अच्छी खासी प्रतिष्ठा है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में आपको महिंद्रा के थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक, डीजल और सीएनजी ईंधन जैसे विभिन्न फ्यूल ऑप्शन के साथ देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर तक की अधिकतम दूरी कवर कर सकते हैं।
3. पियाजियो
पियाजियो थ्री व्हीलर सेगमेंट में भारत की अग्रणी 3 व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। यह कंपनी हाई परफॉर्मेंस वाले यात्री और कार्गो तिपहिया वाहनों का उत्पादन करती है, जो विश्वसनीय हैं। इसके अलावा टू व्हीलर सेगमेंट में कंपनी अपना दबदबा बनाए हुए है। पियाजियो ने अपने हाई-स्पेसिफिकेशन और जबरदस्त फीचर्स के साथ थ्री-व्हीलर सेगमेंट में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है। ब्रांड ने विश्व स्तर पर अपने थ्री व्हीलर्स के लोकप्रिय फीचर्स के साथ इस सेगमेंट में क्रांति ला दी है, जो इसके ओलरऑल आउटपुट को भी बढ़ाती है। बता दें, पियाजियो अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से बेस्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके सभी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर इंजीनियरिंग प्रतिभा के बेहतरीन उदाहरण हैं और आपके काम के लिए उच्च लाभ प्रदान करते हैं।
4. सारथी
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में सारथी कमर्शियल व्हीकल तेजी से आगे बढ़ता ब्रांड है। कंपनी अपने सभी वाहनों के साथ "विश्वास के साथ सवारी करें" टैगलाइन देती है। सारथी बैटरी से चलने वाले रिक्शा लॉन्च करने वाले भारत के अग्रणी ब्रांडों में से एक है। सारथी यात्रा को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की एक साधारण दृष्टि से शुरू गई कंपनी है। कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर रेंज में ग्राहकों के लिए कुशल इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए हैं। सारथी के सभी इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन आईसीएटी प्रमाणित और फेम टू इंडिया प्रमाणित हैं। बता दें, कंपनी देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में सक्रिय है। सारथी ब्रांड ग्राहकों के लिए एक बेहतर, समृद्ध, सशक्त अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि हम कंपनी की यूएसपी की बात करें तो यह लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए एक सुरक्षित और परेशानी मुक्त सवारी की अवधारणा प्रदान करती है। कंपनी लाखों लोगों को सशक्त बनाती है, और कंपनी के लिए ग्राहक हमेशा पहले आते हैं।
5. ओमेगा सेकी मोबिलिटी
ओमेगा सेकी मोबिलिटी की स्थापना 2016 में हुई थी और इसका मुख्यालय फरीदाबाद और चेन्नई में स्थित है। ओएसएम कंपनी एंग्लियन ओमेगा नेटवर्क का एक हिस्सा है। यह नेटवर्क 6 देशों में मौजूद है, जो दुनिया भर में रेल और ऑटोमोटिव उद्योगों के लिए कोल्ड-फॉर्मिंग पार्ट्स का निर्माण करती आई हैं। भारत में ओएसएम व्हीलर ऑटो की कीमत ट्रांसपोर्टरों के लिए बहुत ही उचित रखी गई है। कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सस्ती कीमतों पर भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को अत्यधिक एडवांस मोबिलिटी सॉल्यूशन के साथ पेश करती है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT