10 लाख पेड़ लगाएगी जिप इलेक्ट्रिक, पर्यावरण दिवस पर बड़ा ऐलान
लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन उत्सर्जन को देखते हुए अब प्राइवेट कंपनियां भी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर नजर आ रही है। हाल ही में एक बड़ी मोबिलिटी कंपनी जिप इलेक्ट्रिक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ा ऐलान किया है कि वो वर्ष 2030 तक 1 मिलियन यानी 10 लाख पेड़ लगाएगी। जिप इलेक्ट्रिक ईवी एक सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर भारत में सेवा प्रदान कर रही है। हाल ही में दुनिया भर में बढ़ती गर्मी का अहसास किया गया है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग का मुद्दा गरमा गया है। दुनिया भर में सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर फोकस कर रही है। इन वाहनों पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। ऐसे में ग्रीन मोबिलिटी कंपनी द्वारा 10 लाख पेड़ लगाए जाने का संकल्प एक बड़ी बात है।
2030 तक 10 लाख पेड़ लगाने का है लक्ष्य
जिप इलेक्ट्रिक भारत की अग्रणी ईवी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक है, जो तकनीकी रूप से भी बेहद सक्षम है। कंपनी ने 2030 तक 1 मिलियन पेड़ लगाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐलान किया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी ग्रीन 'ओ' मीटर पहल शुरू की है। यह पहल शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के साथ टिकाऊ और उत्सर्जन-मुक्त इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए है। कंपनी ने अपनी एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जिप इलेक्ट्रिक की पर्यावरण जागरूकता और इसके प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिप इलेक्ट्रिक अपने इन प्रयासों को प्रमुखता से दिखाएगा। बता दें कि Zypp Electric अपने वेबसाइट पर एक टिकर के जरिए कार्बन उत्सर्जन में कमी को दर्शाएगा। यह टिकर कार्बन बचत तो दिखाएगा ही, साथ ही कंपनी के द्वारा लगाए गए पेड़ों की संख्या को भी बताएगा।
ग्रो ट्रीज के साथ किया पार्टनरशिप
कंपनी जिप इलेक्ट्रिक ने पेड़ लगाने के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रो ट्रीज नाम के सोशल एंटरप्राइजेज के साथ समझौता किया है। ग्रो-ट्रीज़ के सीईओ विपुल गजेरा ने कहा, "ग्रो-ट्रीज़ में, हम अपनी ग्रीन-ओ-मीटर पहल पर जिप इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी करने के लिए एक्साइटेड हैं। यह हम दोनों के साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण प्रयास में नेतृत्व के लिए हम Zypp Electric की सराहना करते हैं। अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए इस तरह के सहयोग आवश्यक हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT