Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
07 Dec 2022
Automobile

भारत में 5 बेस्ट ट्रक: शानदार माइलेज,ज्यादा बचत

By News Date 07 Dec 2022

भारत में 5 बेस्ट ट्रक:  शानदार माइलेज,ज्यादा बचत

जानें, इन  बेस्ट ट्रकों की सभी खूबियां

भारत में करीब 65 प्रतिशत कॉर्गो शिप ट्रकों पर आधारित है। यही कारण है कि ट्रक बाजार में बेहतर ट्रकों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसके चलते सभी कमिर्शयल व्हीकल निर्माता कंपनियां अपने वाहनों में वर्तमान दौर के ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार आवश्यक बदलाव कर रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा फ्यूल एफिसिएंशी बढ़ाना और बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के अनुसार वाहनों के इंजन को अपडेट करना। ट्रक कारोबार दुनिया का हर बिजनेसमैन यही चाहेगा कि उसका कार्गो शिप कमर्शियल व्हीकल अच्छी माइलेज से लैस हो। भारत सरकार का लक्ष्य भी 2530 तक ईंधन कुशलता में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना है।  कंपनियां इसी होड़ में लगी हैं कि ग्राहको को वाहन के बेहतर डिजायन के साथ अच्छी माइलेज और बेस्ट टेक्नोलॉजी का इंजन मिले। आप ट्रक व्यवसाय करते हैं और कोई भी ब्रांड का नया या पुराना ट्रक खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले ट्रक की प्राइस और माइलेज अवश्य जानना चाहेंगे। इसके बाद बॉडी डिजायन, मेंटीनेंस कॉस्ट, सेफ्टी प्वाइंट और सर्विस फेसेलिटी एवं मॉडल की तरफ ध्यान देना होगा। इन सभी बिंदुओं पर ही कंपनियां फोकस कर रही हैं और एक से बढ़ कर एक नये ट्रक मॉडल बाजार में पेश कर रही हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको भारत के बेस्ट 5 मॉडल्स की स्पेसिफेशंस, फीचर, कीमत आदि की पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही हैं। इन 7 बेस्ट ट्रक मॉडल्स में महिंद्रा (Mahindra) जीतो मिनी ट्रक, महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी, अशोक लेलैंड(Ashok leyalnd) दोस्त, महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस शामिल हैं। अच्छी माइलेज के साथ ये ट्रक आपको  ज्यादा बचत एवं ज्यादा प्रोफिट दिलाते हैं। 

1. महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक: अच्छी बचत और ज्यादा माइलेज  

कमर्शियल व्हीकल निर्माता प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा वाहनों की मजबूती, इनकी बेहतर गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। भारत में 2022 में सबसे अच्छी माइलेज प्रदान करने और ताकतवर इंजन के बल पर ज्यादा लोड ले जाने में सक्षम इस कंपनी का लेटेस्ट मॉडल महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक (Mahindra Jeeto Mini Truck)काफी लोकिप्रय है। यह ट्रक 1345  केजी जीवीडब्ल्यू और 600 केजी पेलोड क्षमता का है। इसकी माइलेज 29.1  केएमपीएल है। यह ईंधन की बचत करने वाला और अधिक प्रोफिट के साथ कमाई बढ़ाने वाला एसीवी सेगमेंट के अंतर्गत आता है। इसका उपयोग फल-सब्जी, एग्री फूड्स, ई-कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड,वाटर बोतल, एलपीजी सिलेंडर्स आदि के लोडिंग के लिए किया जाता है। इस पर लिखे गए कंपनी के स्लोगन के अनुसार यह ग्रेट पफोर्मेंस और बिग अर्निंग कराने वाली चार चक्के  की गाड़ी है। इसलिए कहा गया है सही चुनो और ज्यादा कमाओ। 

मुख्य फीचर्स और स्पेसिफेशन

आप महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक खरीदना चाहते हैं तो इसके फीचर्स पर गौर करना भी जरूरी है। इसमें शानदार फीचर्स आते हैं। यह गाडी सिंगल सिलेंडर के साथ वाटर कूल्ड इंजन के साथ आती है। इसमें बीएस 6 एमिशन नोम्र्स  का विकल्प भी दिया गया है। इसके इंजन की पावर 16 एचपी की है। वहीं इसका इंजन 38एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका केबिन डेक बॉडी ऑप्सन के साथ आता है और यह स्लीपर टाइप केबिन है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 10.5 लीटर है। यह गाडी अपने मजबूत टायरों के कारण ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी सहजता के साथ ड्राइव की जा सकती है। इसका व्हीलबेस 2250 एमएम है। इसकी फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। विंडशील्ड बड़ी है। इस पर वाइपर लगे हैं। वहीं नये डिजायन में हैडलाइटस और इंडीगेटर्स हैं। बंपर पर महिंद्रा जीतो का लोगो है। इसके टायर आर 12 फ्रंट और आर 12 रियर टायर आते हैस्टीयरिंग और 
गियरबॉक्स

महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक में मैन्युअल स्टीयरिंग आता है। वहीं इसमें  4 फॉरवर्ड +1रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है। इसका फ्रंट सस्पेंशन आईएफएस एवं रियर सस्पेंशन सेमी ट्रेलिंग आर्म के साथ है।

महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक कीमत

महिंद्रा जीतो गाडी की प्राइस इसके शानदार फीचर्स और इतनी सारी खूबियों के बावजूद काफी किफायती है। इसकी एक्स शोरूम रेट 3.85 से 4.40 लाख रुपये तक है।


वेरिएंट्स

इस गाडी के 4 वेरिएंट आते हैं। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 1495 KG  ₹ 3.85 - 4.37 लाख
महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी बीएस- VI  1450 KG  ₹ 3.85 - 4.38 लाख
महिंद्रा जीतो एस6 16 बीएस-VI 1345 KG  ₹ 3.85 - 4.39 लाख
महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल 1450 KG  ₹ 3.87 - 4.10 लाख

2. महिंद्रा सुप्रो प्रोफिट ट्रक मिनी के स्पेसिफेशंस और फीचर्स

महिंद्रा हाउस से आने वाले इस कार्गो वाहन की भी ट्रक बाजार में खासी डिमांड रहती है। यह माइलेज और पेलोड में इस रेंज के वाहनों में सबसे आगे है। इसका इंजन 26 एचपी की पावर प्रदान करता है वहीं यह इंजन डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन वाला मिनी ट्रक है। इसकी माइलेज 21.94 केएमपीएल है। यह 55 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह 1802 केजी की जीवीडब्ल्यू और 800 केजी पेलोड केपेसिटी की शानदार गाडी है। यह कम मेंटीनेंस और कम ईंधन लागत में ज्यादा माइलेज देकर प्रोफिट कराती है। इसमें भी चार टायर हैं। कंपनी ने इसे बेहतर ढंग से डिजायन किया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 30 लीटर है। वहीं इस ट्रक का व्हीलबेस 1950 एमएम है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक (Mahindra Supro Profit truck Mini ) खास फीचर्स के साथ कंपनी ने पेश किया है। यह महिंद्रा हाउस से आने के कारण इसकी हाई टेक्नॉलॉजी वाला कार्गो वाहन है। यह बाधा रहित काम करता है। इसमें बडी विंडशील्ड वाइपर के साथ आती है। इसका केबिन डेक बॉडी ऑप्सन के साथ है। यह डे केबिन टाइप है।

गियरबॉक्स और  अन्य फीचर्स

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी ट्रक में मैन्युअल स्टीयरिंग है। वहीं इसमें 4 फॉरवर्ड गियर के अलावा 1रिवर्स गियर आता है। फ्रंट में 7 लीफ सि्प्रंग और 7 लीफ सि्प्रंग रियर सस्पेंशन है। इसके अलावा इसके टायर 145 आर 12, ० पीआर फ्रंट एवं इसी साइज में रियर टायर आते हैं। इसमें पार्क ब्रेक के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक हैं।

कीमत 

इस मिनी ट्रक को खरीदना बहुत आसान है। इसके लिए कोई अलग से निवेश करने की जरूरत नहीं है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक की एक्स शो रूम प्राइस 5.72 लाख रुपये से 6.10 लाख रुपये है। इसकी ऑनरोड कीमत अलग-अलग शहरों में वहां के टैक्स इत्यादि के कारण भिन्न हो सकती है। इस मिनी ट्रक के 5 वेरिएंट आते हैं। वहीं कंपनी इस  मिनी ट्रक पर 3 साल और 80,000 केएम तक चलने की वारंटी देती है।

वेरिएंट्स

इस गाडी के 5 वेरिएंट आते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी एलएक्स 1802 KG  ₹ 5.72 - 5.97 लाख 
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी वीएक्स 1975 KG  ₹ 5.72 - 5.78 लाख 
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी एलएक्स सीबीसी  1802 KG  ₹ 5.72 - 5.88 लाख
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी वीएक्स सीबीसी 1802 KG  ₹ 5.72 - 5.76 लाख
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी 1802 KG  ₹ 5.72 - 5.73 लाख

3. मारुति सुजुकी सुपर कैरी:  एक बेमिसाल पिकअप

मारुति सुजुकी सुपर कैरी (Maruti Suzuki Super Carry Mini) बेहतर माइलेज प्रदान करने वाली बेमिसाल पिकअप है। इसकी शानदार माइलेज23.24 केएमपीएल है। इसे खरीदना अपने ट्रक बिजनेस में जल्द जल्द ज्यादा बढ़ोतरी करना है। इसका इंजन 4 सिलेंडर के साथ मल्टी प्वाइंट फ्यूल इंजेक्शन जी 12 बी बीएस 6 मानक वाला इंजन है। यह 98 एचपी की पावर प्रदान करता है। वहीं 85 एनएम का टॉर्क बनाता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 1600 केजी और पेलोड केपेसिटी 625 केजी की है। यह पिकअप कम से कम मेंटीनेंस और ज्यादा माइलेज के कारण बचत कराती है।

खास फीचर्स

मारुति सुपर कैरी पिकअप के कई स्पेशल फीचर्स हैं। यह पिकअप एक  डीजल के अलावा पेट्रोल से भी चलता है। वहीं इसका कर्ब वेट 975 केजी है। इसका व्हीलबेस 2110 एमएम है। इसके केबिन की खासियत यह है कि इसमें अच्छा स्पेस है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। यह डेकबॉडी विकल्प के साथ आता है। इस पिकअप के टायर 155 आर13 एलटी 8 पीआर फ्रंट एवं 155 आर13 एलटी 8 पीआर रियर टायर आते हैं।

कीमत

मारुति सुपर कैरी पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 5.60 लाख रुपये से 6.05 लाख रुपये तक है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी पिकअप के तीन वे रिएंट आते हैं। इनमें मारुत सुजुकी सुपर कैरी पेट्रोल कैब चेचिस, मारुति सुजुकी सुपर कैरी पैट्रोल स्टैंडर्ड और मारुति सुजुकी सुपर कैरी सीएनजी स्टैंडर्ड शामिल हैं।

वेरिएंट्स

इस गाडी के 3 वेरिएंट आते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
मारुति सुजुकी सुपर कैरी पेट्रोल कैब चेसी  1600 KG ₹ 5.60 - 5.88 लाख 
मारुति सुजुकी सुपर कैरी पेट्रोल स्टैण्डर्ड 1600 KG ₹ 5.60 - 5.87 लाख
मारुति सुजुकी सुपर कैरी सीएनजी स्टैंडर्ड  1600 KG ₹ 5.60 - 5.89 लाख

4. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस के स्पेसिफिकेशंस

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमिर्शयल व्हीकल्स निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने हाल ही अपने पिकअप पोर्टफोलियो में अशोक लेलैंड दोस्त प्लस (Ashok Leyland Dost Plus) को शामिल किया है। यह गाडी कई विशेषताओं के साथ आती है। इसमें 3 सिलेंडर वाला 1.5 लीटर आईजीएन 6 टेक्नोलॉजी डीजल इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स विकल्प सहित आता है। इसका इंजन 80  एचपी की पावर जनरेट करता है। वहीं इससे 195 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इससे यह पिकअप भारी लोड भी आसानी से ले जाती है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है वहीं यह पिकअप 2805 केजी जीवीडब्ल्यू एवं पेलोड क्षमता 1500 केजी की है। इस गाडी के साथ कंपनी ने टैगलाइन दी है दोस्ती का वादा, कमाई और भी ज्यादा। यह इस पर खरी उतरती है। यह पिकअप 19.6 केएमपीएल की माइलेज प्रदान करती है। इससे ईंधन की बचत होती है।

मुख्य  फीचर्स 

अशोक लैलेंड दोस्त प्लस पिकअप के कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसकी डिमांड और बिक्री को बढ़ाने में सहायक हैं। इस पिकअप में आपको बडी विंडशील्ड मिलती है।वहीं हैंडलाइट्स और इंडीकेटर्स केअलावा कंपनी का लोगो लगा है। इसमें Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber  फ्रंट सस्पेंशन एवं सेमी एलिप्टकल लीफ सि्प्रंग विद डबल एकि्टंग शॉक एब्जॉर्बर रियर सस्पेंशन देखने को मिलता है। इसका गियरबॉक्स 5 स्पीड गियर के साथ आता है। इसमें पार्किंग ब्रेक्स के साथ हाइड्रोलिक ब्रेक्स आते हैं। 

कीमत  

अशोक लैलैंड की एक्स शोरूम प्राइस 7.24 लाख रुपये से 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम है। आप इस शानदार पिकअप को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट्स पर विजिट अवश्य करें।

वेरिएंट

इस गाडी के 3 वेरिएंट आते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त + ऐल ई 2805 KG ₹ 7.24 - 8.09 लाख 
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएस 2805 KG ₹ 7.24 - 8.08 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएक्स 2805 KG ₹ 7.24 - 8.09 लाख

5. महिंद्रा बोलेरो मैकि्सट्रक प्लस: जानें इसकी पूरी जानकारी 

महिंद्रा हाउस से आने वाले महिंद्रा बोलेरो मैकि्सट्रक की भारतीय ट्रक बाजार में जबर्दस्त मांग है। यह पिकअप शानदार माइलेज प्रदान करने के साथ ही ईंधन की बचत करता है और इसमें लोडिंग एरिया ज्यादा होने से प्रोफिट भी अधिक होता है।  इसके स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो यह 4 सिलेंडर के साथ एम 2 डी आईसीआर 2.5 एल टीबी बीएस 6 इंजन विकल्प के साथ आता है। इसका इंजन 195 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इंजन की पावर 65.03 एचपी की है। इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह 2700 केजी जीवीडब्ल्यू और 1200 केजी पेलोड क्षमता के साथ आता है।महिंद्रा बोलेरो मैकि्सट्रक प्लस (Mahindra Bolero Maxitruck Plus) पिकअप सिंक्रोमैश ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ पेश किया गया है। यह 17.2 केएमपीएल की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसके अलावा इस पिकअप में आपको 195/ 80 आर 15 एलटी फ्रंट टायर और इसी साइज में इसके रियर टायर मिलेंगे।  

गियरबॉक्स और सस्पेंशन

महिंद्रा बोलेरो मैकि्सट्रक पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। वहीं इसमें पार्किंग ब्रेक के अलावा डिक्स और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों भी आसानी से चल सकता है। इस पिकअप में Rigid Leaf spring suspension  फ्रंट एवं Rigid Leaf spring suspension  रियर सस्पेंशन आता है। 

कीमत

महिंद्रा बोलेरो पिकअप मैकि्सट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 6.90 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये तक है। यह ग्राहकों की आसान पहुंच में है।

वेरिएंट

इस गाडी का 1 वेरिएंट आता हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस 3150/बीएस-VI  2700 KG ₹ 6.90 - 7.25 लाख

 

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us