user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर : 200 एचपी पावर वाला 12 चक्का हेवी ट्रक

Posted On : 26 June, 2024

जानें अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 की खासियत, फीचर्स और विशेषता

हेवी ड्यूटी टिपर की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ देश में कार्गो परिवहन की मांग में जबरदस्त तरीके से इजाफा हो रहा है। खास कर खनन क्षेत्रों में हेवी ड्यूटी टिपर की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए हेवी लोडिंग टिपर लेना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में हम आपके लिए अशोक लेलैंड के सबसे प्रसिद्ध हेवी ड्यूटी टिपर की जानकारी प्रदान कर रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से खनन उद्योगों में ट्रांसपोर्ट का काम कर सकते हैं। इस टिपर के जरिए आप हेवी लोडिंग कर सकते हैं और अच्छे  स्पेसिफिकेशन्स की वजह से भारत में यह टिपर काफी प्रसिद्ध हुआ है। चलिए इस टिपर की महत्वपूर्ण खासियतों के बारे में जानते हैं। 

अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 टिपर की खासियत?

अशोक लेलैंड कंपनी, अत्याधुनिक तकनीक से टिपर वाहनों का निर्माण करती है। यह कंपनी भारत की अग्रणी कमर्शियल व्हीकल निर्माता है, जो बड़ी संख्या में भारत से एक्सपोर्ट भी करती है। घरेलू और निर्यात बाजार दोनों ही सेगमेंट में अशोक लेलैंड का प्रदर्शन काफी अच्छा है। अगर आप भी अशोक लेलैंड का हेवी लोडिंग टिपर खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह टिपर बेहद इकॉनिमिकल होने के साथ-साथ अन्य टिपर की तुलना में ज्यादा बजट फ्रेंडली भी है। साथ ही यह कम कीमत में ही ज्यादा अच्छे फीचर्स के साथ आता है। 

पावर, जीवीडब्ल्यू और व्हीलबेस

अशोक लेलैंड का यह टिपर जबरदस्त पावर कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें 200 एचपी पावर क्षमता प्रदान की गई है, जिससे ज्यादातर खनन उत्पादों का परिवहन आसानी से किया जा सकता है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 35000 किलोग्राम है, जिससे यह अच्छी पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। वहीं इसका व्हीलबेस भी काफी जबरदस्त है। इस टिपर में 5250 एमएम का व्हीलबेस प्रदान किया गया है। 

इंजन, ईंधन टैंक और माइलेज

अशोक लेलैंड के इस टिपर में एच सीरीज आई जेन 6 तकनीक का इंजन प्रदान किया गया है जो बेहद अत्याधुनिक है। इसके ईंधन टैंक क्षमता की बात करें तो इसमें 220/ 300 लीटर का ऑप्शन मिलता है। यह 12 व्हीलर टिपर है जो अपनी शानदार कार्य क्षमता के लिए जाना जाता है। माइलेज की बात करें तो 2.5 से 3.5 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज इस टिपर से मिलती है।

अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4  के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 टिपर के पांच वेरिएंट हैं। सभी वेरिएंट का नाम और कीमत इस प्रकार है: 

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 5250/कैब  ₹ 45.18 - ₹52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 5250/16एम3 बॉक्स  ₹ 45.18 - ₹52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 5250/18एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - ₹52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 5250/20एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - ₹52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 5250/22एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - ₹52.18 लाख

जानिए 5 साल के लोन पर कितनी चुकानी होगी ईएमआई

अगर आप अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4, हेवी ड्यूटी टिपर लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 के पेज पर जाएं और बिलकुल मुफ्त टेस्ट ड्राइव बुक करें। अगर आप इस टिपर को फाइनेंस पर ले जाना चाहते हैं तो लगभग 85,986 रुपए की आसान ईएमआई पर इसे अपना बना सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8×4 टिपर के पेज पर जाकर “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर” पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us