Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
5 सितंबर 2022

वीईसीसी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 10. 38 प्रतिशत की गिरावट

By News Date 05 Sep 2022

वीईसीसी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 10. 38 प्रतिशत की गिरावट

अगस्त 2022 में वोल्वो आयशर ट्रक की बिक्री में 10.38 प्रतिशत की कमी 

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (VECC) ने अगस्त 2022 के ट्रक बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। सेल्स डेटा के अनुसार कंपनी को अगस्त 2022 में कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 10.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वीईसीसी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 4092 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल इसी महीने में 4566 वाणिज्यिक वाहन बेचे गए थे। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीसी) की अगस्त 2022 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 

वीईसीसी हैवी ड्यूटी ट्रकों की बिक्री में 38 प्रतिशत की वृद्धि 

कंपनी को अगस्त 2022 के दौरान सिर्फ हैवी ड्यूटी ट्रकों की बिक्री से ही फायदा हुआ है। इसमें कंपनी ने 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि वोल्वो भारत में आयशर मोटर्स के साथ साझेदारी के साथ वाणिज्यिक वाहन उत्पादों का निर्माण करती है। 

वीईसीसी कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2022 : घरेलू बाजार में मामूली वृद्धि

वीईसीसी ने घरेलू बाजार में मामूली बढ़त हासिल की है। वीईसीसी ने अगस्त 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 3715 वाणिज्यक वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 3674 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार घरेलू बाजार में 1.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने घरेलू बाजार में हैवी ड्यूटी व्हीकल सेगमेंट में 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कपंनी ने इस महीने 1045 हैवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 755 हैवी ड्यूटी कमर्शियल वाहन बेचे गए थे। वहीं कंपनी को लाइट मीडियम ड्यूटी (LMD)3.5 टन से 15 टन श्रेणी वाले वाहनों की बिक्री में 8.58 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2022 में एलएमडी श्रेणी में कुल 2670 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 2919 वाहन बेचे गए थे।

वीईसीसी ने निर्यात बाजार में भी कम वाहन बेचे

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (VECC) ने अगस्त 2022 के दौरान निर्यात बाजार में कम वाहन बेचे हैं। कंपनी को आयशर वाहनों की एलएमडी श्रेणी में 62.60 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 223 एलएमडी वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 597 वाहन बेचे गए थे। इसी प्रकार कंपनी को आयशर हैवी ड्यूटी वाहनों की बिक्री में भी गिरावट का सामना करना पड़ा है। अगस्त 2022 के दौरान कुल 44 हैवी ड्यूटी वाहन बेचे गए थे जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 169 हैवी ड्यूटी वाहन बेचे गए हैं। इस प्रकार हैवी ड्यूटी वाहनों की बिक्री में 74 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। अगर आयशर कमर्शियल वाहनों के कुल निर्यात की बात करें तो कंपनी को अगस्त 2022 के दौरान 65.30 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने वर्तमान अवधि में एलएमडी और हैवी ड्यूटी श्रेणी में कुल 267 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कुल 766 वाहन बेचे गए थे। वहीं वोल्वो कमर्शियल वाहनों के निर्यात में भी 12.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त 2022 के दौरान वोल्वो ने कुल 110 वाहन निर्यात बाजार में बेचे थे जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कुल 126 वाहन बेचे गए थे। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks