Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
16 अप्रैल 2022

वित्त वर्ष 2022 में कुल वाहन बिक्री में 7.21 प्रतिशत की वृद्धि

By News Date 16 Apr 2022

वित्त वर्ष 2022 में कुल वाहन बिक्री में 7.21 प्रतिशत की वृद्धि

कमर्शियल वाहन और थ्री-व्हीलर बिक्री में क्रमश: 45.13 और 50.32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में यदि वित्त वर्ष 2022 में कुुल वाहन बिक्री की बात करें तो यह वर्ष अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियों के लिए खासा उत्साहजनक रहा। इस दौरान कुल वाहन बिक्री में 7.21 प्रतिशत  का इजाफा हुआ जिससे बिक्री बढ़ कर 163,75,799 इकाई हो गई। इसके अलावा वित्त  वर्ष 2022 के मार्च माह में पिछले वर्ष  के इसी महीने की तुलना में वाहनों की खुदरा बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़़ोंं के साथ पूरी जानकारी दी जा रही है। 

वाहनों की श्रेणीवार बिक्री के आंकड़ों पर एक नजर 

यहां आपको बता दें कि विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2022 के मार्च माह और इससे पहले के वर्ष के इसी माह में कमोबेश तरीके से उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। मार्च 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 लाख 57 हजार 681 रही जबकि इससे पूर्व  मार्च 2021 में यह बिक्री 12 लाख, 6,191 यूनिट थी। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री में 2021 की तुलना में 2022 में 26.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी तरह यात्री वाहनों की बिक्री में तुलनात्मक रूप से 4.87 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च 2021 में इन वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 2,85,240  इकाइयों का था जो मार्च 2022 में घट कर 2,71,358 इकाइयां रह गया। 

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में रही वृद्धि 

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी वाहन बिक्री रिपोर्ट के जारी आंकड़ों के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में मार्च 2021 की तुलना में 14.91 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बता दें मार्च 2022 में इन वाहनों की बिक्री 77,938 इकाइयों की रही जबकि मार्च 2021 में यह 67 हजार 828 इकाइयोंं की  थी।

मार्च 2022 में कुल वाहन बिक्री में रही गिरावट  

एक तरफ वित्त वर्ष 2022 में वित्त वर्ष 2021 की तुलना में कुल वाहन बिक्री में वृद्धि का दौर रहा जबकि वित्त वर्ष 2022 के मार्च माह में कुल वाहन बिक्री कम हुई। इसमें 29.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2022 में कुल वाहन बिक्री 16,19,181 इकाई की रही जबकि मार्च 2021 में यह बिक्री 16,66,996 इकाइयों तक पहुंच गई थी। उधर ट्रैक्टर की बिक्री मार्च 2021 में 69,602 इकाई थी जो 8.16 प्रतिशत घट कर मार्च 2022 में 63,920 यूनिट रह गई। 

वित्त वर्ष 2022 में खुदरा वाहन बिक्री के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इनके अनुसार इस वित्त वर्ष में कुल वाहन खुदरा बिक्री 7.21 प्रतिशत बढ़ कर 1,63,75, 799 इकाई हो गई। कुल मिला कर देखा जाए तो ट्रैक्टर खंड को छोड़ कर अन्य सभी खंडों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में यात्री वाहनों की बिक्री में 14.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री में 3.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सीवी और थ्री व्हीलर की बिक्री में भी इजाफा रहा। 

सेमीकंडेक्टर की कमी से घटी पैसेंजर वाहनों की सेल 

यहां बता दें मार्च 2022 में मार्च 2021 के मुकाबले फेडा के आंकड़ों के अनुसार कुल वाहन बिक्री में गिरावट आई। वहीं सियाम ने हाल ही जारी की गई एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मार्च 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन वाहनों की बिक्री मार्च 2021 में 2, 90, 939 इकाइयां रही वहीं इसी समान अवधि में 2022 में यह बिक्री घट कर 2,79,501 यूनिट्स रह गई। सियाम के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 21 प्रतिशत घट गई। मार्च 2021 में यह बिक्री 14, 96,806 यूनिट थी जो मार्च 2022 में 11,84, 210 इकाइयां रह गई। 

तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी 

सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ कर 2, 60, 995 यूनिट पर पहुंच गई जो कि वर्ष 2021 में 2,19, 446 इकाई रही थी। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष वर्ष 2021 में 5, 68,559 इकाइयां थी जो वर्ष 2022 में बढ़ कर 7,16, 566 इकाइयों पर पहुंंच गई। इन वाहनों की बिक्री के आंकड़ों को लेकर सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा है कि बीता साल उद्योग के लिए बड़ी चुनौतियां वाला रहा है। पैसेंजर वाहनों की सेल में आई कमी के पीछे भारतीय उद्योगों के सामने कई चुनौतियोंं के साथ ही सेमिकंडक्टर का अभाव भी एक प्रमुख कारण रहा है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks