टाटा के ये 5 मिनी ट्रक भारी लोड उठाने में सबसे आगे, दमदार चेचिस के साथ शानदार परफॉर्मेंस
आज हर व्यापारी चाहता है कि वह एक ऐसा मिनी ट्रक खरीदे जो मजबूत हो, माइलेज के मामले में किफायती हो, ज्यादा से ज्यादा पेलोड के साथ आए और उसकी कीमत भी कम हो। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं और भारी सामान ढोने के लिए एक मजबूत, भरोसेमंद और लॉन्ग-लाइफ मिनी ट्रक की तलाश में हैं, तो टाटा मोटर्स के ये टॉप 5 मिनी ट्रक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। साल 2025 में ये टाटा मिनी ट्रक न सिर्फ दमदार चेसिस से लैस हैं, बल्कि इनमें जबरदस्त परफॉर्मेंस, माइलेज और लोड कैपेसिटी भी मिलती है। छोटे और मझोले व्यापारियों से लेकर लॉजिस्टिक्स प्रोफेशनल्स तक, हर किसी के लिए ये ट्रक एक स्मार्ट चॉइस बन चुके हैं। आइए जानें कौन-से हैं टाटा के वो 5 मजबूत मिनी ट्रक जो 2025 में बन सकते हैं आपके बिजनेस के लिए वरदान। ट्रक जंक्शन के ब्लॉग में आपको मिलेगी टाटा इंट्रा V50, टाटा ऐस एचटी +, टाटा इंट्रा वी20 बाय-फ्यूल, टाटा इंट्रा वी10, टाटा योद्धा की कंप्लीट जानकारी तो बने रहें हमारे साथ।
मजबूत चेसिस वाले टॉप 5 टाटा मिनी ट्रक : पेलोड, माइलेज, कीमत, डाउन पेमेंट, ईएमआई की जानकारी
ट्रक का नाम |
पेलोड क्षमता |
माइलेज |
कीमत |
डाउन पेमेंट |
ईएमआई |
टाटा इंट्रा V50 |
1500 किग्रा |
17–22 KMPL |
₹ 8.90- ₹ 9.40 लाख* |
₹1,78,079 |
₹16,946 |
टाटा ऐस एचटी + |
900 किग्रा |
16–18 KMPL |
₹ 6.99- ₹ 7.19 लाख* |
₹1,39,737 |
₹13,297 |
टाटा इंट्रा वी20 बाय-फ्यूल |
1000 किग्रा |
15-17 KMPL (पेट्रोल) and 300-800 km/fill (सीएनजी) |
₹ 8.15 - ₹ 8.55 लाख* |
₹1,63,050 |
₹15,516 |
टाटा इंट्रा वी10 |
1000 किग्रा |
17 KMPL |
₹ 7.28 - ₹ 7.78 Lakh* |
₹1,45,512 |
₹13,847 |
टाटा योद्धा |
1700 किग्रा |
13 KMPL |
₹ 9.66 - ₹ 10.16 Lakh* |
₹1,93,175 |
₹18,382 |
1. टाटा इंट्रा V50 : दमदार चेसिस के साथ हेवी ड्यूटी मिनी ट्रक
Tata Intra V50 टाटा मोटर्स की इंट्रा सीरीज का सबसे ताकतवर और भरोसेमंद मिनी ट्रक है, जिसे खास तौर पर भारी लोड और लंबे रूट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ट्रक ना केवल मजबूत लैडर टाइप चेसिस पर बना है, बल्कि इसका सस्पेंशन सिस्टम और टायर बेस भी इसे टफ और टिकाऊ बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस : टाटा इंट्रा वी50 में 1497cc का BS6 डीजल इंजन है जो 80 HP की ताकत और 220 एनएम का टॉर्क देता है। यह ताकत इसे भारी से भारी लोड को बिना थकान के उठाने में सक्षम बनाती है।
लोडिंग कैपेसिटी और साइज : इस ट्रक की लोड बॉडी काफी लंबी है, जिससे यह 1.5 टन तक का पेलोड आसानी से ले सकता है। 2600 mm का व्हीलबेस इसे अच्छी स्थिरता देता है और ग्रामीण से लेकर शहरी रास्तों तक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देता है।
मजबूत चेसिस और बॉडी : Intra V50 की खास बात है इसका रॉबस्ट (मजबूत) और हाई-ग्रेड चेसिस फ्रेम, जो इसे लोडिंग के वक्त झुकने या कमजोर होने से बचाता है। यही कारण है कि यह मिनी ट्रक उन व्यापारियों के लिए बेहद उपयुक्त है, जिन्हें रोजाना भारी माल ढोना पड़ता है। यह हर तरह के बिजनेस जैसे FMCG, कंस्ट्रक्शन मटेरियल, कृषि उत्पाद, डिलीवरी सेवाओं आदि के लिए बेस्ट है।
2. टाटा ऐस एचटी + : छोटा हाथी, बड़ी ताकत
Tata Ace HT+ टाटा मोटर्स की मशहूर ऐस सीरीज का सबसे पावरफुल और लेटेस्ट एडिशन है। इसे खासतौर पर माइलेज और पेलोड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका नाम भले ही "छोटा हाथी" है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह किसी बड़े ट्रक से कम नहीं है।
इंजन और पावर : Tata Ace HT+ में 2 सिलेंडर, 800cc का BS6 डीजल इंजन दिया गया है जो 35 एचपी की पावर और 85 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शानदार ट्यूनिंग और टॉर्क आउटपुट से यह ट्रक ऊंचे-नीचे रास्तों पर भी आसानी से भारी लोड ले जा सकता है।
पेलोड और सस्पेंशन : टाटा ऐस एचटी+ की पेलोड क्षमता 900 किलोग्राम है, जो इसे छोटे और मझोले व्यवसायों के लिए आदर्श बनाती है। इसका सस्पेंशन सिस्टम मजबूत है, जिससे खराब रास्तों पर भी माल सुरक्षित रहता है।
मजबूत चेसिस और बेहतर डिज़ाइन : HT+ मॉडल में और भी मजबूत chassis frame दी गई है ताकि ट्रक लंबे समय तक लोडिंग के दबाव को झेल सके। साथ ही, इसमें नया आरामदायक और एर्गोनॉमिक केबिन दिया गया है जो ड्राइवर को थकान से राहत देता है।
3. टाटा इंट्रा वी20 बाय-फ्यूल : पेट्रोल और सीएनजी का डुअल पावर ऑप्शन
Tata Intra V20 Bi-Fuel भारत का पहला ऐसा मिनी ट्रक है जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल ऑप्शन के साथ आता है। यह उन व्यापारियों के लिए बेस्ट है जो माइलेज के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी जागरूक हैं और ऑपरेशनल कॉस्ट को कम रखना चाहते हैं।
इंजन और माइलेज : इसमें 1.2L 3 सिलेंडर का Bi-Fuel (CNG + Petrol) इंजन मिलता है जो करीब 58/53 HP की पावर और 106/95 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में शानदार माइलेज देता है और पेट्रोल का बैकअप सिस्टम इसे लंबे रूट्स पर भी भरोसेमंद बनाता है।
लोडिंग और पेलोड : Intra V20 Bi-Fuel करीब 1000 किलोग्राम तक का पेलोड उठाने में सक्षम है। इसके साथ लंबी और मजबूत लोड बॉडी मिलती है। इसमें मजबूती के लिए स्टील-रेइनफोर्स्ड चेसिस दिया गया है जो छोटे-मझोले व्यवसायों के लिए बिल्कुल सही है।
4. टाटा इंट्रा वी10 : छोटी बॉडी में मजबूत ताकत
Tata Intra V10 एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल मिनी ट्रक है जिसे खासतौर पर शहरों की भीड़-भाड़ वाली गलियों और डोर-टू-डोर डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिनी ट्रक किराना स्टोर डिलीवरी, FMCG डिस्ट्रीब्यूशन, लोकल ट्रांसपोर्ट और शुरुआती निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
इंजन और परफॉर्मेंस : इसमें 798cc का डीजल इंजन मिलता है, जो 44 HP की पावर और 110 Nm का टॉर्क देता है। यह हल्के से मध्यम भार वाले माल को ढोने के लिए आदर्श है।
चेसिस, पेलोड और डिजाइन : मजबूत ladder-type चेसिस के साथ यह ट्रक मजबूत सड़कों और कच्चे रास्तों पर भी आराम से चलता है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसकी 1000 किलोग्राम की लोडिंग कैपेसिटी शानदार है।
5. टाटा योद्धा पिकअप : भारी सामान के लिए जबरदस्त दम
टाटा योद्धा में ट्रक जैसी मजबूत चेसिस दी गई है, जो इसे हर भारी काम के लिए तैयार बनाती है। यह ऑफ-रोड और पहाड़ी रास्तों पर भी बिना रुके दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसकी ताकत, लुक और पेलोड कैपेसिटी इसे मिनी ट्रक और पिकअप सेगमेंट में एक अलग पहचान देती है। हेवी-ड्यूटी लोडिंग और लंबी दूरी के ट्रांसपोर्ट के लिए यह एक परफेक्ट पिकअप है।
पावरफुल इंजन : इसमें 2.2L का डीजल इंजन दिया गया है जो 100 HP की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है यानी पिकअप सेगमेंट में यह एक असली योद्धा।
हाई पेलोड कैपेसिटी : टाटा योद्धा पिकअप (Tata Yodha Pickup) में 1700 किलोग्राम तक का पेलोड उठाने की क्षमता होती है। इसका मजबूत सस्पेंशन और चेसिस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी टिकाऊ बनाते हैं।
इन बिजनेस में सबसे आगे : टाटा योद्धा पिकअप कंस्ट्रक्शन मटेरियल ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और इंटरसिटी मूवमेंट, किसान और इंडस्ट्रियल यूजर दोनों के लिए उपयुक्त है।
अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY