Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
सौरजेश कुमार
9 जुलाई 2024

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त ही क्यों चुनें? जानें 5 बड़ी वजह

By सौरजेश कुमार News Date 09 Jul 2024

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त ही क्यों चुनें? जानें 5 बड़ी वजह

जानें अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की खासियत, फीचर्स और कीमत

अशोक लेलैंड भारत में बेहतरीन कार्गो वाहनों का निर्माण करने वाली लोकप्रिय कंपनियों में से एक है जो खासकर लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (एलसीवी) के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त अपग्रेडेड 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंटर-कूल्ड इंज से लैस है जो अपने जबरदस्त प्रदर्शन और एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाला एलसीवी है, चाहे वह शहर की सड़कों या हाईवे पर नेविगेट करना हो। हर सड़क के लिए यह वाहन शानदार है। भारत में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की कीमत 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये के बीच है। इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप चुनने के 5 बड़े कारणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. जबरदस्त प्रदर्शन और एफिशिएंसी 

अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज के इस वाहन में पावरफुल इंजन प्रदान किया गया है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त इंजन की बात करें तो यह लीन एनओएक्स ट्रैप टेक्नोलॉजी बीएस-6 के साथ अपग्रेडेड 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह 80 एचपी का पावर प्रोड्यूस करता है और 190 एनएम का मजबूत टॉर्क प्रदान करता है। इसका मतलब है कि आपका ये वाहन सिटी रोड और हाईवे के लिए बेहद उपयुक्त हो जाता है।

वहीं यह वाहन काफी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट भी माना जाता है। इस मॉडल की कुछ खास विशेषताओं में से एक इसकी माइलेज भी है, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की माइलेज 13-15 किमी प्रति लीटर है। यह एफिशिएंसी इसके अत्याधुनिक इंजन और जबरदस्त तकनीक की वजह से प्राप्त हुई है। इसकी ऑपरेशनल कॉस्ट भी काफी कम है।

2. बेहतर भार क्षमता

अशोक लेलैंड का यह वाहन उच्च पेलोड वहन क्षमता से लैस है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1860 किलोग्राम है। जिससे आप ज्यादा माल की ढुलाई कर पाएंगे। इससे समय और ऑपरेटिंग खर्च में भी कमी आएगी। इसके अलावा इस वाहन की खासियत इसकी मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी भी है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त का मजबूत निर्माण इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है। इससे डाउनटाइम कम होने के साथ लगातार प्रदर्शन भी बेहतर होता है। 

3. आरामदायक और विशाल केबिन

यह वाहन एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है और इसमें बड़ा और आरामदायक केबिन दिया गया है। इसमें पर्याप्त लेगरूम मौजूद है। साथ इसमें एर्गोनोमिक सीटें भी प्रदान की गई हैं जो यात्रा में थकान को कम कर देती हैं। इसका केबिन भी स्टैंडर्ड सीटों, सीट बेल्ट और ड्राइवर कंफर्ट और सेफ्टी से लैस है। इसके अलावा इसमें एक अच्छी एडजस्टेबल चालक सीट भी प्रदान की गई है। यह वाहन सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त ड्राइवर कंफर्ट और ऑपरेटिंग क्षमता से लैस है।  

4. आफ्टर सेल सर्विस

अशोक लेलैंड की एक बड़ी खासियत इसकी आफ्टर सेल सर्विस है। अपने व्यापक सेवा नेटवर्क के साथ भारत में अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों को सेवा, रखरखाव और मरम्मत सेवाएं प्रदान करता है। जिससे डाउनटाइम की संभावना को कम करने और वाहन अपटाइम को बेहतर किया जा सकता है। बता दें कि इस वाहन की रखरखाव लागत भी कम है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त का कोई भी स्पेयर पार्ट्स किफायती कीमत पर आपको आसानी से मिल जाएंगे। 

5. विश्वसनीय ब्रांड

अशोक लेलैंड एक कंपनी, वाहन निर्माता और सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर भारत का बड़ा और विश्वसनीय ब्रांड है। अशोक लेलैंड ने अपनी क्वालिटी और विश्वसनीयता और ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में सीवी उद्योग में काफी बड़ी प्रसिद्धि हासिल की है। अशोक लेलैंड अपने ज्यादातर वाहनों पर लगभग 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की लंबी वारंटी प्रदान करती है। जिससे लोग आसानी से बिना किसी रुकावट इस कंपनी के वाहनों का उपयोग लंबे समय के लिए कर सकते हैं। अच्छा ब्रांड और आफ्टर सेल सर्विस होने की वजह से भी अशोक लेलैंड भारत में काफी लोकप्रिय हो पाया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top