भारत के 28 से 48 टन में दमदार टिपर की कीमत, फीचर्स और माइलेज की संपूर्ण जानकारी
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में ट्रकों की एक लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है। पिकअप और मिनी ट्रकों से लेकर ज्यादा पेलोड क्षमता एवं अधिक जीवीडब्ल्यू के ट्रकों, टिपर्स एवं ट्रेलर की मांग लगातार बनी रहती है। इनमें यदि टिपर्स की उपयोगिता की बात की जाए, तो ये खनन और निर्माण सामग्री परिवहन सहित अन्य भारी भार वहन के लिए ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। भारत में अलग-अलग ब्रांड्स के बेहतर टिपर्स निर्मित होते हैं। इन सबकी अपनी खासियतें होती हैं जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां आपको सबसे बेस्ट 5 टिपर्स के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि की पूरी जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। आइये उन पर एक नजर डालें -
28 से 48 टन में टॉप 5 टिपर
- टाटा सिग्ना 2825 के/.टीके टिपर
- अशोक लेलैंड 3525 8x4 टिपर
- टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर
- अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर
- अशोक लेलैंड 4825 10x2 dtla टिपर
1. टाटा सिग्ना 2825 के/.टीके टिपर :
टाटा सिग्ना 2825.के/.टीके टिपर भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई क्वालिटी के साथ आता है। यह टिपर 10 चक्के में आता है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 28,000 kg है। वहीं यह टिपर 20,000 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसका इंजन Cummins ISBe 6.7 BS6 engine है, जो 6700 cc कैपेसिटी का दमदार इंजन है। इससे 950 Nm टॉर्क जनरेट होता है और यह 250 HP की पावर प्रदान करता है। यह टिपर 2.75 से 3.75 kmpl का माइलेज प्रदान करता है, वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है। इसका केबिन डे केबिन के रूप में आता है और यह Scoop Body ऑप्शन प्रदान करता है। इसके फ्रंट और रियर टायर 11x20 साइज में आते हैं। इस टिपर का व्हीलबेस 3880 mm है, जो हाई बेलैंस ड्राइविंग में पूरी तरह से सहायक है।
मुख्य स्पेसिफिकेशंस
टाटा सिग्ना 2825 के/.टीके टिपर में कई शानदार फीचर्स आते हैं। इसमें हिल स्टार्ट एसिस्ट, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, न्यू जनरेशन टेलीमैटिक्स, वर्टिकल एग्जॉस्ट, आईसीजीटी ब्रेक्स आदि वेल्यू फीचर्स के रूप में दिए गए हैं।
कीमत और वारंटी
इस टिपर की कीमत 45.10 लाख रुपये से 49.60 लाख रुपये है। कंपनी ने इस टिपर पर 6 साल अथवा 6000 hrs की वारंटी प्रदान की है।
वेरिएंट
टाटा सिग्ना 2825 के/.टीके टिपर का एक वेरिएंट है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
टाटा सिग्ना 2825.के/.टीके कैब/3880 | 28000 | ₹ 45.10 - 49.10 लाख |
2.अशोक लेलैंड 3525 8x4 टिपर :
अशोक लेलैंड 3525 8X4 टिपर बेस्ट फीचर्स और कई तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड से आता है। इसका जीवीडब्ल्यू 35 टन है। इसका इंजन A series BS-VI with i-Gen6 technology का हाई आउटपुट प्रदान करने वाला शक्तिशाली इंजन है। इससे 900 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इंजन पावर 250 hp है। इसकी शानदार माइलेज 2.5 से 3.5 kmpl है। इसके फ्यूल टैंक कैपेसिटी 220 से 300 लीटर है। यही वजह है कि यह टिपर ईंधन की अच्छी बचत प्रदान करता है।
मुख्य फीचर्स
यह टिपर इसके फीचर्स पर गौर किया जाए तो इसमें 9 फॉरवर्ड एवं 1 रियर के साथ गियरबॉक्स मिलता है।अशोक लेलैंड 3525 8 x 4 टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air Dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only ब्रेक आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Semi-elliptic multi leaf, Optional – Parabolic और रियर सस्पेंशन Bogie / Non-reactive suspension (NRS) Semi-elliptic है।
12 चक्के के इस टिपर के टायर 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16PR फ्रंट और 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16PR रियर साइज में आते हैं।अशोक लेलैंड 3525 8x4 टिपर का केबिन रॉक/ स्कूप बॉडी ऑप्शन के साथ है। यह केबिन डे एंड स्लीपर केबिन है।
कीमत
इस टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 36.27 लाख रुपये से 44.27 लाख रुपये है।
वेरिएंट
यह टिपर एक वेरिएंट में आता है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
अशोक लेलैंड 3525 8X4 कैब/बीएस-VI | 35000 | ₹ 37.27 - 44.27 लाख |
3. टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर
टाटा हाउस से आने वाला यह टिपर एंडवांस्ड गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शानदार आते हैं। यह टिपर 35,000 kg जीवीडब्ल्यू और 23,500 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है। टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर का इंजन Cummins ISBe 6.7 BS6 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस इंजन की कैपेसिटी 6700 cc है। यह 950 nm टॉर्क बनाता है वहीं 250 hp पावर प्रदान करता है। यह इंजन 430 dia push type single plate dry friction organic lining क्लच के साथ अलाइंड है। इस टिपर में बॉडी कस्टमाइजेबल केबिन दिया गया है जो डे केबिन के रूप में चेचिस के साथ आता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है वहीं यह 2.5 से 3.5 kmpl माइलेज प्रदान करता है। इस टिपर का व्हीलबेस 5520 mm है।
फीचर्स
यह टिपर NGT Brakes और पार्किंग ब्रेक के साथ पेश किया गया है। इसका फ्रंट सस्पेंशन Heavy Duty Parabolic leaf spring और रियर सस्पेंशन Heavy Duty Bogie suspension with inverted U Bolt के रूप में है। यह टिपर 12 चक्के का है। इनका साइज 11x20 फ्रंट और रियर दोनों टायर के लिए है।
कीमत
भारत में टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर की कीमत 57.08 लाख से 64.08 लाख रुपये तक है।
वेरिएंट
टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर का एक वेरिएंट आता है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के कैब/5250 | 28000 | ₹ 57.08 - 64.08 लाख |
4.अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर
अशोक लेलैंड कंपनी का यह टिपर बेहतरीन टेक्नोलॉजी वाले इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 42,000 kg है। इसका इंजन A series BS6 with i-Gen6 technology का है। यह 250 hp पावर प्रदान करता है वहीं इससे 900 nm टॉर्क जनरेट होता है। इंजन में 6 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं और यह बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर का इंजन 395 mm dia – single plate, dry type with clutch booster क्लच के साथ लिंक किया गया है। अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर 4-4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है, इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 375 लीटर है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 32.36% है। अशोक लेलैंड 4225 10x4 का केबिन मजबूत बॉडी ऑप्शन वाला कंफर्टेबल केबिन है। इसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट आती है। केबिन में एयर कंडीशन ऑप्शनल आता है।
स्पेसिफिकेशंस
इस टिपर में एफजीआर 12.73: 1. 9 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स है। इसमें सिंक्रोमैश टाइप ट्रांसमिशन है। वहीं इसका स्टीयरि पावर वाला है।-अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर में पार्किंग ब्रेक के अलावा Full air Dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only ब्रेक्स आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन सेमी एलीपिटिकल मल्टी लीफ ऑप्सनल- पैराबोलिक और रियर सस्पेंशन Non-reactive suspension (NRS) Semi-elli के रूप में है। 14 व्हीलर वाले इस टिपर के टायर 295/ 90 आर 20 साइज में आते हैं जो कॉन्फिगरेशन वाले मजबूत टायर हैं।
कीमत
अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर की एक्स शोरूम प्राइस अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे ऑन रोड कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें।
5.अशोक लेलैंड 4825-10x2 डीटीएलए टिपर
अशोक लैलैंड 4825- 10x2 DTLA टिपर एक बेस्ट टिपर है। कंपनी ने इसे बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शानदार हैं। यह टिपर 47,500 kg जीवीडब्ल्यू और 32,000 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसका इंजन A series CRS with i-Gen6 Technology का है। इससे 250 HP पावर मिलती है। यह 900 nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 395 dia - single plate, dry type with clutch booster के साथ अलाइंड है। इंजन काफी दमदार है जिससे यह टिपर शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है। वहीं माइलेज 2.25 से 3 kmpl है। 16 चक्के का यह टिपर बडे व्हीलबेस के साथ आता है। अशोक लैलैंड 4825- 10x2 DTLA का केबिन Rock and Scoop body ऑप्शन के साथ दिया गया है। यह चेचिस के साथ आता है और डे एंड स्लीपर केबिन के रूप में है।
फीचर्स
इस टिपर में आपको सीजीआर-12.73:1, 9 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसका ट्रांसमिशन सिंक्रोमैश है और हाइड्रोलिक असिस्टेड पावर स्टीयरिंग है। अशोक लैलैंड 4825- 10x2 DTLA टिपर में Full air Dual line with ABS with ASA, with Parking brake आते हैं। इसके अलावा एबीएस सिस्टम भी है जिससे इस टिपर पहाड़ी ढलानों, ओवरब्रिज आदि पर आसानी से ड्राइव होता है। इसके अलावा यह टिपर फ्रंट सस्पेंशन में Parabolic, with Shock absorber and ARB और Heavy duty NRS रियर सस्पेंशन आता है।
कीमत
अशोक लैलेंड 4825- 10x2 DTLA टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 43.71 लाख रुपये 46.51 लाख रुपये है। इतने स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बाद भी इस बेस्ट टिपर की कीमत एफोर्डेबल ही कही जाएगी।
वेरिएंट
अशोक लेलैंड 4825- 10x2 DTLA टिपर का एक वेरिएंट आता है ।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
अशोक लेलैंड 4825 - 10x2 डीटीएलए कैब/10x4 | 47500 | ₹ 43.71 - 43.80 लाख |
28 से 35 जीवीडब्ल्यू वाले भारत के टॉप 5 टिपर्स के FAQ इस प्रकार हैं-:
Q.1 - 28 से 35 जीवीडब्ल्यू वाले भारत के टॉप 5 टिपर्स में सबसे अच्छा और सस्ता टिपर कौनसा है?
Ans - अशोक लेलैंड 3525 8x 4 टिपर की कीमत सबसे कम है जो 36.27 लाख रुपये से 44.27 लाख रुपये कीमत पर उपलब्ध है।
Q.2 - 28 से 35 जीवीडब्ल्यू वाले भारत के टॉप 5 टिपर्स में सबसे महंगा टिपर कौनसा है?
Ans - इनमें सबसे महंगा टिपर टाटा प्राइमा 3525 के/. टी के टिपर है। इसकी कीमत 57.08 लाख रुपये 64.08 लाख रुपये तक है।
Q.3 - अशोक लेलैंड 4825-10x2 डीटीएलए टिपर की क्या माइलेज है?
Ans - यह टिपर 2.25 से 3 kmpl माइलेज प्रदान करता है।
Q.4 - अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर की जीवीडबल्यू क्या है?
Ans - अशोक लेलैंड 4225 10x4 टिपर की जीवीडबल्यू 42,000 kg है।
Q.5 - अशोक लेलैंड 3525 8x 4 का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
Ans - इस टिपर का इंजन 900 nm टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT