चालू वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर कार्गो व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश की योजना
दोपहिया और तिपहिया व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग कंपनी टीवीएस मोटर अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में प्रमुख प्लेयर बनना चाहती है। टीवीएस ने अभी हाल ही (20 जनवरी 2025) में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में कदम रखते हुए पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर “किंग ईवी मैक्स” को लांच किया है। अब कंपनी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर कार्गो व्हीकल सेगमेंट में नया वाहन लांच कर दिया जाएगा। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में कंपनी की प्लानिंग के बारे में जानते हैं।
टीवीएस इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर कार्गो सेगमेंट : मार्च 2025 से पहले लांच होगा ईवी
टीवीएस मोटर के बिजनेस हेड, कमर्शियल मोबिलिटी, रजत गुप्ता ने कहा, "हमने पैसेंजर सेगमेंट में कोलकाता के साथ-साथ यूपी, बिहार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। अब कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश करना है।" गुप्ता के इस बयान के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि 31 मार्च 2025 से पहले यह वाहन लांच हो जाएगा।
तिपहिया वाहन सेगमेंट में इलेक्ट्रिक बन रहा लोकप्रिय
भारत में अभी डीजल, सीएनजी, एलपीजी आदि वेरिएंट में तिपहिया वाहन बिक रहे हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ने सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। तिपहिया वाहन सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। गुप्ता ने कहा, "थ्री व्हीलर अलटरनेटर फ्यूल सेगमेंट (सीएनजी, एलपीजी और इलेक्ट्रिक) में टीवीएस की बाजार हिस्सेदारी इस समय दस प्रतिशत है और बढ़ रही है।" उन्होंने कहा कि कंपनी तमिलनाडु के होसुर संयंत्र में तिपहिया वाहन बनाती है, जिसकी क्षमता 5,000 प्रति माह है और यह "स्केलेबल" है। उन्होंने कहा कि कंपनी कोरिया से बैटरी के सेल आयात करती है और इनका निर्माण एक भारतीय भागीदार द्वारा किया जाता है।
2025 में टीवीएस के प्रमुख इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन
टीवीएस मोटर में 3-व्हीलर मॉडल की एक उपयोगी और बजट फ्रेंडली रेंज है। अभी टीवीएस बाय फ्यूल में 2, सीएनजी, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक में 1-1 वाहन बाजार में बेच रही है। इन थ्री व्हीलर व्हीकल की कीमत 1.80 लाख रुपए से शुरू होकर 3 लाख रुपए तक है। कार्गो सेगमेंट में केवल एक बाय फ्यूल वाहन टीवीएस किंग कार्गो उपलब्ध है। शेष पैसेंजर वाहन है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर कार्गो व्हीकल सेगमेंट में एंट्री की योजना बनाई है। टीवीएस इलेक्ट्रिक वाहन 2025 की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
मॉडल का नाम |
फ्यूल टाइप |
जीबीडब्ल्यू |
कीमत |
टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा |
सीएनजी |
730 किलोग्राम |
₹ 2.42 - ₹ 2.71 लाख* |
टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स ऑटो रिक्शा |
बाय फ्यूल |
N/A |
₹ 1.80 - ₹ 2.25 लाख* |
टीवीएस किंग कार्गो 3 व्हीलर |
बाय फ्यूल |
864 किलोग्राम |
₹ 2.45 - ₹ 2.69 लाख* |
टीवीएस किंग ईवी मैक्स ऑटो रिक्शा |
इलेक्ट्रिक |
N/A |
₹ 2.95 - ₹ 3.00 लाख* |
टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स प्लस ऑटो रिक्शा |
पेट्रोल |
N/A |
₹ 2.30 - ₹ 2.58 लाख* |
अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते है तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यह ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT