जानें क्या होगा टैक्स के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों पर असर
केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स (अप्रत्याशित लाभ कर) 300 रुपए बढ़ाकर 4900 रुपए प्रति टन करने की घोषणा की है। सरकार का यह निर्णय 16 मार्च से लागू से हो गया है। सरकार के इस निर्णय से देश की बड़ी ऊर्जा प्रदाता कंपनियां प्रभावित हो रही है। इस लाभ कर को सरकार के राजस्व में वृद्धि हेतु लगाया गया है। बता दें कि देश में पहली बार 1 जुलाई 2022 को पेट्रोलियम उत्पादों पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जो कंपनियों के अप्रत्याशित मुनाफों पर टैक्स लगाता है।
क्या है विंडफॉल टैक्स?
पेट्रोलियम उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों पर यह टैक्स प्रभावी रूप से लागू हो रहा है। जब कच्चे माल की कीमतों में कमी आती है और इससे जब कंपनी को अप्रत्याशित मुनाफा होता है तो सरकार कंपनियों को हुए लाभ पर टैक्स लगाती है। हाल ही में क्रूड तेल की कीमत में कमी आने से ऑयल कंपनियों को काफी मुनाफा हुआ है। कंपनियां पेट्रोलियम उत्पादों का निर्माण कर दुनिया भर में निर्यात कर रही है और काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर रही है। कंपनियों को अप्रत्याशित लाभ होने के एक बड़ा कारण रूस यूक्रेन वॉर और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगा प्रतिबंध भी माना जा रहा है।
इससे पहले कब बढ़ा था टैक्स?
सरकार 2022 में 1700 रुपए प्रति टन का टैक्स लेती थी। जिसके बाद फरवरी 2024 को यह टैक्स 1700 से बढ़ाकर 3200 कर दिया गया। इसके बाद एक बार और टैक्स में वृद्धि कर 4600 किया गया। वर्तमान में 16 मार्च से 300 रुपए प्रति टन टैक्स की और वृद्धि करते हुए सरकार 4900 रुपए प्रति टन अप्रत्याशित कर प्राप्त कर रही है।
15 मार्च को की गई थी पेट्रोल की कीमतों में कटौती
हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व वाहन डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपए की कमी की है। पेट्रोल-डीजल की कम हुई कीमतें भारत में लगभग सभी शहरों में लागू हो चुकी है। बता दें कि भारत में लंबे समय बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। मई 2022 के बाद यह पहली बार है जब देश में ईंधन कीमतों में एक अच्छी खासी कमी देखने को मिली है।
भारत के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें
बता दें कि जून 2017 से पहले हर 15 दिन के अंतराल पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता था। भारत में पेट्रोल, ढुलाई चार्ज, टैक्स आदि के आधार पर पेट्रोल की नई कीमतों का निर्धारण किया जाता था। वर्तमान में देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार है :
शहर का नाम |
पेट्रोल की कीमत (रुपये) |
दिल्ली |
94.72 |
मुंबई |
104.21 |
जयपुर |
106.48 |
तिरुवनंतपुरम |
107.73 |
भुवनेश्वर |
101.19 |
चेन्नई |
100.75 |
कोलकाता |
103.94 |
नोएडा |
94.79 |
लखनऊ |
94.57 |
बंगलुरु |
99.94 |
हैदराबाद |
107.66 |
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT