Apr 07, 2022

महिंद्रा ने सीएनजी वेरिएंट में लांच किया अल्फा पैसेंजर और कार्गो 3 व्हीलर

;

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने लोकप्रिय मॉडल अल्फा पैसेंजर और कार्गो को सीएनजी वेरिएंट में लांच किया है।

;

दोनों मॉडल अल्फा पैसेंजर डीएक्स बीएस-6 सीएनजी और अल्फा लोड प्लस ट्रिम्स में पेश किए गए है।

;

भारत में इन दोनों मॉडलों की कीमत 2.57 लाख रुपए है।

;

कंपनी का दावा है कि सीएनजी वेरिएंट के ये मॉडल 5 साल में ईंधन खर्च पर 4 लाख रुपए बचा सकते हैं।

;

वाहन उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, बिहार, झारखंड, केरल और मध्य प्रदेश में महिंद्रा डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।

;

महिंद्रा अल्फा डीएक्स पैसेंजर सीएनजी वैरिएंट 40.2 किमी/किलोग्राम और अल्फा लोड प्लस सीएनजी वेरिएंट 38.6 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है।

; यहां क्लिक करें। ;