आयशर मोटर्स ने अप्रैल में 4601 सीवी की घरेलू बिक्री के साथ दर्ज की 21.20% की वृद्धि
भारत की प्रमुख सीवी निर्माता ब्रांड वीईसीवी (वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल) ने अप्रैल 2023 की कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में आयशर मोटर्स ने अप्रैल 2023 के तहत कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री में 8.94 प्रतिशत की वृद्धि अर्जित की हैं। वहीं हैवी ड्यूटी सेगमेंट के वाहनों की घरेलू बिक्री में 27.60 प्रतिशत और लाइट एंड मीडियम सेगमेंट की घरेलू सीवी बिक्री में 18.10 फीसदी की बढ़त हासिल की है। वहीं वोल्वो की सेल्स में वृद्धि देखने को मिली है। कुल मिलाकर वीईसीवी की कुल बिक्री में भी अच्छा इजाफा देखने को मिला है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको वीईसीवी की सेल्स रिपोर्ट का पूरा खुलासा किया जा रहा है जो इस प्रकार है-:
वोल्वो आयशर सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023
Segment | April 2023 | April 2022 | % Growth |
Total Eicher CV Sales | 4751 | 4361 | 8.94% |
LMD (3.5-15T) | 3011 | 2550 | 18.10% |
Heavy Duty | 1590 | 1246 | 27.60% |
Total Domestic | 4601 | 3796 | 21.20% |
Low & Medium Duty | 132 | 345 | -61.70% |
Heavy Duty | 18 | 220 | -91.80% |
Total Export | 150 | 565 | -73.45% |
Total Volvo Sales | 168 | 109 | 54.10% |
Total VECV | 4919 | 4470 | 10.04% |
आयशर की घरेलू सीवी सेल्स में हुई वृद्धि
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2023 में आयशर मोटर्स ने सीवी की घरेलू बिक्री में 8.94% की ग्रोथ दर्ज करते हुए 4751 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये संख्या 4361 इकाइयां रहीं थी। LMD (3.5-15T) यानी लाइट एवं मीडियम सेगमेंट के 3.7 टन से लेकर 15 टन के वाहनों की घरेलू बिक्री में 18.10% की वृद्धि दर्ज करते हुए 3011 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2022 में कंपनी ने इस सेगमेंट में अपने 2550 यूनिट्स ही बेच पाई थी। इसके अलावा आयशर मोटर्स ने हैवी ड्यूटी सेगमेंट के व्हीकल्स की घरेलू बिक्री में 27.60% की बढ़त हासिल की है और इस महीने 1590 यूनिट्स बेचे है। जबकि पिछले साल अप्रैल 2022 में कंपनी इस सेगमेंट के 1246 यूनिट्स ही भारत में बेच पाई थी।
आयशर की निर्यात बिक्री में आई कमी
आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स को कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में भारी झटका लगा है। अप्रैल 2023 में कंपनी को कुल निर्यात बिक्री में 73.45% की भारी गिरावट का सामना किया है और विदेशों में केवल 150 वाहनों को ही बेचा है। जबकि पिछले साल इसी महीने में 565 यूनिट्स को भारत से बाहर बेचा गया था। वहीं इस साल अप्रैल में लॉ एंड मीडियम सेगमेंट की निर्यात बिक्री में कंपनी ने 61.70% की कमी के साथ 132 वाहनों को बेचा है। जबकि अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट के 345 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा गया था। इसके अलावा आयशर मोटर्स ने अप्रैल 2023 में हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 91.80% की भारी गिरावट का सामना करते हुए 18 वाहनों को विदेशों में बेचा है। जबकि अप्रैल 2022 में हैवी ड्यूटी सेगमेंट के 220 सीवी को विदेशों में निर्यात किया गया था।
वोल्वो सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023
रिपोर्ट के अनुसार, वोल्वो मोटर्स ने अप्रैल माह में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 54.10% की बढ़त को हासिल किया है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में अपने 168 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 109 कमर्शियल वाहनों को वोल्वो ने बेचा था।
अप्रैल 2023 वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स
वीईसीवी की अप्रैल 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर को कुल बिक्री में 10.04% की वृद्धि हासिल हुई है। इस ज्वाइंट वेंचर ने अप्रैल में 4919 कमर्शियल वाहनों को बेचा था, जबकि पिछले साल इसी महीने 4470 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT