सबसे ज्यादा 115.50% वोल्वो सेल के साथ कुल 5,471इकाइयों की बिक्री
भारत के प्रमुख सीवी निर्माताओं में वीईसीवी का प्रमुख स्थान है। यह आयशर मोटर्स का ही संयुक्त उद्यम है जिसका पूरा नाम वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल है। इसकी अगस्त 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार vecv ने अगस्त 2023 में सभी प्रकार के वाहनों की कुल 5471 इकाइयों की बिक्री दर्ज की वहीं इस समान अवधि में वोल्वो की बिक्री में 115.50 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई। वीईसीवी ने अगस्त 2023 में 33.70 प्रतिशत अधिक इकाइयों की बढ़ोतरी हासिल की वहीं निर्यात में गत अगस्त 2022 के मुकाबले इस वर्ष अगस्त माह में 13.40 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। यहां ट्रक जंक्शन पर वीईसीवी की अगस्त 2023 की सेल्स रिपोर्ट पर आधारित यह आर्टिकल पेश किया जा रहा है।
वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 | |||
सेगमेंट | अगस्त 2023 | अगस्त 2022 | ग्रोथ% |
कुल आयशर सीवी सेल्स | 5234 | 3982 | 31.40% |
एलडी ट्रक्स एंड एलएमडी (3.5-18.5T) | 3463 | 2670 | 29.7%% |
हैवी ड्यूटी (>18.5T) | 1540 | 1045 | 47.4%% |
कुल घरेलू बिक्री | 5,003 | 3,715 | 34.67% |
निर्यात आयशर | |||
लो एंड मीडियम ड्यूटी | 168 | 223 | -24.70% |
हैवी ड्यूटी | 63 | 44 | 43.20% |
कुल निर्यात | 231 | 267 | -13.40% |
कुल वोल्वो सेल्स | 237 | 110 | 115.50% |
कुल वीईसीवी | 5471 | 4092 | 33.70% |
कुल आयशर ट्रक सेल:- वीईसीवी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 में आयशर ट्रकों की बिक्री का आंकड़ा 5,234 इकाइयां रहा जो कि अगस्त 2022 में 3,982 इकाइयां था। इसमें कुल 31.40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
3.5 से 15 टन के एलएमडी ट्रक 29.7 प्रतिशत ज्यादा बिके
अगस्त 2023 में 3.5 टन से लेकर 15 टन जीवीडब्ल्यू क्षमता के ट्रकों की कुल बिक्री 3463 इकाइयां रही, जबकि अगस्त 2022 में यह बिक्री 2670 इकाइयां थी। इस तरह से इसमें 29.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
एचडी वाहन बिक्री 47.4 प्रतिशत बढ़ी
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार हैवी ड्यूटी वाहनों की कुल बिक्री अगस्त 2023 में 47.4 प्रतिशत बढ़ी। यह बिक्री अगस्त 2022 में 1,045 इकाइयां थी जो अगस्त 2023 में 1,540 इकाइयों तक पहुंच गई।
कुल घरेलू बिक्री में हुआ इजाफा
Vecv सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 में 5003 इकाइयों की सेल हुई जो अगस्त 2022 में हुई 3,715 इकाइयों मुकाबले 34.67 प्रतिशत ज्यादा है। इस तरह से घरेलू बिक्री में भी जोरदार इजाफा हुआ है।
निर्यात व्यापार में गिरावट
वीईसीवी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 में आयशर ट्रकों की घरेलू बिक्री में जहां एक ओर अच्छी ग्रोथ मिली है। वहीं निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। इसके अंतर्गत लो एंड मीडियम ड्यूटी वाले ट्रकों की बिक्री में अगस्त 2023 में -24.70 प्रतिशत की गिरावट आई। इन वाहनों की बिक्री अगस्त 2022 में 223 इकाइयां थी जो घट कर अगस्त 2023 में 168 ही रह गई। उधर हैवी ड्यूटी वाहनों का निर्यात अवश्य बढ़ा है जो गत वर्ष 2022 की 44 इकाइयों की तुलना में इस बार 63 इकाइयां हो गया। वैसे कुल निर्यात में 13.40 प्रतिशत की कमी आई है। अगस्त 2022 में 267 वीईसीवी ट्रकों का निर्यात किया गया है वहीं अगस्त 2023 में यह निर्यात घट कर 231 इकाइयां रह गया। उधर वोल्वो ट्रकों की बिक्री में जोरदार इजाफा देखने को मिला जो 115.50 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल वीईसीवी बिक्री अगस्त 2023 में 5471 इकाइयां रही जो अगस्त 2022 में 4,092 इकाइयां थी। इसमें 31.70 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT