वीई कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : आयशर ब्रांड की 6128 और वोल्वो ब्रांड की 167 यूनिट बेची
वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड ने जनवरी 2025 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। ब्रांड ने इस अवधि के दौरान कमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) की बिक्री में 18.17% की ग्रोथ दर्ज की। जनवरी 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में वीईसीवी (VECV) ने कुल 6,295 यूनिट्स बेची थी जबकि जनवरी 2024 में यह 5,327 यूनिट्स थी। जनवरी 2025 की बिक्री में आयशर ब्रांड की 6128 यूनिट और वोल्वो ब्रांड की 167 यूनिट शामिल है।
घरेलू बाजार में 19.14 प्रतिशत की ग्रोथ
जनवरी 2025 में, आयशर ट्रक्स ने जनवरी 2024 की तुलना में कुल कमर्शियल व्हीकल सेल में 19.71% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने घरेलू बिक्री में 19.14% की वृद्धि हासिल की है, जिसमें 5,794 यूनिट्स बेची गई है जो पिछले साल इसी महीने में 4,863 यूनिट्स थीं।
वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025
सेगमेंट |
जनवरी 2025 |
जनवरी 2024 |
ग्रोथ % |
कुल आयशर सीवी सेल्स |
6,128 |
5,119 |
19.71% |
एलडी ट्रक और एलएमडी (3.5-18.5T) |
3,787 |
3,211 |
17.94% |
हैवी ड्यूटी (>18.5T) |
2,007 |
1,652 |
21.50% |
कुल डोमेस्टिक |
5,794 |
4,863 |
19.14% |
एक्सपोर्ट आयशर |
|||
लो एंड मीडियम ड्यूटी |
290 |
242 |
19.83% |
हैवी ड्यूटी |
44 |
14 |
214.30% |
कुल एक्सपोर्ट |
334 |
256 |
30.47% |
कुल वोल्वो सेल्स |
167 |
208 |
-19.71% |
कुल वीईसीवी |
6295 |
5327 |
18.17% |
एलडी ट्रक और एलएमडी ट्रक (3.5-18.5 टन)
एलडी ट्रक्स और एलएमडी (3.5-18.5 टन) सेगमेंट ने जनवरी 2025 में 3,787 कमर्शियल वाहनों की बिक्री दर्ज की है जबकि जबकि जनवरी 2024 में 3,211 सीवी बेचे गए थे। इसके परिणामस्वरूप बिक्री में 17.94% की वृद्धि हुई।
हैवी ड्यूटी (>18.5 टन)
हैवी ड्यूटी (>18.5 टन) सेगमेंट में 21.50% की वृद्धि हुई। इस सेगमेंट में जनवरी 2025 में 2,007 यूनिट बेची गई, जबकि जनवरी 2024 में 1,652 यूनिट बिकी थी।
निर्यात बाजार में 30.47% की शानदार वृद्धि
जनवरी 2025 की अवधि में आयशर ट्रक की निर्यात बिक्री में 30.47% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है, जनवरी 2024 में 256 यूनिट्स की तुलना में 334 सीवी इकाइयां बेची गईं है। इसमें एलएमडी सेगमेंट की 290 और एचडी सेगमेंट की 44 यूनिट शामिल है।
एलएमडी सेगमेंट में 19.83 % की वृद्धि देखी गई। इस सेगमेंट ने जनवरी 2025 में 290 सीवी इकाइयों की बिक्री की, जबकि जनवरी 2024 में 242 सीवी इकाइयों की बिक्री हुई थी।
इसी तरह, एचडी या हैवी ड्यूटी ट्रकों निर्यात खंड में भी 214.30% की ग्रोथ दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में, इस सेगमेंट ने 44 यूनिट बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 14 यूनिट बेचे गए थे।
वोल्वो ट्रक की बिक्री में गिरावट
वोल्वो ट्रक ने 19.71% की गिरावट दर्ज की , जनवरी 2025 में 167 यूनिट्स बेची गई, जो जनवरी 2024 में 208 इकाइयों से कम है।
कुल मिलाकर, वोल्वो और आयशर के संयुक्त उद्यम VECV ने जनवरी 2025 में 6,295 सीवी की बिक्री से 18.17% की वृद्धि दर्ज की है।
अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं। ट्रक उद्योग से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अवगत रहने के लिए ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT