Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
14 जुलाई 2023

भारत के टॉप 6 चक्का टिपर : ये हैं सबसे शक्तिशाली डंपर

By News Date 14 Jul 2023

भारत के टॉप 6 चक्का टिपर : ये हैं सबसे शक्तिशाली डंपर

जानें, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि सहित पूरी जानकारी

भारतीय सीवी मार्केट में आपको 4 चक्के से लेकर 6, 8, 10, 12, 16, 18 और 22 चक्का ट्रक देखने को मिलते हैं। जीवीडब्ल्यू और पेलोड कैपेसिटी के अनुसार ट्रकों के टायरों की संख्या बढ़ती जाती है। वहीं ट्रकों की कैटेगरी में पिकअप, मिनी ट्रक, सामान्य ट्रक, टिपर या डंपर, ट्रेलर और कंटेनर आते हैं। यदि आप भी 6 चक्का टिपर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग-अलग ब्रांड्स के बेस्ट टिपर्स मॉडल्स भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में उपलब्ध है। विभिन्न ट्रक निर्माताओं द्वारा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और गुणवत्ता के साथ 6 चक्का टिपर्स का निर्माण किया जाता है। ये टिपर निर्माण, खनन, एग्रीकल्चर इंडस्ट्री आदि सामग्री के परिवहन और अन्य मैटेरियल के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। यहां भारत के टॉप 5 लोकप्रिय टिपर्स के बारे में ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। 

ये हैं भारत के 6 टायर में सबसे बेस्ट टॉप 5 टिपर्स

1. अशोक लेलैंड 1015 एचई टिपर

2. महिंद्रा फुरियो 7 टिपर 

3. टाटा 912 एलपीके टिपर

4.  आयशर प्रो 2055 टी टिपर

5. टाटा सिग्ना 1923.के टिपर

1. अशोक लेलैंड 1015 एचई टिपर

भारत में 6 चक्के के टॉप 5 टिपर्स की लिस्ट में अशोक लेलैंड इकोमेट 1015  टिपर भी शामिल है। इस टिपर में कंपनी ने एडवांस तकनीक का उपयोग किया है। इसका इंजन H series CRS with iGen6 Tech टेक्निक से निर्मित है। इसमें 150 हॉर्स पावर मिलती है और यह 450 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 11,120 kg है। पेलोड कैपेसिटी 5,000  kg है। यह टिपर 5--6  kmpl माइलेज प्रदान करता है। वहीं 105 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ यह ईंधन की बचत प्रदान करने वाला एक बेहतर टिपर मॉडल है। इसमें आपको पावर स्टीयरिंग के साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 6 Forward + 1 Reverse  का गियरबॉक्स आता है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर के फीचर्स भी काफी बढिया हैं। इसमें Air Brakes के अलावा Parking Brakes भी आते हैं। इसके साथ ही इसका सस्पेंशन भी मजबूत आता है। इसमें Semi-elliptic multileaf फ्रंट और रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें आपको बॉडी ऑप्शन में कस्टमाइजेबल बॉडी दी गई है। यह केबिन विद चेचिस आता है। यह डे टाइप केबिन है। इसमें ड्राइवर सीट के साथ 2 अन्य यात्रियों की सीटें आती हैं। इसमें टिल्टेबल और पावर स्टीयरिंग है। इस टिपर का व्हीलबेस 2850 mm है। इसके टायर8.25 X 16 16PR फ्रंट और रियर दोनो समान साइज में आते हैं। अशोक लेलैंड इकोमेट 1015  टिपर की एक्स शोरूम कीमत 17.28 लाख रुपये से  18.03 लाख रुपये है।

2. महिंद्रा फुरियो 7 टिपर

महिंद्रा फुरियो 7 टिपर 6950 जीवीडब्ल्यू में आता है। इस टिपर का इंजन mDI Tech, 3.5 L BS6 टेक्निक का दमदार इंजन है। इसकी पावर 122 एचपी है। वहीं यह इंजन 375 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 75 लीटर है। इसमें 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स आता है। इस टिपर का स्टीयरिंग टिल्टेबल है। महिंद्रा फुरियो 7 टिपर में कई शानदार फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। इसमें आपको कंफर्टेबल केबिन मिलता है। इसमें टिल्टेबल बॉडी ऑप्शन का केबिन है। केबिन में ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर की सीट मिलती है। इसमें 2770 mm व्हीलबेस आता है।  महिंद्रा फुरियो 7 टिपर की कीमत 16.82 लाख रुपये 17.83 लाख रुपये है जो ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं के हिसाब से अफोर्डेबल ही कही जाएगी।

3.  टाटा 912 एलपीके टिपर

इस टिपर का इंजन 3.3NG BS6 Engine In line water कूल्ड इंजन है। यह 9600 cc कैपेसिटी के साथ है। इसकी पावर 125 hp आती है। वहीं इसमें 40 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है। इस इंजन से 390 nm  टॉर्क जनरेट होता है। इसमें आपको GBS-40 5 Forward + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसमें टिल एंड टेलीस्कोपिंग स्टीयरिंग और सिंक्रोमैश टाइप ट्रांसमिशन आता है। वहीं यह टिपर 7.9 kmpl माइलेज प्रदान करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 90 लीटर आती है। टाटा 912 एलपीके टिपर का केबिन बॉडी ऑप्शन के साथ आता है। यह चेचिस के साथ है। इसमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 1 पैसेंजर की सीट भी आती है। इसके अलावा यह केबिन पर्याप्त स्पेस के साथ है। ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी इसमे है। यह टिपर Dual Circuit Full Air S Cam Brakes With Auto Slack Adjuster (Drum - Drum) Parking Brakes सिस्टम के साथ निर्मित है। इसका व्हीलबेस 2770 mm है। इसके टायर फ्रंट और रियर में 8.25 x 16 -16 साइज में आते हैं। टाटा मोटर्स के इस टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 18.64 लाख  से  20.42 लाख रुपये रखा गया है।

4. आयशर प्रो 2055 टी टिपर

आयशर प्रो 2055 टी टिपर में बेहतर तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स आते हैं। इसका इंजन E474, 4 cylinder, 4 valve BS6  टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। यह 120 hp पावर प्रदान करता है। इससे 350 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर आती है। इसमें 37 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है। यह टिपर 6950 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 4500 किलोग्राम है। इसमें 5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स आता है। यह टिपर पावर स्टीयरिंग और हाईब्रिड गियरशिफ्ट लीवर के साथ आता है। इस टिपर का माइलेज 7-8 kmpl है। 6 चक्के में आयशर प्रो 2055 टी टिपर एक शानदार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का मॉडल है। इस टिपर में कस्टमाइजेबल बॉडी का आप्शन मिलता है। इसका चेचिस विद केबिन है। इसमें टिल्टेबल केबिन और स्टीयरिंग मिलता है। ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के अलावा 1 पैसेंजर की सीट आती है। आयशर प्रो 2055 टी टिपर में 7.50X16-16PR साइज में फ्रंट और रियर टायर आते हैं। इसका व्हीलबेस 2670 mm है और यह व्हीकल 195 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। आयशर प्रो 2055 टी टिपर की कीमत 15.46 लाख रुपये से 16.21 लाख रुपये है, जो ग्राहकों की जरूरतों और सुविधा के अनुसार तय की गई है।

5. टाटा सिग्ना 1923.के टिपर

टाटा सिग्ना 1923.के टिपर कई तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इसका इंजन Cummins ISBe 5. टेक्निक से निर्मित एक शक्तिशाली इंजन है। इसकी कैपेसिटी 5600 cc है और यह 220 hp पावर के साथ 850 nm टार्क जनरेट करता है। यह टिपर 300 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू 18,500 kg और पेलोड कैपेसिटी 10,000 kg है। यह इंजन 380 dia push type single plate dry friction क्लच के साथ अलांइड किया गया है। इसमें 6 फॉरवर्ड और एक रिवर्स का G 950 DD गियरबॉक्स आता है। यह टिपर 3.5 से 4.5 kmpl की माइलेज प्रदान करता है। टाटा सिग्ना 1923.के टिपर में कंपनी ने कई खास फीचर्स प्रदान किए हैं। इसका केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल एवं टिल्टेबल केबिन है। यह केबिन कंफर्टेबल और स्पेसियस है। इसमें ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के अलावा 2 अन्य पैंसेंजर की सीट आती हैं। यह टिपर 248 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 3580 mm व्हीलबेस के साथ आता है। इस टिपर में पार्किंग ब्रेक आते हैं। वहीं इसका फ्रंट सस्पेंशन Leaf springs और रियर सस्पेंशन Semi elliptical leaf  के रूप में आता है। इसके फ्रंट और रियर टायर साइज 295/ 95 डी 20 साइज में आते हैं। टाटा सिग्ना 1923.के टिपर 35.36 लाख से 36.36 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके शानदार स्पेक्स और फीचर्स के कारण यह कीमत ग्राहकों के लिए नहीं अखरती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top