ये ट्रक अलग-अलग बॉडी ऑप्शन में उपलब्ध हैं जैसे टिपर, हॉलेज ट्रक और ट्रांजिट मिक्सर। ये ट्रक एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन हुए हैं जो ज्यादा पावर, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, टिकाऊपन और कम रखरखाव लागत के साथ हैं। इस रेंज के लोकप्रिय मॉडलों में टाटा सिग्ना 3530.टीके, अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर, भारतबेंज 3528सी, आयशर प्रो 6035टी और महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 आदि शामिल हैं।
12 चक्का ट्रक की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनकी कमाई की अच्छी क्षमता और बहुउपयोगिता हैं। इन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है, वो भी बिना ड्राइवर के आराम और सुरक्षा से समझौता किए। यदि आप भी एक भरोसमंद वाहन की तलाश में हैं जो ताकत, परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी ऑफर करें, तो 12 व्हीलर ट्रक सबसे अच्छा निवेश है।
भारत में 12 व्हीलर की कीमत %Y%
भारत में 12 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹28.12 लाख से शुरू होकर ₹82.00 लाख तक जाती है, जिसमें हैवी ट्रांसपोर्ट जरूरतों को पूरा करने वाले कई ऑप्शन है। इनमें सबसे सस्ता ट्रक अशोक लेलैंड एवीटीआर 3520 एचजी है, जिसकी कीमत ₹29.92 लाख तक है और सबसे महंगा ट्रक आयशर प्रो 8035एक्सएम एएमटी टिपर है, जिसकी कीमत ₹82.00 लाख तक है। 12 चक्का ट्रक की कीमत उनके बॉडी टाइप, इंजन स्पेसिफिकेशन और सुविधाओं पर निर्भर करती है। 12 व्हीलर ट्रक की सटीक ऑन रोड प्राइस के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले खरीददारों को लोकेशन, टैक्स और बाकि रजिस्ट्रेशन चार्ज देखने चाहिए।
12 व्हीलर / 12 चक्का के प्रकार
12 व्हीलर ट्रक कमर्शियल और इंडस्ट्री कार्यों के लिए कई तरह के बॉडी डिजाइन में आते हैं। इन उपलब्ध बॉडी टाइप में टिपर, ट्रक और ट्रांजिट मिक्सर शामिल हैं, हर एक को किसी खास कार्य के लिए अनुकूलित किया गया है। नीचे हर टाइप के बारे में जानकारी है।
टिपर
माइनिंग और कंस्ट्रक्शन जैसे कार्यों में इस्तेमाल होने वाले ये ट्रक बजरी और रेत जैसे ढीले सामान का परिवहन करते हैं। इनकी कीमत ₹29.69 लाख से ₹76.56 लाख के बीच और पावर आउटपुट 80 एचपी से 500 एचपी के बीच हैं। लोकप्रिय टिपर ब्रांड्स में टाटा, अशोक लेलैंड, भारतबेंज, आयशर और वोल्वो शामिल हैं।
ट्रक
ये लंबी दूरी के कार्गो और लॉजिस्टिक्स के लिए परफेक्ट हैं, इनकी पावर 80 एचपी से 300 एचपी के बीच है और ये वाहन डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक फ्यूल टाइप में आते हैं। इनकी कीमत ₹28.12 लाख से शुरू हाेकर ₹44.34 लाख तक जाती है। इनके ज्यादातर मॉडल बीएस-6 और जीरो-उत्सर्जन नियम वाले हैं।
ट्रांजिट मिक्सर
रेडी-मिक्स कंक्रीट उठाने की क्षमता के साथ, ट्रांजिट मिक्सर 197 एचपी से लेकर 300 एचपी इंजन के साथ आते हैं और इनका जीवीडब्ल्यू 40 टन तक होता है। बीएस-6 उत्सर्जन नियमों के साथ इनकी प्राइस रेंज ₹46.26 लाख से लेकर ₹65.09 लाख तक है।
12 व्हीलर में लोकप्रिय मॉडल
भारतीय मार्केट में कुछ लोकप्रिय 12 व्हीलर ट्रक मॉडल हैं जो बढिया लोडिंग कैपेसिटी, फ्यूल बचत और मजबूती देते हैं। नीचे आप सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले 12 चक्का ट्रक और टिपर देख सकते हैं:
टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके
250 एचपी के कमिंस बीएस 6 इंजन के साथ, यह टिपर 26,000 किलोग्राम का पेलोड और 2.5 से 3.5 किमी/लीटर का माइलेज देता है। यह टिपर ₹45.22 लाख से ₹51.59 लाख के बीच उपलब्ध है।
अशोक लेलैंड 3520 8x2
200 एचपी एच सीरीज इंजन से चलने वाला यह मॉडल मध्यम कार्यो के लिए सही है। इसका माइलेज 2.5 से 3.5 किलोमीटर और कीमत ₹37.68 लाख से ₹39.57 लाख तक है।
भारतबेंज 3528सी
280 एचपी वाला यह टिपर ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है और मजबूती देता है, इसकी कीमत ₹46.21 लाख से लेकर ₹55.05 लाख तक है। यह 20,000 किलोग्राम से ज्यादा वजन उठा सकता है।
आयशर प्रो 6035
यह कार्गो ट्रक 240 एचपी इंजन और 4.5 किलोमीटर माइलेज और हाइवे पर इस्तेमाल के लिए लंबे व्हीलबेस के साथ आता है। इसकी कीमत ₹43.00 लाख से लेकर ₹45.05 लाख तक है।
महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8x4
276 एचपी एमपावर इंजन के साथ, इस टिपर का जीवीडब्ल्यू 35,000 किलोग्राम है। इसकी कीमत ₹45.17 लाख से लेकर ₹48.76 लाख तक है।
12 व्हीलर के फीचर्स
12 व्हीलर ट्रक हैवी ड्यूटी फीचर्स के साथ आते हैं जो बड़े कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और लॉजिस्टिक्स कार्यों को सपोर्ट करते हैं। मजबूत और अच्छी परफॉर्मेंस वाले 12 व्हीलर ट्रक के बेस्ट फीचर्स आप नीचे देख सकते हैं।
- हाई पेलोड कैपेसिटी : 26,000 किलोग्राम तक, थोक परिवहन के लिए सबसे सही
- पावरफुल इंजन : 180 एचपी से 500 एचपी
- विभिन्न फ्यूल ऑप्शन : डीजल, एलएनजी, इलेक्ट्रिक
- हाई परफॉर्मेंस सस्पेंशन सिस्टम : बेहतर स्थिरता और कम झटके लगना
- हैवी ड्यूटी एक्सल : बेहतर लोड हैंडलिंग के लिए 8x2 और 8x4 एक्सल सेटअप
- कंफर्टेबल केबिन : एग्रोनॉमिक सीट्स, डिजिटल क्लसटर डिस्प्ले और अत्याधुनिक ट्रिम्स में एयर कंडीशनिंग
- बेहतर फ्यूल इकोनॉमी : फ्यूल स्मार्ट टेक्नाेलॉजी और अनुकूलित ट्रांसमिशन
- उत्सर्जन नियमों का अनुपालन : बीएस 6, बीएस 6 फेज 2 और ओबीडी 2
ये स्पेसिफिकेशन्स 12 व्हीलर ट्रक की कीमत को परफॉर्मेंस, फ्यूल एफिशिएंसी और सिक्योरिटी मांगने वाली कंपनियों के लिए एक खरीदने लायक वाहन बनाती हैं।
12 व्हीलर के उपयोग
कई इंडस्ट्री 12 व्हीलर ट्रकों का उपयोग करती हैं, जो इन्हें भारत में हैवी ट्रांसपोर्ट के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाती है। कंस्ट्रक्शन से लेकर लॉजिस्टिक्स तक, नीचे आप देख सकते हैं कि ये कैसे उपयोग होते हैं -
- कंस्ट्रक्शन एंड माइनिंग : रेत, बजरी, सीमेंट और पत्थर जैसे कच्चे माल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए टिपर्स का उपयोग किया जाता है।
- इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टस : बड़े कंस्ट्रक्शन इलाकों तक रेडी-मिक्स कंक्रीट पहुंचाने के लिए ट्रांजिट मिक्सर का उपयोग किया जाता है।
- इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स : इंडस्ट्रियल उपकरण, स्टील कॉइन, मशीनें और कच्चा माल ले जाते हैं।
- एफएमसीजी एंड रिटेल : बड़े कार्गो व्हीकल पैकेज्ड गुड्स की लंबी दूरी की डिलीवरी में मदद करते हैं।
- कृषि थोक ट्रांसपोर्ट : खेत से अनाज, उर्वरक और उपज को मंडी या गोदामों तक ले जाने में मदद करते हैं।
- कचरा प्रबंधन : टिपर बॉडी जिन्हें कस्टमाइज कर सकते हैं, वो शहरी केंद्रों में नगरपालिका का कचरा प्रबंधन करते हैं।
अलग-अलग उपयोग और विभिन्न कॉन्फिगरेशन के साथ, 12 चक्का ट्रक की प्राइस लंबे समय के उपयोग के लिए कंपनियों को हैवी ट्रक में निवेश के लिए वैल्यू देती है।
12 व्हीलर ट्रकों पर विशेष ऑफर
ट्रक जंक्शन के पास 12 व्हीलर ट्रकों की एक बड़ी रेंज है जो किफायती कीमत पर उपलब्ध है। आपको इन ट्रकों की लेटेस्ट प्राइस की जानकारी जैसे टाटा 12 व्हीलर और अशोक लेलैंड 12 व्हीलर ट्रक की कीमतें - एक ही जगह मिल जाएगी।
12 व्हीलर ट्रकों के लिए एक विशेष पेज है जहां आप अलग-अलग मॉडल देख सकते हैं। आप 12 व्हीलर लौरी ट्रक की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर तुलना भी कर सकते हैं, जिससे ये प्रकिया जल्दी तेज और सरल बन जाती है।
आप यहां पुराने 12 व्हीलर ट्रकों को अच्छी कंडीशन में सही कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही आप अपना सेकेंड हैंड 12 व्हीलर ट्रक अच्छे दामों पर बेच भी सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, ट्रक जंक्शन पर जाएं और मुख्य ब्रांड्स के 12 व्हीलर ट्रक खरीदें।