वीई कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : आयशर सीवी की बिक्री में 0.28 प्रतिशत की कमी
वोल्वो ट्रक्स और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) ने दिसंबर 2024 की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। वीईसीवी ने वाणिज्यिक वाहन (CV) की कुल बिक्री में 0.55% की वृद्धि दर्ज की। दिसंबर 2024 में घरेलू और निर्यात बाजार में वीईसीवी ने कुल 6,426 यूनिट की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में यह 6,391 यूनिट थी। आइए, वीई कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 का विश्लेषण करें।
दिसंबर 2024 में आयशर कमर्शियल वाहन की बिक्री
वीईसीवी के पोर्टफोलियो के प्रमुख कंपोनेंट, आयशर कमर्शियल वाहनों ने दिसंबर 2024 में 6137 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। जबकि दिसंबर 2023 में 6154 यूनिट्स की बेची गई थी। इसी प्रकार यहां 0.28 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आयशर ने दिसंबर 2024 में एलडी (LD) और एलएमडी (LMD) ट्रकों की बिक्री में 5.87 प्रतिशत की कमी देखी है जबकि हैवी ड्यूटी ट्रकों की बिक्री में 2.35 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।
वोल्वो आयशर कॅमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024
सेगमेंट |
दिसंबर 2024 | दिसंबर 2023 | ग्रोथ % |
कुल आयशर सीवी सेल्स |
6,137 | 6,154 | -0.28% |
एलडी ट्रक और एलएमडी (3.5-18.5T) |
3,641 | 3,868 | -5.87% |
हैवी ड्यूटी (>18.5T) |
2,137 | 2,088 | 2.35% |
कुल डोमेस्टिक |
5,778 | 5,956 | -2.99% |
एक्सपोर्ट आयशर |
|||
लो एंड मीडियम ड्यूटी |
319 | 164 | 94.51% |
हैवी ड्यूटी |
40 | 34 | 17.65% |
कुल एक्सपोर्ट |
359 | 198 | 81.31% |
कुल वोल्वो सेल्स |
289 | 237 | 21.94% |
कुल वीईसीवी |
6426 | 6391 | 0.55% |
आयशर की घरेलू बिक्री में 2.99 प्रतिशत की गिरावट
दिसंबर 2024 में आयशर की घरेलू बिक्री में 2.99 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वाहन निर्माता ने 5778 यूनिट्स की बिक्री की जो दिसंबर 2023 की 5956 यूनिट्स की तुलना में कम है।
एलडी ट्रक और एलएमडी ट्रक (3.5-18.5 टन)
इस सेगमेंट में बिक्री का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आयशर ने दिसंबर 2024 में 5.87 प्रतिशत की कमी के साथ 3641 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में 3868 यूनिट़्स बेची गई थी।
हैवी ड्यूटी (>18.5 टन)
दिसंबर 2024 में हैवी-ड्यूटी सेगमेंट में ब्रांड का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 2.35 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 2137 यूनिट्स बेची गई है जबकि दिसंबर 2023 में 2088 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
निर्यात में 81.31 प्रतिशत की शानदार वृद्धि
दिसंबर 2024 में निर्यात बिक्री में आयशर ट्रक ने 81.32 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। इस दौरान कुल 359 यूनिट्स बेची गई है जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 198 यूनिट था।
निर्यात बिक्री में एलएमडी सेगमेंट की हिस्सेदारी में 94.51% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इस सेगमेंट ने दिसंबर 2024 में 319 सीवी इकाइयों की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 164 सीवी इकाइयों का था।
इसी तरह, एचडी या हैवी ड्यूटी सेगमेंट में भी सकारात्मक रुझान देखा गया है। दिसंबर 2024 में, इस सेगमेंट में 40 यूनिट बेची गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 34 यूनिट बेची गई थीं, जिससे 17.65% की ग्रोथ दर्ज की गई है।
वोल्वो ट्रक की बिक्री में 21.94 प्रतिशत की ग्रोथ
वोल्वो ट्रक्स ने 21.94% की वृद्धि दर्ज की, दिसंबर 2024 में 289 इकाइयों की बिक्री की, जो दिसंबर 2023 में 237 यूनिट्स से अधिक है।
कुल मिलाकर, वोल्वो और आयशर के संयुक्त उद्यम वीईसीवी (VECV) ने दिसंबर 2024 में 6,426 कमर्शियल वाहन बेचे हैं जो 0.55% की मामूली ग्रोथ दर्शाती है।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT