जून 2023 में भारत में VECV ने 4681 कमर्शियल वाहन बेचे
भारत में कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में वोल्वो और आयशर के संयुक्त उद्यम वीईसीवी ने जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बिक्री रिपोर्ट में वीईसीवी ने बेहतर परिणाम हासिल करते हुए जून 2023 में 1.30 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ कुल 4,998 वाहनों की बिक्री की है। इसके अलावा जून 2023 में भारत में आयशर ट्रक की बिक्री 4,681 इकाइयां रही जबकि वर्ष 2022 के इसी माह में यह बिक्री 4323 यूनिट थी। इस तरह से इस बिक्री में 8.28 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में वीईसीवी की जून 2023 की यह सेल्स रिपोर्ट सभी आंकड़ों सहित पेश की जा रही है |
वीईसीवी सेल्स रिपोर्ट जून 2023 : एक नजर
सेगमेंट | जून 2023 | जून 2022 | % ग्रोथ |
आयशर सीवी की कुल बिक्री | 4810 | 4812 | -0.04% |
लाइट & मीडियम (3.5-15T) | 3017 | 2954 | 2.10% |
हैवी ड्यूटी | 1664 | 1369 | 21.50% |
कुल घरेलू बिक्री | 4681 | 4323 | 8.28% |
आयशर का निर्यात | |||
लाइट & मीडियम ड्यूटी | 113 | 222 | -49.10% |
हैवी ड्यूटी | 16 | 267 | -94.00% |
कुल निर्यात | 129 | 489 | -73.61% |
कुल वोल्वो बिक्री | 188 | 122 | 54.10% |
लाइट और मीडियम ड्यूटी ट्रकों की बिक्री में वृद्धि
वीईसीवी की सेल्स रिपोर्ट जून 2023 के अनुसार आयशर के 3.5 टन से 15 टन तक के लाइट ड्यूटी और मीडियम ड्यूटी वाले ट्रकों की बिक्री में 2.10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इस अवधि में इन ट्रकों की बिक्री 3017 इकाइयों तक पहुंची जो गत वर्ष 2022 के जून महीने में 2954 इकाइयां थी। इससे जो ग्रोथ मिली वह कंपनी के लिए आगे भी उम्मीदों से भरी है।
आयशर कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में गिरावट
वीईसीवी की सेल्स रिपोर्ट जून 2023 में यह भी दर्शाया गया है कि आयशर की कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री में जून 2023 और जून 2022 के एक साल के अंतराल में 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। जून 2023 में आयशर के कुल वाहनों की बिक्री 4810 इकाइयां रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह बिक्री 4812 इकाइयां थी।
एचसीवी वाहनों की बिक्री में 21.50 प्रतिशत की वृद्धि
वीईसीवी ब्रांड के हैवी ड्यूटी वाले कमर्शियल वाहनों की बिक्री जून 2023 में 1664 इकाइयों की हुई जो जून 2022 में 1369 इकाइयों तक था। इस सेल्स से 21.50 प्रतिशत की शानदार वृद्धि कंपनी को हासिल हुई है जो काफी उत्साहजनक है।
घरेलू बिक्री में 8.28 प्रतिशत ग्रोथ
वीईसीवी सेल्स रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री जून 2023 में 4681 इकाइयां रही जो जून 2022 में 4323 इकाइयों की हुई थी। इससे 8.28 प्रतिशत ग्रोथ हुई।
आयशर कमर्शियल वाहनों के निर्यात में आई कमी
वीईसीवी की सेल्स रिपोर्ट में आयशर सीवी के निर्यात आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें कमी आई है। जून 2023 में आयशर के LOW AND MEDIUM ट्रकों का निर्यात 113 यूनिट था जबकि एक साल पहले जून 2022 में 222 इकाइयां था। इसमें एक साल में -49.10 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी तरह हैवी ड्यूटी वाले ट्रकों का निर्यात भी -94.00 प्रतिशत तक घट गया। आयशर ट्रकों का कुल निर्यात जून 2023 में 129 इकाइयों का हुआ जो जून 2022 में 489 इकाइयां था। इससे निर्यात् में 73.61 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
कुल वोल्वो सेल 54.10 प्रतिशत बढ़ी
आयशर के संयुक्त उद्यम वोल्वो की कुल बिक्री जून 2023 में 188 इकाइयों तक पहुँच् गई जो जून 2022 में 122 इकाइयां थी। इससे कुल वोल्वो सेल 54.10 प्रतिशत बढ़ गई।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT