Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
19 मार्च 2023

भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां : जानें, टॉप 5 ट्रक कंपनियों के बारे में

By News Date 19 Mar 2023

भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां : जानें, टॉप 5 ट्रक कंपनियों के बारे में

भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां- जानें, भारत की सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी कौनसी है?

भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल ढुलाई के लिए ट्रक अहम भूमिका निभाते है, जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी भी है। लेकिन ज्यादातर लोग भारत में ऐसे भी होंगे जिन्हें ट्रक जैसे हैवी व्हीकल्स का निर्माण करने वाली कंपनियों के नाम भी मालूम नहीं होंगे। आपको बता दें कि देश में कई ट्रक निर्माता कंपनियां है जो व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए ट्रक बनाती है, लेकिन आज हम यहां आपको भारत की 5 सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनियों की जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें, कमर्शियल व्हीकल हर तरह के ट्रांसपोर्ट के लिए काम आते हैं। इनका इस्तेमाल हैवी इंडस्ट्रियल, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल और छोटे पार्सल के लिए किया जाता है। इन्हें उपभोक्ताओं की जरूरतों के साथ कंपनियों द्वारा मैन्युफैक्चरर किया जाता है। चलिए जानें, भारत की टॉप 5 कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कौनसी है।

1. टाटा मोटर्स

भारत की पहली सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाटा मोटर्स पहचानी जाती है। आपको बता दें टाटा ग्रुप की स्थापना साल 1868 में जमशेदजी टाटा ने की थी। टाटा मोटर्स, tata group का एक हिस्सा है जिसे 1945 में जे.आर.डी टाटा द्वारा स्थापित किया गया था। आपको बता दें कि  टाटा मोटर्स ट्रक, कमर्शियल व्हीकल्स के अलावा पैसेंजर व्हीकल, बस और मिलिट्री व्हीकल का भी निर्माण करता है, यह भारत की लार्जेस्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी के हैवी कमर्शियल व्हीकल की रेंज में टाटा सिग्ना और टाटा प्राइमा के मॉडल्स इंडिया में काफी ज्यादा पॉपुलर है।

2. अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड अपने ट्रक्स, हैवी और मीडियम ड्यूटी ट्रकों का प्रोडक्शन करती है। साल 1948 में रघुनन्दन शरण द्वारा अशोक लेलैंड कंपनी को भारत में सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल के रूप में स्थापित किया गया था। आपको बता दें अशोक लेलैंड भारत की दूसरी सबसे बड़ी लार्जेस्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। वहीं चौथी सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी है और विश्व में 10वीं सबसे बड़ी ट्रक निर्माता के रूप में रैंक करती है। कंपनी की यदि सालाना बिक्री की बात करें, यह 60,000 व्हीकल और 7000 इंजन से ज्यादा है।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा

भारत में लोकप्रिय ट्रक निर्माताओं में एक महिंद्रा कंपनी भी है। जे.सी.महिंद्रा, के.सी.महिंद्रा और गुलाम मोहम्म्द ने सन् 1945 में मोहम्मद एंड महिंद्रा कंपनी की नींव रखी थी। लेकिन भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया और उनके जानें के बाद इस कंपनी का नाम बदल कर महिंद्रा एंड महिंद्रा रख दिया गया। महिंद्रा के पास छोटे कमर्शियल वाहन से लेकर हैवी ड्यूटी ट्रक तक हर तरह के ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन अवेलेबल है। जिसमें पिकअप, ट्रक, मिनी ट्रक, टिपर, ट्रेलर, ट्रांजिट मिक्सर और थ्री व्हीलर आदि सभी आते हैं। इन्हें कंपनी ने अलग अलग बिजनेस के अनुसार डिजाइन किया है।

4. भारत बेंज

डेमलर इंडिया व्हीकल कंपनी को ही भारत में Bharatbenz के नाम से जाना जाता है। इसे देश में मुख्य रूप से बसों और ट्रकों के लिए पहचाना जाता है। यह कंपनी भारत में कमर्शियल व्हीकल में तेजी से आगे बढ़ रही है। आपको बता दें भारत बेंज को साल 2011 में सत्यकाम आर्य ने स्थापित किया था। कंपनी ने अपने पहले ट्रक की रेंज को सन् 2012 में लॉन्च किया था। यह कंपनी 9 टन से लेकर 55 टन तक के ट्रकों का मैन्युफैक्चरर करती है, जिसमें टिपर, मानिंग ट्रक्स और ट्रैक्टर ट्रेलर शामिल है। कंपनी इन्हें इंडियन मार्केट की आवश्यताओं और भारतीय सड़कों की स्थिति के अनुसार डिजाइन किया गया है, जो आपको अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं। 

5. आयशर मोटर्स

भारत की टॉप 5 कमर्शियल व्हीकल कंपनियों में से एक आयशर मोटर्स भी है। बता दें इस कंपनी को सन् 1948 में विक्रम लाल द्वारा स्थापित किया गया था। यह इंडिया की लीडिंग कमर्शियल व्हीकल कंपनी होने के साथ साथ मोटरसाइकिल उत्पादन में भी जाना माना नाम है। भारत में यह कंपनी 2008 से वोल्वो के साथ ज्वाइंट वेंचर के थ्रू ऑपरेट करती है, जिसे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल के नाम से जाना जाता है। यह एक काफी फेमस ज्वाइंट वेंचर है, जोकि वोल्वो मोटर्स और आयशर मोटर्स के बीच है। आपको बता दें आयशर के ट्रक बेहतर फ्यूल इकोनॉमी, हाई पेलोड, फास्टर टर्न अराउंड और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं।

भारत की इन टॉप 5 कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों के अलावा AMW (एशिया मोटर वर्क्स), वोल्वो ट्रक्स, हिंदुस्तान मोटर्स, फोर्स मोटर्स और एसएमएल इसुजु लिमिटेड का नाम भी शामिल है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks