Jan 08, 2023

भारत में ऑटो रिक्शा जाने दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में 

;

ऑटो रिक्शा का उपयोग पैसेंजर व्हीकल के रूप में किया जाता है, एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ये बेस्ट है। इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना भी काफी आसान है।

;

वैसे तो भारत में लगभग 50 कंपनियां है जो ऑटो रिक्शा का निर्माण करती है। लेकिन इनमें 5 बेस्ट ऑटो रिक्शा ब्रांड कंपनी में अतुल, बजाज, पियाजियो, लोहिया और टीवीएस मोटर्स शामिल है।

;

ऑटो रिक्शा की कीमत 58000 रुपये से शुरू होकर 4.10 लाख रूपये तक है। खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए ऑटो रिक्शा कम खर्च में आने वाला वाहन है। ये इंटरसिटी परिवहन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

;

भारत में आने वाले ऑटो रिक्शाओं की जीवीडब्ल्यू रेंज 600 किलोग्राम से शुरू होकर 974 किलोग्राम तक है। ऑटो रिक्शा आसानी से खराब रास्तों पर भी अपना अच्छा संतुलन बनाए रखते है।

;

भारत के 5 सबसे पॉपुलर ऑटो रिक्शा में बजाज कॉम्पैक्ट आरई, टीवीएस किंग Duramax, बजाज मैक्सिमा जेड, पियाजियो आपे इ सिटी, बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड और महिंद्रा ट्रेओ शामिल है।

;

ऑटो रिक्शा भारत में 5 ईंधन विकल्प के साथ आते है, जिनमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और एलपीजी है। ज्यादातर लोग ऑटो रिक्शा को सीएनजी और इलेक्ट्रिक में खरीदना पसंद करते हैं।

; Click Here ;