user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर : जबरदस्त पेलोड कैपेसिटी वाला हेवी ड्यूटी ट्रेलर

Posted On : 01 December, 2023

10 चक्का वाला सबसे बेहतरीन डीजल इंजन ट्रेलर ले जाएं और मुनाफा बढ़ाएं

अगर आप नए बिजनेस की शुरुआत के लिए या अपने पुराने बिजनेस को सपोर्ट देने के लिए एक पावरफुल ट्रेलर की तलाश में हैं तो अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस ट्रेलर की खासियत है कि यह बेहद पावरफुल होने के साथ अच्छी माइलेज और अच्छी इकोनॉमी के साथ ट्रांसपोर्टेशन करता है। अशोक लेलैंड जबरदस्त माइलेज और अच्छी पावर कैपेसिटी वाले व्हीकल का निर्माण करता है। खासकर कमर्शियल व्हीकल के सेगमेंट में अशोक लेलैंड भारत की टॉप कंपनियों में आता है। अशोक लेलैंड का सीवी मॉडल अपनी अच्छी इकोनॉमी के लिए भी जाना जाता है जिससे व्हीकल मालिक को काफी फायदा होता है।

ट्रेलर जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर के बारे में, ट्रेलर की खासियत, विशेषता, कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर की खासियत?

अशोक लेलैंड के यह ट्रेलर कई मायनों में खास है। अशोक लेलैंड कंपनी अपने मजबूत पार्ट्स और वाहनों की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। अशोक लेलैंड अच्छी माइलेज और अधिक फीचर्स के साथ कम कीमत में ट्रेलर देने वाली कंपनी है। यही वजह है कि ज्यादातर मध्यम एवं उच्च वर्ग के व्यापारी अपने व्यापारिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अशोक लेलैंड के ट्रेलर की खरीद करती है। यह कंपनी बेहतरीन माइलेज वाला कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करती है, जिससे यह ट्रेलर फ्यूल एफिशिएंट यानी लागत प्रभावी परिवहन करने में सक्षम है। कम डीजल खपत करने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन में यह ट्रेलर ज्यादा मुनाफा देता है। यह 250 एचपी पावर के साथ आता है। इसके अलावा इस ट्रेलर की कुछ खासियत इस प्रकार है:

  • इस ट्रेलर में ए सीरीज आई जेन 6 टेक्नोलॉजी से लैस इंजन आता है |

  • यह ट्रेलर ₹39.14 लाख रुपए की कीमत से शुरू होता है, अधिकतम एक्सशोरूम कीमत ₹45.08 लाख रुपए तक हो सकती है |

  • यह ट्रेलर 250 एचपी पावर कैपेसिटी से लैस है |

  • इस व्हीकल का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 55000 किलोग्राम है |

  • इस ट्रेलर का व्हीलबेस 3900 mm है |

  • 220/300/375 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ यह ट्रेलर आता है |

  • यह एक 10 व्हीलर ट्रेलर है |

अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर के वेरिएंट 

अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर के वेरिएंट की बात करें तो इसके कुल 2 वेरिएंट हैं, जो इस प्रकार है :

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 5525 6x4 3900 कैब ₹ 39.14 लाख - ₹ 45.06 लाख
अशोक लेलैंड 5525 6x4 3900 काउ ₹ 39.14 लाख - ₹ 45.07 लाख

कितना होगा फायदा 

अशोक लेलैंड ट्रेलर के माइलेज की बात करें तो यह 3-4 किलोमीटर प्रति लीटर है। अन्य ट्रेलरों की तुलना में यह बेहद फ्यूल एफिशिएंट है। 10 से 20% तक अधिक ईंधन का बचत करने में सक्षम यह ट्रेलर अपनी अपनी फ्यूल एफिशिएंट गुणों की वजह से भारत में काफी प्रसिद्ध हुआ है। अगर आप इस ट्रेलर को खरीदना चाहते हैं यह आपको माइलेज के मामले में बहुत अच्छा मुनाफा देने में सक्षम है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस ट्रेलर पर चल रहे ऑफर या अपने शहर में इस ट्रेलर की ऑन रोड प्राइस की एक्यूरेट जानकारी पाना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर के पेज पर "ऑन रोड कीमत जानें" के विकल्प को क्लिक करें।  क्लिक करके, फॉर्म भरकर सबमिट करें जिसके बाद आप इस ट्रेलर के कीमत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अशोक लेलैंड का यह जबरदस्त ट्रेलर मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 5525 6×4 ट्रेलर के पेज पर फ्री टेस्ट ड्राइव की बुकिंग भी कर सकते हैं। "फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें" पर क्लिक करें, और फॉर्म में जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें। अगर आप इस ट्रेलर से जुड़ी ज्यादा जानकारी और ऑफर्स प्राप्त करना चाहते हैं तो चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us