Posted On : 05 March, 2024
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की आवाजाही को स्मूथ करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की आवाजाही को आसान करने के लिए सर्विस रोड और एलिवेटेड रोड आदि का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कैरिज वे, बाईपास रोड और फ्लाईओवर आदि का निर्माण भी प्रमुखता से किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए सेक्टर 9 में एलिवेटेड रोड के नीचे सर्विस रोड का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस रोड के नीचे 6 लेन वाले सर्विस रोड का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके अलावा दोनों कैरिज वे का निर्माण भी हो चुका है और सर्विस रोड के दोनों तरफ ग्रिल लगाने का कार्य प्रगति पर है, साथ ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के लिए फरीदाबाद में बाइपास रोड को 12 लेन तक चौड़ा किया जाना है।
बता दें कि फरीदाबाद का बाईपास रोड 6 लेन की है, जिसके दोनों तरफ तीन तीन लेन की सर्विस रोड का निर्माण प्रस्तावित है और इसका निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर 9 के पास 1700 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रमुख चौराहों पर अन्डरपास और फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोनों कैरिज वे पर तारकोल सड़कों का निर्माण करने के साथ साथ दोनों ओर से लोहे की ग्रिल भी लगाई जा रही है। दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक का गुजरना चालू हो चुका है, जिससे अब यात्रियों को बेहद आसानी हो रही है। इसके अलावा जल निकासी के लिए नालियां भी तैयार की गई है, जो अब उपयोग में भी लिया जा रहा है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT