जानिए वित्तवर्ष 2024-25 के पहले 11 महीनों में कुल कितने वाहन बिके
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर, 3 व्हीलर, पर्सनल व्हीकल, हैवी गुड्स व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और इलेक्ट्रिक बस की पहुंच हर राज्य व शहर तक हो चुकी है। अब भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को वित्त वर्ष 2025 के अंत तक 20 लाख यूनिट्स की बिक्री की खुशखबरी का इंतजार है। चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक) में अब तक भारतीय ईवी उद्योग ने कुल 1.76 मिलियन (17,60,715) यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है। हालांकि, 20 लाख यूनिट का लक्ष्य हासिल करने के लिए ईवी उद्योग को वित्त वर्ष 2025 के अंतिम महीने यानी मार्च 2025 में 2,39,285 यूनिट्स और बेचनी होगी। पिछले साल मार्च 2024 में सबसे अधिक 2,13,107 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और अब इंडस्ट्री को और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
कैलेंडर ईयर में भी 20 लाख यूनिट्स की बिक्री आंकड़े से चूके
देश की ईवी इंडस्ट्री कैलेंडर वर्ष 2024 में 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य पूरा नहीं पाई थी। मात्र 49,521 यूनिट्स की कमी रह गई थी। लेकिन 2025 में, भारत के ईवी उद्योग को उम्मीद है कि वह इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगा। वित्त वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में 17,60,715 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इंडस्ट्री का प्रदर्शन पिछले वर्ष से बेहतर रहा है। अब इस वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में, इसे रिकॉर्ड 2,39,285 यूनिट्स की बिक्री करनी है, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले लगभग 12% अधिक है।
अक्टूबर 2025 में बेचे गए सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के 11 महीनों के दौरान अक्टूबर 2024 में 56 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ सबसे ज्यादा 2,19,705 वाहन बेचे गए। सबसे कम वाहन अप्रैल 2024 में 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,15,910 बेचे गए। आइए नीचे टेबल में देखें कि किस महीने कितने ईवी की बिक्री हुई :
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री FY 2024-25 (11 माह अप्रैल से फरवरी)
महीना |
FY 2024-25 |
FY 2023-24 |
परिवर्तन (% में) |
अप्रैल |
1,15,910 |
1,11,364 |
4% |
मई |
1,40,661 |
1,58,467 |
-11% |
जून |
1,40,140 |
1,02,645 |
37% |
जुलाई |
1,80,176 |
1,16,627 |
54% |
अगस्त |
1,57,278 |
1,27,214 |
24% |
सितंबर |
1,60,484 |
1,28,557 |
25% |
अक्टूबर |
2,19,705 |
1,40,391 |
56% |
नवंबर |
1,93,100 |
1,54,162 |
25% |
दिसंबर |
1,43,093 |
1,41,971 |
1% |
जनवरी |
1,71,005 |
1,45,080 |
18% |
फरवरी |
1,39,163 |
1,41,745 |
-2% |
कुल बिक्री |
17,60,715 |
14,68,223 |
20% |
जानिए FY 2024-25 के पहले 11 महीनों में किस सेगमेंट में कितने ईवी बिके
सेगमेंट |
अप्रैल 24 से फरवरी 25 |
अप्रैल 23 से फरवरी 24 |
साल दर साल परिवर्तन (% में) |
2 व्हीलर |
10,18,486 |
8,08,169 |
26% |
3 व्हीलर |
6,39,245 |
5,71,852 |
12% |
पर्सनल व्हीकल (LMVs) |
87,742 |
72,682 |
21% |
पर्सनल व्हीकल (Light) |
6,954 |
8,867 |
-22% |
बस |
3,118 |
2,959 |
5% |
हैवी गुड्स व्हीकल |
164 |
193 |
-15% |
लाइट गुड्स व्हीकल |
4,505 |
2,983 |
51% |
अन्य |
501 |
518 |
-3% |
कुल |
17,60,715 |
14,68,223 |
20% |
2 मिलीयन बिक्री के लिएइलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट से बड़ी उम्मीद
वित्तवर्ष 2024-25 में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा दो प्रमुख सेगमेंट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (जैसे स्कूटर, मोटरसाइकिल और मोपेड) और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर व्हीकल से बड़ी उम्मीद है। इन दोनों सेगमेंट्स को मार्च 2025 तक मजबूत प्रदर्शन करने की जरूरत है, ताकि कुल बिक्री में बड़ा योगदान हो सके।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट लगातार बेहतर परफॉर्मेंस कर रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 के 11 महीनों में, इस सेगमेंट ने कुल 10,18,846 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 26% अधिक है। इससे पहले, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में 9,48,511 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार है जब इस सेगमेंट ने एक वित्तीय वर्ष में एक मिलियन (10 लाख) यूनिट्स की बिक्री की है।
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वित्त वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में इस सेगमेंट ने 6,39,245 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 12% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इस समय, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की हिस्सेदारी 57% तक पहुंच गई है, यानी हर दूसरा बिकने वाला थ्री-व्हीलर अब इलेक्ट्रिक है।
इस सेगमेंट में प्रमुख कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, बजाज ऑटो और वाईसी इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के बीच बाजार में बढ़त बनाने के लिए टक्कर तेज हो गई है।
इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स (ई-सीवी) का बाजार भी तेजी से विकसित हो रहा है। हल्के मालवाहन (एलसीवी) सेगमेंट में साल दर साल 51% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इलेक्ट्रिक यात्री बसों की बिक्री में 5% की वृद्धि देखी गई है। इस क्षेत्र में बढ़ती मांग, खासकर राज्य परिवहन उपक्रमों से मिलने वाले ऑर्डरों के कारण, उद्योग की वृद्धि को और गति मिल रही है।
लक्ष्य पूरा होने पर बनेगा माइल स्टोन
भारत की ईवी इंडस्ट्री के लिए वित्त वर्ष 2025 के अंत तक 20 लाख यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट के मजबूत प्रदर्शन से इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यदि मार्च 2025 तक यह माइल स्टोन हासिल हो जाता है, तो यह भारतीय ईवी उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक सफलता होगी।
अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY