Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला
Montra Electric Eviator
12 जुलाई 2023

भारत के 5 पॉपुलर ट्रांजिट मिक्सर : पावरफुल इंजन के साथ देते हैं दमदार परफॉर्मेंस

By News Date 12 Jul 2023

भारत के 5 पॉपुलर ट्रांजिट मिक्सर :  पावरफुल इंजन के साथ देते हैं दमदार परफॉर्मेंस

जानें, टॉप 5 ट्रांजिट मिक्सर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में ट्रांजिट मिक्सर की डिमांड अक्सर बनी रहती है। किसी इमारत के निर्माण या कंस्ट्रक्शन कार्यों और सरकारी या गैर सरकारी निर्माण कार्यों के लिए इनका उपयोग किया जाता है। ट्रांजिट मिक्सर आपको सामने से देखने पर ट्रक लगते हैं लेकिन इनके पीछे मशीन के साथ एक विशाल उपकरण जुड़ा होता है। यह उपकरण निर्माण स्थल पर सीमेंट और रोड़ियों को मिक्स करके इसे मसाले के रूप में बदलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ट्रांजिट मिक्सर की जीवीडब्ल्यू रेंज 20 टन से 40 टन तक के बीच होती है और ये व्हीकल आपको 10 और 12 चक्के में देखने को मिल जाते है। बता दें, भारत में ट्रांजिट मिक्सर का निर्माण टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, आयशर और महिंद्रा एंड महिंद्रा करते हैं। ट्रक जंक्शन वेबसाइट पर आपको 10 से अधिक ट्रांजिट मिक्सर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए भारत के 5 सबसे पॉपुलर ट्रांजिट मिक्सर की जानकारी लेकर आए हैं।

ये हैं भारत के 5 सबसे लोकप्रिय ट्रांजिट मिक्सर

1. टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर
2. अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर
3. टाटा प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर
4. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर
5. आयशर प्रो 6035 टी एम ट्रांजिट मिक्सर 

टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर

टाटा मोटर्स के इस ट्रांजिट मिक्सर में Cummins ISBe 5.6 BS6 इंजन आता है, जो 220 हॉर्स पावर और 850 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में 2.75 से 3.75 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 300 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस व्हीकल को 3880 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस टाटा ट्रांजिट मिक्सर में पावर स्टीयरिंग के साथ G950 6 speed गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में Manual ट्रांसमिशन और 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच दिया गया है। टाटा के इस ट्रांजिट मिक्सर में काफी अच्छे स्पेस के साथ Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स दी गई है। कंपनी के इस कमर्शियल वाहन में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर को Semi Elliptical leaf spring or Parabolic Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Semi Elliptical Leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। टाटा के इस 10 चक्का ट्रांजिट मिक्सर में 295/95 D20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Tata Motors ने अपने इस टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर की एक्स शोरूम कीमत 47.79 लाख से  54.79 लाख रुपये रखी है।

मॉडल टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर
जीवीडब्ल्यू 28,000 KG
व्हीलबेस 3880 MM
माइलेज 2.75 से 3.75 kmpl
टायर 295/95 D20
फ्यूल टैंक 300 लीटर
प्राइस 47.79 लाख से  54.79 लाख रुपये

अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर

अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर 4 सिलेंडर वाले A series CRS with iGen6 Technology BS6 इंजन के साथ आता है, जो 250 HP और 900 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर 2.75 से 3.75 KMPL का माइलेज मिल जाता है। यह ट्रांजिट मिक्सर 220 लीटर कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर का जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है और इसे 3900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में Power स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस अशोक लेलैंड ट्रांजिट मिक्सर में Manual ट्रांसमिशन और 380mm dia single dry plate, ceramic clutch with diaphragm cover assembly, air assisted hydraulic booster क्लच दिया गया है। कंपनी के इस व्हीकल में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स आते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रांजिट मिक्सर को Semi Elliptic Multileaf and Parabolic springs फ्रंट सस्पेंशन और NRS Semi Elliptic and Bogie रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में Day केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। अशोक लेलैंड के इस 10 चक्का ट्रांजिट मिक्सर में 295/90R20 | 11x20 16PR | 11R20 16 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर का एक्स शोरूम प्राइस 33.23 लाख से 39.43 लाख रुपये रखा है।

मॉडल अशोक लेलैंड 2825 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर
जीवीडब्ल्यू 28,000 KG
व्हीलबेस 3900 MM
माइलेज 2.75 से 3.75 KMPL
टायर 295/90R20 | 11x20 16PR | 11R20 16
फ्यूल टैंक 220 लीटर
प्राइस 33.23 लाख से 39.43 लाख रुपये

टाटा प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर

टाटा के इस प्राइमा सीरीज वाले ट्रांजिट मिक्सर में 6 सिलेंडर के साथ Cummins ISBe 6.7L SCR BS6 इंजन आता है, जो 300 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 1100 NM है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज मिल जाता है और इसमें 300 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। टाटा प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसे 4550 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। टाटा के इस ट्रांजिट मिक्सर में Power Steering के साथ 9 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस व्हीकल में Manual ट्रांसमिशन और 430 Single Plate Dry Friction with Organic Lining क्लच दिया गया है। टाटा प्राइमा ट्रांजिट मिक्सर पार्किंग ब्रेक के साथ New iCGT ब्रेक्स में आता है। प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर को Parabolic Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Tata Bogie Suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस व्हीकल में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट आती है। टाटा के इस 10 चक्का ट्रांजिट मिक्सर में 11x20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। टाटा मोटर्स ने अपने इस टाटा प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर का प्राइस 51.62 लाख से 53.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है।

मॉडल टाटा प्राइमा 2830.के रेप्टो ट्रांजिट मिक्सर
जीवीडब्ल्यू 28,000 KG
व्हीलबेस 4550 MM
माइलेज 2.5 से 3.5 kmpl
टायर 11x20
फ्यूल टैंक 300 लीटर
प्राइस 51.62 लाख से 53.68 लाख रुपये

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर

महिंद्रा के इस ट्रांजिट मिक्सर में 6 सिलेंडर वाला mPower 7.2 Litre FuelSmart BS6 इंजन आता है, जो 280 हॉर्स पावर और 1050 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का यह ट्रांजिट मिक्सर 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर में आपको 3 से 4 Kmpl का माइलेज मिल जाता है और इसमें 260 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर को 4250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। महिंद्रा के इस ट्रांजिट मिक्सर में Power स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। ब्लाजो सीरीज वाले इस ट्रांजिट मिक्सर में Manual ट्रांसमिशन और 395 Diaphragm single plate dry type क्लच दिया गया है। महिंद्रा का यह ट्रांजिट मिक्सर पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स में आता है। महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर को Semi Elliptical Leaf Spring with shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Bell crank type रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। महिंद्रा का ये ट्रांजिट मिक्सर 10 चक्के में आता है, जिसमें 295/ 95D20 + 10 x 20 फ्रंट और रियर टायर है। कंपनी के इस कमर्शियल वाहन में Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर की कीमत 33.98 लाख से 36.98 लाख रुपये रखी है।

मॉडल महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर
जीवीडब्ल्यू 28,000 KG
व्हीलबेस 4250 MM
माइलेज 3 से 4 Kmpl
टायर 295/ 95D20 + 10 x 20
फ्यूल टैंक 260 लीटर
प्राइस 33.98 लाख से 36.98 लाख रुपये

आयशर प्रो 6035 टी एम ट्रांजिट मिक्सर

Eicher Pro 6035 TM Transit Mixer में आपको 6 सिलेंडर वाला VEDX8 BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 260 HP जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर की अधिकतम टॉर्क 1000 NM है। आयशर का यह ट्रांजिट मिक्सर 35,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है, और इसे 5285 MM व्हीलबेस के साथ पेश किया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज आता है, और इसमें 220 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस आयशर ट्रांजिट मिक्सर में Tilt & telescopic power स्टीयरिंग के साथ ET140 S9, 8F+1C+1R गियरबॉक्स आता है। इस व्हीकल में 430 mm, pull type, Single dry plate क्लच दिया गया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में Pneumatically operated hand control valve पार्किंग ब्रेक के साथ S-Cam dual line with ABS ब्रेक्स आते हैं। आयशर प्रो 6035 टी एम ट्रांजिट मिक्सर को Parabolic फ्रंट सस्पेंशन और Bogie Suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में HVAC day केबिन आता है, जिसमें आपको ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है। महिंद्रा के इस 12 चक्का ट्रांजिट मिक्सर में 11x20 (Nylon) फ्रंट और रियर टायर आते हैं। Eicher Motors ने अपने इस आयशर प्रो 6035 टी एम ट्रांजिट मिक्सर का एक्स शोरूम प्राइस 50.18 लाख से 57.18 लाख रुपये रखा है।

मॉडल आयशर प्रो 6035 टी एम ट्रांजिट मिक्सर
जीवीडब्ल्यू 35,000 KG
व्हीलबेस 5285 MM
माइलेज 2.5 से 3.5 kmpl
टायर 11x20 (Nylon)
फ्यूल टैंक 220 लीटर
प्राइस 50.18 लाख से 57.18 लाख रुपये

यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद भारत के 5 सबसे लोकप्रिय ट्रांजिट मिक्सर में से किसी एक मॉडल को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top