Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
9 नवंबर 2022

अक्टूबर 2022 में थ्री व्हीलर सेगमेंट में 66,763 इकाइयों की कुल बिक्री

By News Date 09 Nov 2022

अक्टूबर 2022 में थ्री व्हीलर सेगमेंट में 66,763 इकाइयों की कुल बिक्री

फाड़ा सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 - थ्री व्हीलर्स की कुल बाजार 100% हिस्सेदारी

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की ओर से ऑटो सेक्टर के तहत अक्टूबर 2022 की थ्री व्हीलर्स सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। अक्टूबर 2022 में ईवी सहित 66,773 इकाइयां 3 व्हीलर्स विक्रय किए गए जबकि अक्टूबर 2021 में थ्री व्हीलर्स की 40,251 इकाइयां बेची गईं। इस तरह एक साल में थ्री व्हीलर्स की बिक्री मेंं 26,512 इकाइयों की वृद्धि हुई है। इससे थ्री व्हीलर्स की कुल बाजार  100% हिस्सेदारी। कम लागत, किफायती कीमत और अंतिम मील डिलीवरी में सबसे उपयुक्त वाहन होने के कारण  इनकी मांग लगातार बनी हुई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत के प्रमुख थ्री व्हीलर्स निर्माताओं की अक्टूबर 2022 की तुलनात्मक रिपोर्ट के आधार पर इनकी बिक्री की पूरी जानकारी दी जा रही है। 

बजाज ऑटो बना मार्केट लीडर

अक्टूबर 2022 में एक बार फिर बजाज ऑटो ने थ्री व्हीलर्स सेल में बाजी मार ली है। नंबर एक पर रही इस ऑटो निर्माता ने अक्टूबर 2022 में 23,808 इकाइयां बेचीं जबकि अक्टूबर 2021 में इसने 14,905 इकाइयों की बिक्री की थी।  इससे बजाज ऑटो की अक्टूबर 2022 में 36 प्रतिशत एवं अक्टूबर 2021 में 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बढ़ी।  

पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. रहा दूसरे नंबर पर 

अक्टूबर 2022 में पियाजियो ने 4863 थ्री व्हीलर विक्रय किए जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं अक्टूबर 2021 में इस कंपनी ने 4287 थ्री व्हीलर इकाइयां बेची। इससे बाजार हिस्सेदारी 10.65 प्रतिशत बढ़ी। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार यह थ्री व्हीलर निर्माता अक्टूबर 2022 में दूसरे नंबर पर रहा है।

वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लि.

फैडा रिपोर्ट के अनुसार वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अक्टूबर 2022 में 3,151 थ्री व्हीलर का विक्रय किया। इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 5 प्रतिशत बढ़ी  वहीं एक साल पहले इसी समान अवधि में इसकी 1746 थ्री व्हीलर इकाइयां सेल हुईं। बाजार हिस्सेदारी 4.34 प्रतिशत रही। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रा. लि.

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 2393 इकाइयो की बिक्री की इससे बाजार हिस्सेदारी में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसकी 1285 इकाइयां सेल हुईं। इससे 3.19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बढ़ी। 

सायरा इलेक्ट्रिक 

सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 1904 थ्री व्हीलर इकाइयों की सेल की जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 3 प्रतिशत बढ़ी वहीं अक्टूबर 2021 में इसने 878 इकाइयों की बिक्री कर बाजार में 2.18 प्रतिशत की हिस्सेदारी बढ़ाई। 

अतुल ऑटो प्रा. लि. 

फाडा की थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अतुल ऑटो प्रा. लि. ने अक्टूबर 2022 में 1570 इकाइयों की सेल की वहीं इसकी बाजार हिस्सेदारी 2 प्रतिशत की रही। अक्टूबर 2021 में इसने 1401 इकाइयों की बिक्री कर 3.48 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई। 

इनकी बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर 2022 में 2 प्रतिशत रही  

फाडा की सेल्स रिपोर्ट के तहत पांच थ्री व्हीलर कंपनियां ऐसी है जिनके बिक्री डाटा के अनुसार अक्टूबर 2022 और 2021 में बाजार हिस्सेदारी 2 प्रतिशत ही बढ़ सकी। इसी तरह देहली इलेक्ट्रिक ऑटो प्रा.लि.कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 1521 इकाइयां थ्री व्हीलर बेचे। इससे बाजार हिस्सेदारी 2 प्रतिशत रही। वहीं अक्टूबर 2021 में इसने 738 इकाइयां विक्रय की थी। वहीं चैम्पियन पॉली प्लास्ट लि. ने अक्टूबर 2022 में 1295 इकाइयां सेल कर 2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी ली जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसने 805 इकाइयां सेल कर 2 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया। मिन मेट्रो ईवी प्रा.लि. ने अक्टूबर 2022 में 1197, टीवीएस मोटर्स ने 1160  इकाइयों की बिक्री अक्टूबर 2022 में की। इससे इनकी बाजार हिस्सेदारी में समान रूप से 2 प्रतिशत की वृद्धि। अक्टूबर 2021 में इनकी बिक्री में गिरावट आने से चैम्पियन पॉली प्लास्ट को छोड़ कर 2 प्रतिशत से भी कम मार्केट शेयर बढ़ पाए। 

इन कंपनियों की  1 प्रतिशत  ही  बाजार हिस्सेदारी बढ़ी

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स एंड डीलर एसोसिएशन की थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2022 के अनुसार कई थ्री व्हीलर कंपनियों की कम सेल होने से बाजार हिस्सेदारी भी 1 प्रतिशत तक ही बढ़ सकी। इनमें यूनिक्यू इंटरनेशनल ने अक्टूबर 2022 में 790 इकाइयां सेल की जबकि एक साल पहले इसने अक्टूबर में  452 इकाइयां बेची थीं। वहीं  जेएस ऑटो प्रा. लि. ने अक्टूबर 2022 में 728, टेरा मोटर्स ने 717, एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने 684, एस.के. एस. ट्रेड इंडिया प्रा. लि. ने 675 थ्री व्हीलर इकाइयों की सेल 1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। 

अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माताओं की बिक्री पर एक नजर 

फाडा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार यदि प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माताओं के अलावा अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनियों की बिक्री पर नजर डालें तो अक्टूबर 2022 में इनकी कुल बिक्री 18,741 इकाइयां थी। इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 28 प्रतिशत बढ़ी जबकि 2021 में इसने 10,242 इकाइयां विक्रय कर 25.45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top